WhatsApp से पैसे कैसे कमाएं – 10 सबसे बेहतरीन तरीके

आजकल हर किसी के फोन में WhatsApp होता है। सुबह उठते ही सबसे पहले WhatsApp चेक करते हैं और रात को सोने से पहले भी यही करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हो कि ये WhatsApp सिर्फ चैटिंग और फॉरवर्डिंग के लिए ही नहीं बल्कि पैसे कमाने के लिए भी एक जबरदस्त टूल बन चुका है? अगर आप भी सोच रहे हो कि WhatsApp se paise kaise kamaye तो ये पोस्ट आपके लिए ही है।

चलो बात करते हैं एकदम सीधी और आसान भाषा में कि WhatsApp से पैसे कमाने के क्या-क्या तरीके हैं और कैसे आप इसे अपना कमाई का जरिया बना सकते हो।

WhatsApp क्या है :

देखो आज के टाइम में अगर किसी से बात करनी हो, फोटो भेजनी हो, वीडियो शेयर करनी हो या फटाफट Video Call लगानी हो तो सबसे पहला नाम जो दिमाग में आता है वो है WhatsApp!

ये एक फ्री मैसेजिंग ऐप है जिसे आप अपने स्मार्टफोन में चला सकते हो। बस एक बार इंटरनेट से कनेक्ट कर लो और फिर बिना एक भी पैसा खर्च किए दुनिया के किसी भी कोने में किसी से भी चैट कर सकते हो।

WhatsApp इतना पॉपुलर इसलिए भी है क्योंकि इसकी स्पीड फास्ट है यूज़ करना बहुत आसान है और हर उम्र का बंदा इसे चला सकता है। आप इसमें टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हो, ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकते हो, स्टेटस लगा सकते हो और यहां तक कि ग्रुप बनाकर अपने सारे दोस्तों से एक साथ बात भी कर सकते हो।

आज के Youngsters इसे सिर्फ बात करने के लिए नहीं बल्कि पढ़ाई, काम, बिजनेस और पैसे कमाने के लिए भी यूज़ करते हैं। WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं रहा ये आज की डिजिटल दुनिया का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है जहां बात भी होती है और काम भी।

WhatsApp से पैसे कमाने के तरीके :

अभी तक WhatsApp ने कोई ऐसा Official Monetization Program लॉन्च नहीं किया है जिससे आप सीधे-सीधे इससे पैसे कमा सको। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि WhatsApp से कमाई मुमकिन नहीं है। दरअसल अगर आप थोड़ी स्मार्टनेस और सही तरीके अपनाएं तो WhatsApp भी आपके लिए कमाई का शानदार जरिया बन सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ऐसे टॉप 10 बढ़िया तरीके जिनकी मदद से आप WhatsApp का सही यूज़ करके अच्छा पैसा बना सकते हैं। चाहे आप स्टूडेंट हों, फ्रीलांसर या कोई बिज़नेस करने की सोच रहे हों ये तरीके आपके बहुत काम आने वाले हैं।

तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि WhatsApp से कमाई करने के वो स्मार्ट तरीके कौन-कौन से हैं…

1. Affiliate Marketing करके पैसे कैसे कमाएं :

अगर आपके पास फोन है इंटरनेट है और थोड़ा सा टाइम है तो आप आराम से Affiliate Marketing करके पैसे कमा सकते हो। इसमें आपको कोई सामान खुद नहीं बेचना पड़ता बस दूसरों का प्रोडक्ट प्रमोट करना होता है।

जैसे Amazon, Flipkart, Meesho जैसी साइट्स पर आप Affiliate बन सकते हो और वहां से प्रोडक्ट का एक स्पेशल लिंक मिलता है। अब उस लिंक को अपने WhatsApp, Instagram, Telegram या Facebook पर लोगों को भेजो।

जब कोई उस लिंक से कुछ खरीद लेता है तो आपको उसका कमीशन मिल जाता है। आसान भाषा में समझो तो आप सिर्फ लिंक शेयर करके पैसे कमा रहे हो।

बहुत सारे यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स भी यही कर रहे हैं और महीने के हजारों-लाखों कमा रहे हैं। अगर आपको लोगों से बात करना, चीजें सजेस्ट करना पसंद है तो Affiliate Marketing आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

2. WhatsApp Business से Services बेचकर पैसे कमाएं :

अगर आपके पास कोई हुनर है जैसे मेहंदी लगाना, केक बनाना, ट्यूशन पढ़ाना, डिजाइनिंग करना या फिर फोटोग्राफी वगैरह तो आप आराम से WhatsApp Business की मदद से अपनी सर्विस बेच सकते हो।

ये एक अलग ऐप है जो खासतौर पर बिजनेस के लिए बना है। इसमें आप अपनी सर्विस का पूरा Details, Photos, Price, Timings सब कुछ डाल सकते हो। Auto-reply, Quick Reply जैसे फीचर्स भी मिलते हैं जिससे रिप्लाई करना आसान हो जाता है।

अब आप अपने क्लाइंट्स को प्रोफेशनल तरीके से ट्रीट कर सकते हो और ऑर्डर भी ले सकते हो। सबसे मज़े की बात ये है कि आप इसे अपने Instagram या Facebook से भी जोड़ सकते हो जिससे लोग सीधे WhatsApp पर आकर आपसे संपर्क करें।

तो अगर आप कुछ अच्छा करना चाहते हो और अपनी सर्विस बेचकर कमाई करनी है तो WhatsApp Business एकदम मस्त ऑप्शन है। Youth के लिए ये एक स्मार्ट तरीका है अपने टैलेंट को पैसे में बदलने का।

3. Digital Products बेचकर पैसे कमाएं :

आज के टाइम में अगर आपके पास कोई स्किल है जैसे कि आप अच्छी इंग्लिश सिखा सकते हो, कुकिंग जानते हो, डिजाइनिंग या फोटोग्राफी आती है तो आप अपना खुद का Digital Product बनाकर बेच सकते हो।

Digital Product मतलब ऐसा प्रोडक्ट जिसे छू नहीं सकते लेकिन डाउनलोड करके यूज़ किया जा सकता है जैसे Ebook, PDF गाइड या Online Course..

इसे भी पढ़ें : ChatGPT से पैसे कैसे कमाएं

अब आपको बस एक बार मेहनत करनी है उस कोर्स या ईबुक को तैयार करने में और फिर बार-बार बेच सकते हो बिना दोबारा कुछ बनाने के! आप इसे WhatsApp, Instagram या Telegram के ज़रिए प्रमोट कर सकते हो और पेमेंट लेने के लिए Instamojo, Razorpay या Google Pay का यूज़ कर सकते हो।

आजकल बहुत से यूट्यूबर और इंस्टाग्राम वाले भी ऐसा ही कर रहे हैं और महीने के ₹10,000-₹50,000 तक कमा रहे हैं। तो अगर आप भी क्रिएटिव हो और कुछ नया सिखा सकते हो तो Digital Products बेचकर कमाई करना बिल्कुल आसान और स्मार्ट तरीका है।

4. Paid WhatsApp Group बनाकर पैसे कमाएं :

अगर आपको किसी चीज़ का अच्छा नॉलेज है जैसे शेयर मार्केट, करेंट अफेयर्स, मोटिवेशन, हेल्थ टिप्स या करियर गाइडेंस में. तो आप एक Paid WhatsApp Group बनाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हो।

इसमें आप लोगों से एक छोटी सी फीस (जैसे ₹99 या ₹199) लेकर उन्हें अपने प्राइवेट WhatsApp ग्रुप में Add करते हो और फिर वहां रोज़ कुछ वैल्यू वाला कंटेंट शेयर करते हो।

इसे भी पढ़ें : Typing करके पैसे कैसे कमाएं

जैसे स्टॉक मार्केट की Daily Updates, Job Notifications या Health tips. लोग तब ही पैसे देंगे जब उन्हें आपकी बातों से फायदा मिलेगा इसलिए ग्रुप की वैल्यू बनाए रखना बहुत जरूरी है।

ऐसे ग्रुप्स को सोशल मीडिया, यूट्यूब या अपने नेटवर्क के ज़रिए प्रमोट करो और धीरे-धीरे मेंबर्स बढ़ाओ। जितने ज्यादा मेंबर्स, उतनी ज्यादा कमाई। आज के यंग लोगों के लिए ये एक स्मार्ट तरीका है नॉलेज को पैसे में बदलने का वो भी बिना ज्यादा इन्वेस्टमेंट के।

5. Small Business Promotion के पैसे लो :

अगर आपके पास WhatsApp पर बढ़िया नेटवर्क है मतलब काफी सारे कॉन्टैक्ट्स हैं या आपके स्टेटस को अच्छे खासे लोग देखते हैं तो आप आसानी से Small Business Promotion करके पैसे कमा सकते हो।

बहुत से लोकल बिजनेस, यूट्यूब चैनल वाले, इंस्टाग्राम पेज या छोटे सेलर्स चाहते हैं कि उनका प्रोडक्ट या सर्विस ज्यादा लोगों तक पहुंचे। ऐसे में आप उनसे डील करके उनके बिजनेस का प्रचार अपने WhatsApp स्टेटस, ग्रुप्स या ब्रॉडकास्ट लिस्ट में कर सकते हो।

इसे भी पढ़ें : App बनाकर पैसे कैसे कमाएं

बदले में आप उनसे Per Post या Per Promotion के पैसे ले सकते हो जैसे ₹50 से ₹500 तक वो भी सिर्फ एक स्टेटस लगाने के। इसमें आपका ज्यादा टाइम भी नहीं जाता और कमाई भी हो जाती है। आप अपना एक छोटा सा रेट कार्ड बना सकते हो और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हो।

6. Freelancing Services बेचकर पैसे कमाएं :

अगर आपको Content Writing, Graphic Designing, Video Editing, Logo बनाना, वेबसाइट बनाना या Social Media Handle करना आता है तो आप अपनी ये Freelancing Services WhatsApp के ज़रिए बेचकर अच्छा पैसा कमा सकते हो।

आजकल छोटे बिजनेस से लेकर बड़े यूट्यूबर्स तक को फ्रीलांसर्स की जरूरत होती है और वो WhatsApp पर ही काम की बात फाइनल करते हैं। आपको बस अपना एक छोटा सा पोर्टफोलियो बनाना है मतलब अपने पुराने काम के सैंपल्स और फिर उसे WhatsApp पर लोगों के साथ शेयर करना है।

इसे भी पढ़ें : Computer से पैसे कैसे कमाएं

आप Facebook ग्रुप्स, Instagram या LinkedIn से क्लाइंट्स ढूंढ सकते हो और उन्हें अपना WhatsApp नंबर दे सकते हो ताकि डील वहीं फिक्स हो जाए। काम अच्छा करोगे तो क्लाइंट बार-बार भी आएंगे और रेफर भी करेंगे।

7. Online Coaching के द्वारा पैसे कमाएं :

अगर आप किसी चीज़ में अच्छे हो जैसे Maths पढ़ाना आता है, English बोलना सिखा सकते हो, Coding आती है या कोई एग्जाम जैसे SSC, UPSC या NEET की तैयारी करवाना जानते हो तो आप Online Coaching देकर घर बैठे पैसे कमा सकते हो।

आजकल बच्चे हो या कॉलेज स्टूडेंट्स सबको ऑनलाइन पढ़ाई की आदत हो गई है तो अगर आपकी टीचिंग स्किल्स अच्छी हैं तो कमाई के मौके भरपूर हैं।

आपको बस Zoom या Google Meet जैसे प्लेटफॉर्म्स पर क्लास लेनी होती है और स्टूडेंट्स को WhatsApp के ज़रिए अपडेट देना होता है। आप फीस भी WhatsApp पर ही Google Pay या PhonePe से ले सकते हो।

इसे भी पढ़ें : गांव में पैसे कैसे कमाएं

शुरुआत में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बताओ और Facebook या Telegram ग्रुप्स में भी प्रमोशन करो। धीरे-धीरे नाम बनाओ और रेगुलर स्टूडेंट्स जोड़ो। आप अपना नॉलेज शेयर करके महीने के ₹10,000 से ₹50,000 तक कमाई कर सकते हो।

8. PPD नेटवर्क के जरिये पैसे कमाएं :

अगर आप इंटरनेट पर थोड़ा स्मार्ट बनना चाहते हो तो PPD नेटवर्क (Paid Per Download) आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप किसी भी फाइल या लिंक को अपने WhatsApp, Instagram या Facebook पर शेयर करते हो।

जैसे ही कोई आपके दिए लिंक से वो फाइल डाउनलोड करता है तो आपको उसके लिए पैसे मिलते हैं। मतलब जितना ज्यादा डाउनलोड होगा उतना ज्यादा इनकम!

इस तरीके में आपको कोई सामान बेचने की ज़रूरत नहीं होती बस लिंक शेयर करना होता है। कई सारी वेबसाइट्स और ऐप्स हैं जो PPD का मौका देती हैं जैसे FileUpload, Upload4Earn, Daily Uploads, UsersCloud, FileBucks आदि।

इसे भी पढ़ें : बिना Investment के पैसे कैसे कमाएं

ये तरीका उन युवाओं के लिए फायदेमंद है जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और बड़े ग्रुप या ज्यादा फॉलोअर्स रखते हैं। बस ध्यान रखना कि आप सही और वैलिड कंटेंट शेयर करें ताकि लोग डाउनलोड करने में इंटरेस्टेड रहें। PPD नेटवर्क से कमाई करना आसान है बस सही लिंक और सही जगह शेयर करना आना चाहिए।

9. WhatsApp Channel बेचकर पैसे कमाएं :

आजकल WhatsApp ने नया फीचर लॉन्च किया है WhatsApp Channel.. जहां आप कंटेंट शेयर कर सकते हो जैसे वीडियो, फोटो, न्यूज़ या किसी खास टॉपिक की जानकारी।

अगर आपका चैनल अच्छा और इंटरेस्टिंग है तो आप इसे बेचकर भी पैसे कमा सकते हो। मतलब आपने बहुत मेहनत से चैनल बना रखा है अच्छे-खासे सब्सक्राइबर्स जमा कर लिए और फिर कोई छोटा या बड़ा बिजनेस वाला आकर आपके चैनल को खरीदना चाहता है तो आप उससे पैसे ले सकते हो।

इसे भी पढ़ें : Content Writing से पैसे कैसे कमाएं 

खासतौर पर अगर आपका चैनल किसी निच टॉपिक पर है जैसे हेल्थ टिप्स, मोटिवेशन या फैशन तो डिमांड भी बढ़ जाती है। व्हाट्सऐप चैनल बेचने का फायदा ये है कि आप बिना ज्यादा मेहनत के भी अच्छी कमाई कर सकते हो।

तो अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हो और कंटेंट क्रिएट करना पसंद करते हो तो WhatsApp Channel बनाओ और उसे सही टाइम पर बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाओ!

10. App या Website Promotion से पैसे कमाएं :

आजकल कई सारी नई Apps और Websites रोज़ लॉन्च हो रही हैं जिन्हें अपने यूजर्स बढ़ाने के लिए प्रमोशन की ज़रूरत होती है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हो और WhatsApp, Instagram या Facebook पर अच्छे खासे फ्रेंड्स और फॉलोवर्स रखते हो तो आप App या Website Promotion करके पैसे कमा सकते हो।

इसमें आपको कोई App या वेबसाइट का लिंक अपने WhatsApp स्टेटस, ग्रुप या ब्रॉडकास्ट लिस्ट में शेयर करना होता है। जब लोग उस लिंक पर क्लिक करके App डाउनलोड करते हैं या वेबसाइट यूज़ करते हैं तो आपको उसके लिए पैसे मिलते हैं।

ये काम इतना आसान है कि आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के घर बैठे पैसे कमा सकते हो। कई कंपनियां हर डाउनलोड या रेफरल के लिए अच्छी कमिशन देती हैं।

इसे भी पढ़ें : Student पैसे कैसे कमाएं

तो बस सही लिंक लेकर प्रमोट करो और जितना ज्यादा शेयर करोगे उतना ज्यादा इनकम! ये तरीका आज के युवाओं के लिए बिल्कुल फिट है क्योंकि फोन और इंटरनेट तो सबके पास है!

WhatsApp से पैसे कमाने के लिए आवश्यक चीजें :

अगर आप WhatsApp से पैसे कमाना चाहते हो तो कुछ जरूरी चीजें आपके पास होनी चाहिए। सबसे पहले तो आपके पास एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए क्योंकि WhatsApp उसी पर चलता है।

दूसरा, आपके पास अच्छे खासे कॉन्टैक्ट्स होने चाहिए या फिर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहो ताकि ज्यादा लोग आपके मैसेज, लिंक या प्रोडक्ट देखें।

तीसरा, आपको कोई न कोई स्किल या आइडिया चाहिए जैसे Affiliate Marketing करना, Digital Products बेचना, Paid WhatsApp Groups चलाना या Freelancing Services देना।

चौथा, आपकी बातचीत में पर्सनल टच और भरोसा होना चाहिए ताकि लोग आपसे जुड़ना पसंद करें और आपके प्रोडक्ट या सर्विसेज़ खरीदें। और सबसे ज़रूरी बात आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि पैसे कमाने में थोड़ा टाइम लगता है। बस ये चीजें ठीक से हो जाएं तो WhatsApp से पैसा कमाना अब कोई मुश्किल काम नहीं।

WhatsApp Group या WhatsApp Channel कैसे बनायें :

अगर आप WhatsApp पर दोस्तों के साथ ग्रुप बनाना चाहते हो या अपना खुद का Channel बनाकर लोगों तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हो तो ये बिलकुल आसान है।

WhatsApp Group बनाने के लिए बस WhatsApp खोलो ऊपर दाईं तरफ ‘New Chat’ पर क्लिक करो, फिर ‘New Group’ चुनो। उसके बाद उन दोस्तों को सिलेक्ट करो जिन्हें आप ग्रुप में जोड़ना चाहते हो.. नाम डालो और ग्रुप बना दो।

ग्रुप में आप टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और लिंक शेयर कर सकते हो। वहीं, WhatsApp Channel बनाने के लिए WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन में Channel ऑप्शन होगा.. जहां आप अपने कंटेंट को बड़े पैमाने पर फैला सकते हो।

Channel में सिर्फ एडमिन ही पोस्ट करता है बाकी सब्सक्राइबर उसे देखते हैं। Channel बनाने के लिए WhatsApp के अंदर Channel ऑप्शन पर क्लिक करो, नाम और डिस्क्रिप्शन डालो और बनाओ। दोनों ही तरीके आज के युवाओं के लिए कम्युनिकेशन और बिजनेस दोनों में बहुत फायदेमंद हैं।

अंतिम शब्द :

साथियो ये थे Whatsapp से पैसे कमाने के 10 जबरदस्त तरीके। हमने यहाँ सभी ऐसे रास्ते बताए हैं जिनकी मदद से आप Whatsapp से अपनी कमाई शुरू कर सकते हो। बस अगर आप इन पॉइंट्स को धीरे-धीरे और सही तरीके से अपनाओगे तो कुछ महीनों में Whatsapp आपके लिए एक अच्छा इनकम सोर्स बन जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

क्या सच में WhatsApp से पैसे कमाए जा सकते हैं?

हां, बिल्कुल! अगर आप स्मार्ट तरीके से WhatsApp का इस्तेमाल करें तो Affiliate Marketing, Freelancing, Digital Products, Paid Groups और Promotions के ज़रिए अच्छी कमाई की जा सकती है।

WhatsApp और WhatsApp Business में क्या फर्क है?

WhatsApp चैटिंग के लिए है जबकि WhatsApp Business प्रोफेशनल यूज़ के लिए होता है जिसमें Auto-reply, Catalog और Business Profile जैसी फीचर्स मिलते हैं।

WhatsApp Channel कैसे बनाएं और उससे पैसे कैसे आएंगे?

WhatsApp खोलो > Updates टैब में जाओ > “+” पर क्लिक करो > Channel बनाओ। जब फॉलोअर्स बढ़ेंगे तो आप App Promotion, Affiliate Links और Paid Content से पैसे कमा सकते हो।

क्या Paid WhatsApp Group से कमाई हो सकती है?

हां! अगर आप किसी टॉपिक पर एक्सपर्ट हो तो आप लोगों से फीस लेकर उन्हें ग्रुप में एड कर सकते हो और वैल्यू वाला कंटेंट देकर कमाई कर सकते हो।

क्या मुझे कोई इन्वेस्टमेंट करना पड़ेगा पैसे कमाने के लिए?

ज्यादातर तरीके बिना इन्वेस्टमेंट के हैं। बस स्मार्टफोन, इंटरनेट और थोड़ा दिमाग होना चाहिए।

क्या WhatsApp पर Affiliate Marketing करना Safe है?

हां, अगर आप सही और ट्रस्टेड वेबसाइट जैसे Amazon, Meesho, Flipkart आदि के लिंक शेयर करते हो तो यह पूरी तरह से सेफ है।

WhatsApp Channel पर कितना कमाया जा सकता है?

ये आपके फॉलोअर्स और एंगेजमेंट पर डिपेंड करता है। कुछ लोग महीने के ₹5,000 से ₹50,000+ तक कमा रहे हैं।

Leave a Comment