ShareChat से पैसे कैसे कमाएं – 10 सबसे बेहतरीन तरीके

आजकल हर कोई चाहता है कि वो अपने मोबाइल से कुछ एक्स्ट्रा कमाई कर सके। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और आपको रील्स बनाना, स्टेटस शेयर करना या कंटेंट क्रिएट करना पसंद है तो ShareChat आपके लिए एक बेहतरीन मौका है पैसे कमाने का।

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको step-by-step बताएंगे कि ShareChat क्या है, ये कैसे काम करता है और इसपर पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं…

ShareChat क्या है :

ShareChat एक भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसे 2015 में लॉन्च किया गया था। ये खास तौर पर हिंदी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, मराठी, गुजराती जैसी इंडियन भाषाओं के यूज़र्स के लिए बनाया गया है। इस पर लोग Shayari, Jokes, Videos, Status, News और बहुत कुछ शेयर करते हैं।

इसका इंटरफेस बिलकुल आसान है और इंडिया के छोटे शहरों और गांवों के लोगों में इसकी जबरदस्त पकड़ है। यहाँ 15+ भाषाओं में कंटेंट बनाया और देखा जा सकता है।

ShareChat App Review :

NameShareChat
Ratings 4.2/5
Downloads50Cr+
Download size91 MB
Launch2015
Official Websitehttps://sharechat.com/

ShareChat से पैसे कैसे कमाएं :

ShareChat सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि इस प्लेटफार्म के जरिए आप Content Create करके पैसे भी कमा सकते हैं चलिए आपका ज्यादा समय न लेते हुए मैं आपको उन सभी तरीकों के बारे में बताता हूं जिसके जरिए आप शेयरचैट से पैसे कमा सकते हैं।

1. ShareChat Creator Program से पैसे कमाएं :

अगर आप सोशल मीडिया पर थोड़े से क्रिएटिव हैं और लोगों का ध्यान खींचने वाला कंटेंट बना सकते हैं तो ShareChat Creator Program आपके लिए एक शानदार मौका है।

इस प्रोग्राम में शामिल होकर आप हर हफ्ते और हर महीने पैसे कमा सकते हैं वो भी सिर्फ अपने टैलेंट से। आपको बस छोटे-छोटे वीडियो, शायरी जोक्स या ट्रेंडिंग कंटेंट बनाना होता है और ShareChat पर अपलोड करना होता है।

जैसे-जैसे आपके वीडियो पर व्यूज़ और लाइक्स बढ़ते हैं वैसे-वैसे आपकी कमाई भी बढ़ती है। कुछ टॉप क्रिएटर्स इस प्लेटफॉर्म से हर महीने ₹10,000 से लेकर ₹50,000+ तक कमा रहे हैं।

ShareChat आपको ट्रेंड्स, गानों और हेशटैग्स की लिस्ट भी देता है ताकि आप सही दिशा में कंटेंट बना सकें। यहां तक कि आपको वीडियो एडिटिंग और क्रिएटिव टिप्स भी मिलते हैं ताकि आपका कंटेंट बाकियों से अलग दिखे।

सबसे अच्छी बात ये है कि आपको किसी DSLR कैमरे या महंगे गैजेट की ज़रूरत नहीं, सिर्फ आपका स्मार्टफोन और क्रिएटिव आइडिया काफी है! तो अगर आप भी सोचते हैं कि वीडियो बनाना टाइमपास नहीं बल्कि इनकम का जरिया होना चाहिए तो ShareChat Creator Program आपके लिए एक परफेक्ट प्लेटफॉर्म है।

ShareChat Creator Program में शामिल होने के लिए आवश्यक योग्यताएँ :

  1. कम से कम 30 दिनों की सक्रियता: आपको ShareChat पर कम से कम 30 दिनों से सक्रिय होना चाहिए।
  2. 40 से अधिक पोस्ट: पिछले सप्ताह तक आपके द्वारा कम से कम 40 पोस्ट किए गए होने चाहिए।
  3. पिछले सप्ताह में 10 पोस्ट: पिछले सप्ताह में आपके द्वारा कम से कम 10 पोस्ट किए गए होने चाहिए।
  4. पिछले दो सप्ताह में 3 Quality Post: पिछले दो सप्ताह में आपके द्वारा कम से कम 3 ऐसे पोस्ट किए गए होने चाहिए जिन्हें कुल मिलाकर 500 से अधिक लाइक्स, सेव्स और शेयर मिले हों।
  5. पिछले 30 दिनों में आवेदन नहीं किया हो: यदि आपने पिछले 30 दिनों में पहले ही आवेदन किया है, तो आपको पुनः आवेदन करने से पहले 30 दिनों की प्रतीक्षा करनी होगी।
  6. मूल और मौलिक सामग्री: आपके द्वारा बनाया गया Content मौलिक होना चाहिए अर्थात् किसी और की सामग्री की नकल नहीं होनी चाहिए।

2. Brand Promotion और Sponsorship से पैसे कमाएं :

अगर आप ShareChat पर एक अच्छे खासे फॉलोवर्स वाले क्रिएटर हैं और आपका कंटेंट लोगों को पसंद आता है तो ब्रांड प्रमोशन और Sponsorship आपके लिए कमाई का अगला बड़ा जरिया बन सकता है।

आजकल छोटे और बड़े Brands अपनी मार्केटिंग के लिए ऐसे ही लोकल और Engaging Creators की तलाश में रहते हैं जो उनकी ऑडियंस से सीधा कनेक्ट बना सकें।

आपकी प्रोफाइल, कंटेंट की क्वालिटी और व्यूज़ देखकर Brands आपको प्रमोशन के लिए ऑफर करते हैं बदले में आपको मिलता है अच्छा खासा पैसा, Free Products और कभी-कभी Exclusive Deals भी!

मान लीजिए आप फनी वीडियो या लाइफस्टाइल कंटेंट बनाते हैं तो कोई FMCG ब्रांड, फैशन ऐप या लोकल सर्विस आपसे संपर्क कर सकता है कि “हमारा प्रोडक्ट अपने वीडियो में दिखाइए” और इसके बदले आप ₹1000 से लेकर ₹10,000 या उससे ज्यादा तक चार्ज कर सकते हैं वो भी एक पोस्ट के लिए। जैसे-जैसे आपकी reach बढ़ती है Sponsorship की वैल्यू भी बढ़ती जाती है।

इसे भी पढ़ें : 1 दिन में ₹5000 कैसे कमाएं

तो अगर आप सच में अपने टैलेंट को प्रोफेशनल लेवल पर ले जाना चाहते हैं तो ब्रांड प्रमोशन और Sponsorship को Seriously लीजिए यही वो रास्ता है जो आपको एक आम क्रिएटर से डिजिटल स्टार बना सकता है।

3. Affiliate Marketing से कमाई करें :

आज के डिजिटल दौर में अगर आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के पैसा कमाना चाहते हैं तो Affiliate Marketing आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

इसका मतलब है कि आप किसी कंपनी या वेबसाइट के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करते हैं और जब कोई आपकी दी गई लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो आपको कमीशन मिलता है। और मज़े की बात ये है कि आपको कुछ बेचने की ज़रूरत नहीं, बस सही तरीके से लिंक शेयर करना है।

मान लीजिए आप ShareChat पर Fashion, Gadgets या Beauty Products से जुड़ा कंटेंट बनाते हैं तो आप Amazon, Meesho, Flipkart जैसी कंपनियों के Affiliate Program से जुड़ सकते हैं।

जब आप इन प्रोडक्ट्स को अपने वीडियो, कैप्शन या कमेंट में शेयर करते हैं और आपकी ऑडियंस उस लिंक पर क्लिक करके खरीदारी करती है तो आपको मिलती है डायरेक्ट कमाई।

इसे भी पढ़ें : App बनाकर पैसे कैसे कमाएं

कुछ लोग Affiliate से हर महीने ₹10,000 से लेकर ₹1 लाख+ तक कमा रहे हैं वो भी घर बैठे। बस आपको अपने ऑडियंस को समझना है सही प्रोडक्ट चुनना है और दिलचस्प तरीके से शेयर करना है।

तो अगली बार जब आप वीडियो बनाएं, तो उसमें एक Affiliate लिंक जोड़ना मत भूलिए – कमाई शुरू हो जाएगी बिना स्टॉक या कस्टमर सर्विस की झंझट के!

4. Spotlight Program के जरिये पैसे कमाएं :

अगर आप ShareChat पर रेगुलर और क्वालिटी कंटेंट बनाते हैं तो Spotlight Program आपके लिए बिलकुल सही चीज है बिना किसी Sponsorship या Affiliate के डायरेक्ट पैसे कमाने का।

इस प्रोग्राम में ShareChat खुद आपके कंटेंट को पहचानता है और अगर वो वीडियो ट्रेंड करता है या ज़्यादा एंगेजमेंट लाता है तो आपको मिलता है Spotlight Badge और साथ में कैश रिवॉर्ड!

Spotlight Program का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको किसी एक्स्ट्रा प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ता। बस आपको अपना बेस्ट कंटेंट बनाना है ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर फोकस करना है और रोज़ाना एक्टिव रहना है।

अगर आपका कंटेंट Spotlight में फीचर हो गया, तो आप ₹500 से लेकर ₹10,000 या उससे भी ज्यादा कमा सकते हैं वो भी सिर्फ एक वीडियो से!

इसे भी पढ़ें : सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं

ShareChat की टीम हर दिन बेस्ट क्रिएटर्स को सिलेक्ट करती है और उनका कंटेंट Spotlight सेक्शन में दिखाया जाता है। इससे न सिर्फ कमाई होती है बल्कि आपकी Reach और Follower भी तेजी से बढ़ते हैं।

5. Products और Services को बेचकर पैसे कमाएं :

सोचिए अगर आपके पास कोई प्रोडक्ट है जैसे कि Handmade Jewellery, Homemade Snacks, Digital Services या फिर कोई कोचिंग क्लास। तो आप उसे सिर्फ अपने इलाके या जान-पहचान वालों तक ही क्यों सीमित रखें?

ShareChat जैसे बड़े और लोकल टच वाले प्लेटफॉर्म पर आप अपने Products और Services को लाखों लोगों तक पहुंचा सकते हैं वो भी बिना किसी वेबसाइट या दुकान के।

आपको बस अपने प्रोडक्ट या सर्विस से जुड़ा एक अच्छा-सा वीडियो या पोस्ट बनाना है जिसमें उसकी खासियत और फायदा बताया गया हो।

इसे भी पढ़ें : Laptop से पैसे कैसे कमाएं

पोस्ट में अपना Contact नंबर, WhatsApp लिंक या Instagram पेज डाल सकते हैं जिससे Interested लोग आपसे सीधे जुड़ सकें। आप चाहे छोटे-बड़े बिज़नेस वाले हों या कोई Freelance सर्विस देते हों (जैसे कि ग्राफिक डिज़ाइन, ट्यूटरिंग, मेंहदी लगाना या मेकअप) ShareChat पर आप आसानी से ऑडियंस बना सकते हैं।

बहुत सारे Local Sellers आज ShareChat को Mini-Shop की तरह यूज़ कर रहे हैं और हर दिन ₹500 से ₹5000+ तक की कमाई कर रहे हैं।

6. ShareChat Champion Program के जरिये पैसे कमाएं :

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं लोगों से कनेक्ट करना पसंद है और आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स दमदार हैं तो ShareChat Champion Program आपके लिए एक शानदार कमाई का मौका हो सकता है।

इस प्रोग्राम के तहत आप ShareChat के एक तरह से ब्रांड एम्बेसडर बनते हैं – जहां आपका काम होता है नए यूज़र्स को जोड़ना, प्लेटफॉर्म के फीचर्स को प्रमोट करना और Creators को प्लेटफॉर्म से जोड़े रखना।

चैंपियन बनने के बाद ShareChat आपको हर महीने टास्क देता है जैसे कि App के बारे में जानकारी फैलाना, नए क्रिएटर्स को गाइड करना, कंटेंट चैलेंजेस में भाग लेना वगैरह।

इसे भी पढ़ें : गांव में पैसे कैसे कमाएं

इन Tasks को पूरा करके आप ₹2000 से लेकर ₹10,000+ तक की कमाई कर सकते हैं और साथ ही कई बार आपको मिलते हैं Special Gifts और Certificates भी।

इस प्रोग्राम की खास बात ये है कि आपको कोई टेक्निकल स्किल्स की ज़रूरत नहीं होती, बस आपको जोश और लोगों से जुड़ने का हुनर चाहिए।

तो अगर आप चाहते हैं कि आपकी सोशल स्किल्स से आपकी पहचान भी बने और कमाई भी हो, तो ShareChat Champion Program में ज़रूर जुड़िए। यहाँ आप एक इनफ्लुएंसर नहीं, बल्कि एक असली चैंपियन बनते हैं!

7. Paid Partnerships के जरिए पैसे कमाइए :

जब आप ShareChat पर लगातार बढ़िया कंटेंट डालते हैं और आपका फॉलोअर्स बेस मजबूत होता है तो कई ब्रांड्स और कंपनियाँ आपसे Paid Partnership के लिए संपर्क करती हैं।

ये पार्टनरशिप बिल्कुल प्रोफेशनल डील की तरह होती है जहाँ ब्रांड्स आपको पैसे देकर अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रमोशन करवाते हैं। और ये कमाई छोटी-मोटी नहीं होती बल्कि एक पोस्ट के लिए ₹1000 से ₹50,000+ तक मिल सकते हैं वो भी सिर्फ आपकी Reach और Content की पावर पर!

Paid Partnerships में आपको ब्रांड के मुताबिक कंटेंट बनाना होता है जैसे – Review Video, Unboxing, Demo या informative post.. अगर आप अपनी ऑडियंस से पहले से जुड़ाव बना चुके हैं तो ब्रांड को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है और यही बात आपके रेट बढ़ा देती है।

इसे भी पढ़ें : बिना Investment के पैसे कैसे कमाएं

यह तरीका खासतौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बेस्ट है जो लॉन्ग टर्म में ShareChat को अपनी इनकम का सोर्स बनाना चाहते हैं।

8. Sharechat पर Photos और Videos Upload करके पैसे कमाएं :

अगर आपके पास अच्छा कैमरा नहीं भी है लेकिन आपके पास क्रिएटिव आइडिया है तो आप सिर्फ Photos और Short Videos डालकर भी ShareChat से अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग रोज़ कंटेंट देखते हैं और जो पोस्ट वायरल होती हैं या जिनमें ज़्यादा Likes, Shares और Comments आते हैं उन्हें प्लेटफॉर्म खुद प्रमोट करता है और कई बार Creator Fund, Spotlight Program या Brand Deals के ज़रिए आपको उसका पैसा भी मिलता है।

आप अपनी फोटोज़ में कोई मोटिवेशनल Quote जोड़ सकते हैं funny meme बना सकते हैं या कोई शानदार View Share कर सकते हैं।

वहीं, वीडियो की बात करें तो 10-30 सेकंड की Reels, शायरी, कॉमेडी क्लिप्स, टिप्स या ट्रेंडिंग टॉपिक पर वीडियो खूब चलते हैं। जितनी ज्यादा आपकी पोस्ट पर Engagement होगी उतनी ही ज्यादा आपकी कमाई और पहचान बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें : Invest करके पैसे कैसे कमाएं

साथ ही, जब आपका कंटेंट बार-बार अच्छा परफॉर्म करता है तो आपको ShareChat Creator Program और दूसरे इनकम सोर्सेज़ से भी जोड़ दिया जाता है। तो अगली बार जब आप कुछ भी फोटो या वीडियो शूट करें उसे बस अपने फोन में रखिए मत। ShareChat पर अपलोड करिए और पैसे कमाइए!

9. ShareChat से ट्रैफिक को ब्लॉग पर भेजकर पैसे कमाएं :

अगर आपका खुद का ब्लॉग है और आप उस पर AdSense, Affiliate या किसी सर्विस के जरिए कमाई करते हैं तो ShareChat आपके लिए ट्रैफिक की एक Gold Mine बन सकता है।

ShareChat पर लाखों लोग हर दिन एक्टिव रहते हैं और अगर आप अपने ब्लॉग से जुड़ा टॉपिक लेकर वहां शॉर्ट पोस्ट, Info. Video या Infographic डालते हैं तो आप उन यूज़र्स को आसानी से अपने ब्लॉग तक Redirect कर सकते हैं।

बस ज़रूरत है थोड़ी सी क्रिएटिविटी की! जैसे आप किसी ब्लॉग पोस्ट का छोटा हिस्सा या टीज़र कंटेंट ShareChat पर डालें और फिर Call-to-Action में लिखें – “पूरी जानकारी के लिए मेरे ब्लॉग पर क्लिक करें, लिंक बायो में है।”

आप अपने ShareChat प्रोफाइल के Bio या Video Description में ब्लॉग लिंक डाल सकते हैं। इससे जो लोग रुचि रखते हैं वो आपके ब्लॉग पर ज़रूर जाएंगे।

एक बार ट्रैफिक आना शुरू हो गया तो आपकी ब्लॉग इनकम में भी जबरदस्त उछाल आएगा। ये तरीका खासतौर पर उन ब्लॉगर्स के लिए फायदेमंद है जो हिंदी या लोकल भाषा में ब्लॉगिंग करते हैं।

10. ShareChat पर YouTube चैनल प्रमोट करके पैसे कमाएं :

अगर आप YouTube पर कंटेंट क्रिएट करते हैं और चाह रहे हैं कि आपके चैनल को ज्यादा लोग देखें तो ShareChat एक शानदार प्लेटफॉर्म है जहाँ आप अपना चैनल प्रमोट करके Viewers और Subscribers बढ़ा सकते हैं साथ ही कमाई के मौके भी।

ShareChat पर लाखों एक्टिव यूज़र्स होते हैं और यहां अगर आप अपने YouTube चैनल से जुड़े वीडियो क्लिप्स, टीज़र या शॉर्ट्स डालते हैं तो आप अपनी चैनल को बड़े पैमाने पर प्रमोट कर सकते हैं।

आपको बस करना ये है कि ShareChat पर छोटा सा वीडियो या पोस्ट बनाएं जिसमें अपने YouTube वीडियो का लिंक या चैनल की जानकारी दें।

इसे भी पढ़ें : Content Writing से पैसे कैसे कमाएं

साथ में, पोस्ट में Call-to-Action जैसे “कृपया मेरे चैनल को सब्सक्राइब करें” या “पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें” डालें। इससे आपके फॉलोअर्स और दूसरे यूज़र्स आपके चैनल पर ट्रैफिक भेजेंगे।

इसका फायदा ये होता है कि जैसे-जैसे आपके वीडियो को ShareChat पर Views मिलते हैं आपके YouTube चैनल की Engagement और Subscriber Count भी बढ़ती है और साथ में आपकी YouTube Ad Revenue भी बढ़ने लगती है।

ShareChat पर कमाई कैसे शुरू करें :

अगर आप सोच रहे हैं कि ShareChat से पैसे कमाना कैसे शुरू करें तो सबसे पहले आपको चाहिए एक क्रिएटर माइंडसेट और थोड़ा सा समय।

सबसे पहले ShareChat App डाउनलोड करें और अपना प्रोफाइल अच्छे से सेटअप करें – नाम, फोटो, और बायो में थोड़ा प्रोफेशनल टच दें।

फिर ऐसी पोस्ट डालना शुरू करें जो लोगों को पसंद आए जैसे फनी वीडियो, मोटिवेशनल कोट्स, शायरी, टिप्स या कोई ट्रेंडिंग टॉपिक।

जैसे-जैसे आपकी पोस्ट पर लाइक्स, कमेंट्स और फॉलोअर्स बढ़ेंगे वैसे-वैसे आपके पास Creator Program, Spotlight, या Brand Collaborations जैसे कमाई के मौके खुद आने लगेंगे।

आप अपने YouTube चैनल, ब्लॉग या Affiliate लिंक को भी प्रमोट कर सकते हैं। बस एक बात याद रखें Consistency ही Success की कुंजी है। तो रोज़ थोड़ा-थोड़ा कंटेंट डालिए और धीरे-धीरे ShareChat को अपनी कमाई का ज़रिया बना लीजिए!

ShareChat पर फॉलोवर्स कैसे बढ़ाएं :

अगर आप चाहते हैं कि ShareChat पर आपके फॉलोवर्स तेजी से बढ़ें तो सबसे पहले समझिए कि यहां Quality + Consistency सबसे बड़ा फॉर्मूला है।

हर दिन ऐसा कंटेंट पोस्ट कीजिए जो आपकी ऑडियंस को पसंद आए जैसे ट्रेंडिंग टॉपिक, फनी वीडियोज, शायरी, मोटिवेशनल पोस्ट या लोकल भाषा में दिल छू लेने वाला कंटेंट। साथ ही, पोस्ट में कैप्शन और हैशटैग का सही इस्तेमाल कीजिए ताकि ज्यादा लोग आपकी पोस्ट तक पहुंच सकें।

इसके अलावा दूसरों की पोस्ट पर एक्टिव रहिए लाइक करें, कमेंट करें और अच्छे क्रिएटर्स को फॉलो करें। इससे आपकी Visibility बढ़ेगी और लोग भी आपको नोटिस करेंगे।

कोशिश करें कि आप अपने कंटेंट में कुछ यूनीक टच दें – ताकि लोग आपको याद रखें और दोबारा देखना चाहें। बस थोड़ा धैर्य और smartness से काम लें और आपके फॉलोवर्स खुद-ब-खुद बढ़ते जाएंगे!

शेयरचैट पर पैसे कमाने के लिए कितने फॉलोअर्स चाहिए :

बहुत लोगों को लगता है कि ShareChat से कमाई सिर्फ तभी होती है जब आपके लाखों फॉलोअर्स हों, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां कमाई आपके कंटेंट की क्वालिटी और एंगेजमेंट पर ज्यादा डिपेंड करती है, ना कि सिर्फ फॉलोअर्स की गिनती पर।

हालांकि अगर आपके पास कम से कम 10,000 फॉलोअर्स हैं और आपकी पोस्ट पर अच्छा एंगेजमेंट (लाइक्स, कमेंट्स, शेयर) आता है तो आपको Creator Program, Sponsorship, Spotlight Program जैसे मौके मिलने लगते हैं।

लेकिन याद रखिए कुछ लोग सिर्फ 2,000-5,000 फॉलोअर्स के साथ भी अच्छा कंटेंट बनाकर ब्रांड डील्स और एफिलिएट मार्केटिंग से कमाई कर रहे हैं।

इसलिए जरूरी ये नहीं कि आपके फॉलोअर्स ज्यादा हों बल्कि जरूरी ये है कि जो भी हैं, वो एक्टिव और Engaged हों। तो फोकस कीजिए कंटेंट पर और फॉलोअर्स और पैसे दोनों धीरे-धीरे अपने आप आने लगेंगे!

ShareChat से पैसे कैसे निकालें :

ShareChat से जब आपकी कमाई शुरू हो जाती है तो सबसे पहला सवाल होता है – “भाई पैसे आएंगे कहां?” तो घबराइए मत, पैसे निकालना बिल्कुल आसान है।

ShareChat के अलग-अलग प्रोग्राम जैसे Creator Program, Spotlight या Brand Sponsorships के ज़रिए जो भी पैसा आप कमाते हैं वो आपके ShareChat Wallet या लिंक किए गए क्रिएटर डैशबोर्ड में जुड़ता है।

पैसे निकालने के लिए आपको बस अपने बैंक अकाउंट या UPI ID को जोड़ना होता है। जैसे ही आपकी कमाई minimum payout threshold (जैसे ₹100 या ₹500) तक पहुंचती है आप payment request कर सकते हैं। कुछ मामलों में पेमेंट ऑटोमेटिक भी हो जाती है महीने के अंत में।

बस एक बार अकाउंट वेरीफिकेशन और डिटेल्स सही हों, तो आपका पैसा सीधा आपके बैंक में पहुंचता है बिना किसी टेंशन के।

अंतिम शब्द :

तो दोस्तों, ShareChat ना सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है बल्कि आपके टैलेंट को पहचान देने और उससे पैसे कमाने का एक शानदार जरिया भी है।

अगर आप लगातार अच्छा और एंगेजिंग कंटेंट डालते हैं तो आप यहां से Creator Program, Sponsorship, Affiliate Marketing, Spotlight Program जैसे कई तरीकों से कमाई कर सकते हैं।

जरूरी नहीं कि आपके पास लाखों फॉलोअर्स हों बस आपके फॉलोअर्स एक्टिव और कंटेंट दमदार होना चाहिए। शुरुआत में धैर्य रखें, सीखते रहें और शेयरचैट को एक सीरियस प्लेटफॉर्म की तरह लें – फिर देखिए, कमाई आपके मोबाइल से सीधे बैंक में होगी!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

ShareChat किस देश का ऐप है?

ShareChat एक भारतीय सोशल मीडिया ऐप है, जिसे बेंगलुरु स्थित कंपनी Mohalla Tech Pvt Ltd ने विकसित किया है।

क्या ShareChat सुरक्षित है?

ShareChat उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता और सुरक्षा को महत्व देता है और डेटा सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाता है। हालांकि, इंटरनेट पर कोई भी डेटा ट्रांसमिशन पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता इसलिए आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्क रहना चाहिए।

ShareChat का मालिक कौन है?

ShareChat की स्थापना 2015 में अंकुश सचदेवा, भानु प्रताप सिंह और फरीद अहसान ने की थी। वर्तमान में अंकुश सचदेवा कंपनी के CEO हैं।

ShareChat पर चैट कैसे करें?

किसी उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल पर जाएं और “मैसेज” बटन पर क्लिक करें।
होम स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर चैट आइकन पर टैप करें, फिर उस व्यक्ति को खोजें जिससे आप चैट करना चाहते हैं।

ShareChat पर वीडियो डालने से क्या होता है?

ShareChat पर वीडियो डालने से आप अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं, मनोरंजन कर सकते हैं, नए दोस्त बना सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं!

Leave a Comment