सोचिए कोई ब्रांड आपको पैसे दे रहा है सिर्फ इस बात के लिए कि आप उसका नाम, प्रोडक्ट या सर्विस लोगों को दिखाओ और उसके बारे में बताओ। हां, यही है Sponsorship.. आज के डिजिटल जमाने में Sponsorship एक बहुत बड़ा पैसा कमाने का जरिया बन चुका है।
अगर आपके पास अच्छा-खासा सोशल मीडिया फॉलोइंग है या कोई ब्लॉग, यूट्यूब चैनल या इंस्टाग्राम पेज है तो Sponsorship से कमाई करना आपके लिए आसान हो सकता है।
Table of Contents
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Sponsorship क्या होती है, कैसे काम करती है, Sponsorship से पैसे कैसे कमाए जाते हैं और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Sponsorship क्या होता है :
सिंपल भाषा में कहें तो Sponsorship का मतलब होता है किसी ब्रांड या कंपनी से पैसे लेना बदले में उनके प्रोडक्ट, सर्विस या ब्रांड की पब्लिसिटी करने के लिए। ये पब्लिसिटी आप यूट्यूब वीडियो, इंस्टाग्राम पोस्ट, ब्लॉग पोस्ट, फेसबुक पेज, ट्विटर, या किसी इवेंट के जरिए कर सकते हैं।
मान लीजिए आपके पास 50,000 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और एक ब्रांड चाहता है कि आप उनके नए स्किनकेयर प्रोडक्ट को प्रमोट करें, तो वो आपको पैसे देगा और बदले में आप एक रील या पोस्ट बनाकर उन्हें प्रमोट करेंगे। यही है Sponsorship.
Sponsorship कितने टाइप की होती है :
देखिये Sponsorship कई तरह की होती है आइए एक-एक करके सभी Sponsorships को समझते हैं:
1. Influencer Sponsorship
Influencer Sponsorship आजकल का सबसे पॉपुलर तरीका है ऑनलाइन पैसे कमाने का.. खासकर उन लोगों के लिए जो Instagram, YouTube या कोई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स रखते हैं।
इसमें ब्रांड्स आपको पैसे या फ्री प्रोडक्ट्स देते हैं इस शर्त पर कि आप उनके प्रोडक्ट या सर्विस को अपने फॉलोअर्स को दिखाओ और प्रमोट करो। जैसे मान लो किसी का फैशन पेज है और उसके 50K फॉलोअर्स हैं तो कोई कपड़ों की कंपनी उसे कह सकती है कि “हमारे कपड़े पहनकर एक फोटो पोस्ट करो और हम तुम्हें इसके ₹5000 देंगे।”
जितनी आपकी ऑडियंस बड़ी और एंगेजिंग होगी उतना ही बढ़िया Sponsorship मिलेगा। आज के टाइम में अगर आप अच्छा कंटेंट बना सकते हो और लोगों से कनेक्ट कर सकते हो तो Influencer Sponsorship से पैसा कमाना काफी आसान और मजेदार तरीका बन चुका है।
2. Event Sponsorship
Event Sponsorship का मतलब होता है कि कोई कंपनी या ब्रांड आपके द्वारा आयोजित किए जा रहे इवेंट को सपोर्ट करे – पैसे देकर या प्रोडक्ट्स देकर और बदले में आप उनके ब्रांड का प्रमोशन करें।
मान लो आप कॉलेज में एक म्यूजिक फेस्ट करा रहे हो या ऑनलाइन कोई वेबिनार कर रहे हो तो ब्रांड्स को मौका मिलता है अपनी पहचान बढ़ाने का। वो आपके इवेंट में बैनर, लोगो, गिफ्ट्स या प्राइज देकर अपने ब्रांड का नाम लोगों तक पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़ें : सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं
बदले में वो आपको स्पॉन्सरशिप के पैसे देते हैं। अगर आपके इवेंट में अच्छी ऑडियंस है और सब कुछ प्रोफेशनल तरीके से हो रहा है तो कई ब्रांड्स खुद भी स्पॉन्सर बनने के लिए आगे आते हैं। यही है Event Sponsorship की असली ताकत!
3. Blog/Website Sponsorship
Blog/Website Sponsorship उन लोगों के लिए है जिनके पास एक ब्लॉग या वेबसाइट है और उस पर अच्छा ट्रैफिक आता है। मतलब अगर आपकी साइट पर रोज़ अच्छे खासे लोग विज़िट कर रहे हैं और आप रेगुलर कंटेंट डालते हो तो ब्रांड्स आपको पैसे देकर कह सकते हैं कि “भाई, हमारे प्रोडक्ट का रिव्यू लिख दो” या “हमारा बैनर अपनी साइट पर लगा दो।”
इससे उन्हें प्रमोशन मिलेगा और आपको स्पॉन्सरशिप से कमाई। कई बार ब्रांड्स चाहते हैं कि आप उनके लिए एक SEO फ्रेंडली आर्टिकल भी लिखो जिसमें उनका लिंक हो इसे Sponsored Post कहते हैं।
इसे भी पढ़ें : Free में Blog कैसे बनाएं और पैसे कैसे कमाएं
आजकल बहुत सारे यंग ब्लॉगर सिर्फ Blog Sponsorship के दम पर महीने के ₹10,000 से ₹50,000+ तक कमा रहे हैं। बस कंटेंट बढ़िया होना चाहिए और ट्रैफिक genuine..
4. Giveaway Sponsorship
Giveaway Sponsorship आज के समय में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और एंगेजमेंट बढ़ाने का एक मजेदार तरीका बन चुका है। इसमें ब्रांड्स आपको फ्री में अपने प्रोडक्ट्स या पैसे देते हैं ताकि आप अपने ऑडियंस के बीच में एक Giveaway कर सको।
जैसे मान लो कोई मोबाइल एक्सेसरी ब्रांड है, वो आपको कहेगा कि “हम अपने 5 प्रोडक्ट्स फ्री में देंगे, तुम बस अपने फॉलोअर्स में से किसी को ये Giveaway में दे देना और हमारा नाम/हैशटैग यूज़ करना।”
इसे भी पढ़ें : Rapido से पैसे कैसे कमाएं
इससे ब्रांड को पब्लिसिटी मिलती है और आपको एंगेजमेंट + Sponsorship का फायदा। कई बार तो ब्रांड आपको इसके बदले एक्स्ट्रा पैसे भी देता है। आज के यंग क्रिएटर्स इस तरीके से फॉलोअर्स भी बढ़ा रहे हैं और पैसे भी कमा रहे हैं!
Sponsorship से पैसे कैसे कमाएं :
Sponsorship से पैसे कमाने के कई तरीके होते हैं और हर तरीका क्रिएटर की Audience, Content Type और Platform पर डिपेंड करता है। चलिए अब जानते हैं उन सभी तरीकों के बारे में जिसके जरिये आप पैसे कमा सकते हैं।
1. Product Sponsorship के जरिये पैसे कमाएं :
Product Sponsorship मतलब जब कोई ब्रांड आपको अपना प्रोडक्ट फ्री में भेजता है इस उम्मीद में कि आप उसे यूज़ करके लोगों को दिखाओ, उसका रिव्यू करो या सोशल मीडिया पर पोस्ट डालो।
अब कई बार ब्रांड सिर्फ फ्री प्रोडक्ट ही देता है लेकिन अगर आपकी ऑडियंस अच्छी है और आपकी बातों का असर पड़ता है तो आप उनसे पैसे भी चार्ज कर सकते हो। जैसे मान लो कोई फिटनेस ब्रांड आपको प्रोटीन सप्लीमेंट भेजता है तो आप इंस्टाग्राम पर उसकी रील बनाकर प्रमोट कर सकते हो।
इसे भी पढ़ें : Social Media से पैसे कैसे कमाएं
अगर आपका कंटेंट प्रोफेशनल दिखे और फॉलोअर्स का रिस्पॉन्स अच्छा हो तो अगली बार वही ब्रांड आपको प्रोडक्ट के साथ पैसे भी देगा। Product Sponsorship में बस आपको ये ध्यान रखना होता है कि जो चीज़ आप प्रमोट कर रहे हो वो आपकी ऑडियंस के लिए भी वैल्यूबल हो।
सही तरीके से काम किया जाए तो इससे आप हर महीने अच्छा पैसा बना सकते हो!
2. Sponsored Blog Post या Article से पैसे कमाएं :
Sponsored Blog Post या Article से पैसे कमाना आज के ब्लॉगर्स के लिए एक बहुत ही बढ़िया तरीका है इनकम करने का। इसमें ब्रांड्स या एजेंसियां आपको पैसे देती हैं ताकि आप उनकी कंपनी, प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में अपने ब्लॉग पर एक आर्टिकल पब्लिश करें।
ये आर्टिकल आमतौर पर ऐसा होता है जिसमें उनके वेबसाइट का लिंक, ब्रांड की जानकारी, फीचर्स और कुछ अच्छे पॉइंट्स होते हैं जो पढ़ने वालों को उस ब्रांड की तरफ आकर्षित करें।
इसे भी पढ़ें : 1 दिन में ₹5000 कैसे कमाएं
मान लो आपकी वेबसाइट पर हर दिन 5-10 हजार लोग आते हैं तो कई ब्रांड आपको एक Sponsored Post के ₹1000 से ₹10,000 तक दे सकते हैं – वो भी सिर्फ एक पोस्ट के! अगर आपकी साइट का ट्रैफिक और डोमेन अथॉरिटी अच्छी हो तो डील और भी बड़ी हो सकती है।
आज के यंग ब्लॉगर्स यही काम करके महीने के ₹50,000+ तक भी कमा रहे हैं। बस कंटेंट क्वालिटी और SEO पर फोकस रखना ज़रूरी है।
3. Paid Promotion से पैसे कमाएं :
Paid Promotion से पैसे कमाना आजकल सोशल मीडिया क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स के लिए आम बात हो गई है। इसमें कोई ब्रांड या कंपनी आपको पैसे देती है ताकि आप उनके प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन अपने प्लेटफॉर्म पर करो।
जैसे इंस्टाग्राम पर एक रील बनाना, यूट्यूब पर एक शॉर्ट्स या वीडियो डालना या ट्विटर पर एक पोस्ट करना.. ये सब Paid Promotion के ही तरीके हैं। अगर आपके फॉलोअर्स अच्छे हैं और आपकी ऑडियंस आप पर भरोसा करती है तो ब्रांड्स बिना कहे भी आपको डील्स ऑफर करने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें : Recharge करके पैसे कैसे कमाएं
बहुत से क्रिएटर्स ₹500 से लेकर ₹50,000+ तक सिर्फ एक प्रमोशन से कमा रहे हैं वो भी एक पोस्ट या वीडियो के बदले! इसके लिए आपको अपना प्रोफाइल प्रोफेशनल रखना होता है, रेगुलर पोस्ट करना होता है और ब्रांड्स से अच्छे रिलेशन बनाने होते हैं। Paid Promotion से कमाई करने के लिए बस आपको अपने कॉन्टेंट और ऑडियंस दोनों पर फोकस करना ज़रूरी है।
4. Affiliate Sponsorship के जरिये पैसे कमाएं :
इसमें ब्रांड्स या कंपनियां आपको एक खास लिंक देती हैं जिसे Affiliate Link कहा जाता है। जब भी कोई उस लिंक से जाकर प्रोडक्ट खरीदता है या सर्विस लेता है तो आपको उसका कमीशन मिलता है।
अब कई बार ब्रांड्स इस लिंक के साथ आपको Sponsorship भी देते हैं जैसे एक वीडियो या ब्लॉग पोस्ट में उनका ज़िक्र करना और उसके बदले में कुछ फिक्स पैसे + सेल का कमीशन दोनों मिलते हैं। इसे ही Affiliate Sponsorship कहा जाता है।
मान लो आपने Amazon का कोई प्रोडक्ट अपने यूट्यूब वीडियो में बताया और नीचे उसका लिंक दिया अगर लोग उस लिंक से खरीदते हैं तो आपको पैसा मिलेगा। इस तरीके से बहुत सारे यंग क्रिएटर्स हर महीने ₹10,000 से ₹1 लाख+ तक कमा रहे हैं वो भी बिना कुछ इंवेस्ट किए। बस प्रमोट करना आना चाहिए!
5. Event Sponsorship से पैसे कमाएं :
Event Sponsorship से पैसे कमाना आज के युवाओं के लिए एक बढ़िया मौका है खासकर अगर आप कॉलेज में हो, कोई कम्युनिटी चला रहे हो या ऑनलाइन/ऑफलाइन इवेंट्स करते हो।
इसमें होता ये है कि आप कोई इवेंट प्लान करते हो – जैसे सेमिनार, वर्कशॉप, फेस्ट या ऑनलाइन वेबिनार.. और ब्रांड्स को अप्रोच करते हो कि “भाई, हम इतने लोगों तक पहुंचने वाले हैं अगर आप स्पॉन्सर बनोगे तो आपका ब्रांड भी पब्लिक तक पहुंचेगा।”
इसके बदले में वो ब्रांड आपको पैसे देता है और बदले में आप उनके Banners, logos या प्रोडक्ट्स को अपने इवेंट में दिखाते हो। कई बार ब्रांड्स प्राइज मनी या गिफ्ट्स भी देते हैं जो आप इवेंट में यूज़ कर सकते हो।
इसे भी पढ़ें : Website Design करके पैसे कैसे कमाएं
अगर आपके इवेंट का ऑडियंस बेस अच्छा है तो एक छोटा इवेंट भी ₹5,000 से ₹50,000 तक की Sponsorship ले सकता है। बस आपको चीज़ों को अच्छे से प्लान करना आना चाहिए और ब्रांड्स को ये भरोसा दिलाना आना चाहिए कि उन्हें इस डील से फायदा होगा।
6. Giveaway Sponsorship से पैसे कमाएं :
Giveaway Sponsorship में होता ये है कि कोई ब्रांड आपको अपने प्रोडक्ट्स फ्री में देता है या कुछ पैसे ऑफर करता है ताकि आप अपने फॉलोअर्स के बीच में एक Giveaway कर सको।
जैसे आपने बोला – “इस पोस्ट को लाइक करो, कमेंट करो और एक दोस्त को टैग करो, जीतने पर मिलेगा XYZ ब्रांड का गिफ्ट!” इससे ब्रांड को पब्लिसिटी मिलती है, आपकी एंगेजमेंट बढ़ती है और आप भी पैसे कमाते हो।
इसे भी पढ़ें : Invest करके पैसे कैसे कमाएं
अगर आपके पास अच्छे-खासे फॉलोअर्स हैं तो ब्रांड्स खुद ही आपसे जुड़ना चाहते हैं या आप खुद भी उन्हें अप्रोच कर सकते हो। शुरू में सिर्फ प्रोडक्ट्स मिलते हैं लेकिन जैसे-जैसे आपकी reach बढ़ती है वैसे-वैसे आप हर Giveaway पोस्ट के ₹1000 से ₹10,000 तक आराम से चार्ज कर सकते हो।
Sponsorship से कितना पैसा मिलता है :
Sponsorship से कितना पैसा मिलता है? ये पूरी तरह इस बात पर डिपेंड करता है कि आपकी ऑडियंस कितनी बड़ी है और वो कितनी एक्टिव है। अगर आप एक छोटे क्रिएटर हो और आपके पास 10K-50K फॉलोअर्स हैं तो आपको एक पोस्ट या वीडियो के ₹1000 से ₹5000 तक मिल सकते हैं।
मिड-लेवल क्रिएटर्स को ₹10,000 से ₹50,000 तक भी मिल जाते हैं और अगर आप बड़े लेवल के इंफ्लुएंसर हो या आपके ब्लॉग/यूट्यूब पर लाखों की ऑडियंस है तो ब्रांड्स ₹1 लाख या उससे ज्यादा भी देते हैं।
इसे भी पढ़ें : Computer से पैसे कैसे कमाएं
Sponsored Blog Post, YouTube Integration, Instagram Collab या Event Sponsorship – हर चीज की अपनी अलग रेट होती है। कुछ ब्रांड्स सिर्फ प्रोडक्ट देते हैं तो कुछ पैसे भी देते हैं। बात बस इतनी है कि आपको खुद की वैल्यू पता होनी चाहिए और सही तरीके से ब्रांड्स के साथ डील करनी आनी चाहिए।
Sponsorship के लिए कुछ जरूरी Tips :
- Fake Followers से बचें: ब्रांड्स अब स्मार्ट हो गए हैं, उन्हें पता चल जाता है कि फॉलोअर्स असली हैं या नकली।
- ऑडियंस के साथ ट्रस्ट बनाए रखें: जब भी कोई प्रोडक्ट प्रमोट करें तो ईमानदारी से उसकी जानकारी दें।
- Consistent Content डालते रहें: आपकी एक्टिवनेस से ही Sponsorship के मौके बढ़ते हैं।
- Professional रहिए: टाइम पर काम करें और ब्रांड्स से अच्छे से कम्युनिकेशन बनाए रखें।
अंतिम शब्द :
आज के डिजिटल जमाने में Sponsorship एक legit और शानदार तरीका है पैसे कमाने का। अगर आप एक Youtuber, Blogger, Instagram Influencer या कोई ऐसा व्यक्ति हैं जो ऑनलाइन कुछ कर रहा है तो Sponsorship आपके लिए एक गोल्डन चांस है। बस जरूरत है ऑडियंस बनाने की, कंटेंट क्रिएट करने की और ब्रांड्स के साथ अच्छे से जुड़ने की।
तो अब जब आपको पता चल गया है कि Sponsorship क्या होती है और Sponsorship से पैसे कैसे कमाए जाते हैं, अब बारी है इस नॉलेज को इस्तेमाल करने की। आज से ही काम पर लग जाइए और आने वाले टाइम में आप भी Sponsorship से मोटी कमाई कर सकते हैं।
अगर आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें क्या पता उनके लिए भी Sponsorship की दुनिया का दरवाज़ा खुल जाए!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
क्या छोटे क्रिएटर्स को भी Sponsorship मिल सकती है?
हाँ, बिल्कुल! अगर आपकी ऑडियंस छोटी है लेकिन एंगेज्ड है (यानि फॉलोअर्स आपकी बात सुनते हैं और एक्टिव रहते हैं) तो बहुत से ब्रांड माइक्रो इंफ्लुएंसर्स को भी Sponsorship देते हैं।
मुझे Sponsorship कैसे मिलेगी?
इसके लिए आप Influencer Platforms पर रजिस्टर कर सकते हैं जैसे BrandCollab, One Impression या खुद ब्रांड्स को ईमेल/DM करके प्रपोजल भेज सकते हैं। साथ ही, एक अच्छा Media Kit तैयार करना भी मददगार होता है।
एक Sponsored पोस्ट के कितने पैसे मिलते हैं?
ये आपकी ऑडियंस, प्लैटफॉर्म और कंटेंट के क्वालिटी पर डिपेंड करता है। छोटे क्रिएटर्स को ₹1000-₹5000 तक मिलते हैं जबकि बड़े क्रिएटर्स को ₹50,000 या उससे ज्यादा भी मिल सकता है।
क्या सिर्फ Instagram पर ही Sponsorship मिलती है?
नहीं, Sponsorship कई प्लेटफॉर्म्स पर मिलती है जैसे Instagram, YouTube, Blog, Facebook Page, Podcast, या यहां तक कि ईवेंट्स पर भी। जहाँ ऑडियंस है वहाँ Sponsorship का मौका है।
Sponsorship और Affiliate Marketing में क्या फर्क है?
Sponsorship में आपको प्रोडक्ट प्रमोट करने के लिए पहले से पैसे या गिफ्ट मिलते हैं जबकि Affiliate में आप लिंक से सेल करवाते हो और फिर कमीशन मिलता है। Sponsorship फिक्स अमाउंट वाली डील होती है।
क्या Sponsorship से रेगुलर इनकम हो सकती है?
हाँ, अगर आप रेगुलर अच्छा कंटेंट बनाते हो और ब्रांड्स के साथ अच्छे रिलेशन बनाते हो तो Sponsorship से हर महीने अच्छी-खासी रेगुलर इनकम हो सकती है।
Wark froSponsorshipm housewife
अगर आप housewife हैं तो यक़ीनन ही आपको अन्य कामो के लिए कम समय मिलता होगा ऐसे में आप Instagram पर Recipes से रेलेटेड एक पेज बना सकते हैं क्यूंकि इंस्टाग्राम पर आजकल लोग ज्यादा एक्टिव रहते है या अपना एक Blog शुरू कर सकते हैं अपने स्किल के according .. पैसे हर जगह हैं बस शुरुवात जरूरी है।