आजकल हर कोई चाहता है कि कुछ Extra कमाई हो जाए और अगर ये कमाई बिना किसी इन्वेस्टमेंट के हो तो सोने पे सुहागा! ऐसे ही एक कमाल के प्लेटफॉर्म का नाम है OLX.. आपने टीवी पर या सोशल मीडिया पर OLX का “Bech De” वाला AD जरूर देखा होगा।
Table of Contents
लेकिन असली सवाल ये है कि OLX क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं? अगर आप भी यही जानना चाहते हो तो इस ब्लॉग को लास्ट तक पढ़ो क्योंकि हम OLX से जुड़ी हर एक जरूरी बात को यहाँ कवर कर रहे हैं तो चलिए शुरू करते हैं।
OLX क्या है :
वैसे तो भारत के ज्यादातर लोग इस Platform के बारे में जानते ही होंगे लेकिन जो नहीं जानते उनको में बताना चाहूंगा की OLX एक ऑनलाइन मार्केटप्लेस है जहाँ कोई भी व्यक्ति अपने पुराने सामान को आसानी से बेच और खरीद सकता है।
इसका पूरा नाम है Online Exchange और इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी। भारत में यह प्लेटफॉर्म बेहद पॉपुलर है खासकर उन लोगों के लिए जो सेकंड हैंड प्रोडक्ट्स खरीदना या बेचना चाहते हैं।
OLX पर आप मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्नीचर, गाड़ी, बाइक, घरेलू सामान, फैशन आइटम्स और यहां तक कि प्रॉपर्टी तक लिस्ट कर सकते हैं।
इसकी सबसे खास बात यह है कि यह एक C2C (Customer to Customer) प्लेटफॉर्म है यानी आप सीधे किसी दूसरे व्यक्ति से सामान खरीद या बेच सकते हैं बिना किसी बिचौलिए के।
OLX पर एक अकाउंट बनाकर आप फ्री में अपने प्रोडक्ट की फोटो, डिस्क्रिप्शन और कीमत डाल सकते हैं और जब कोई Buyer इंटरेस्ट दिखाता है तो आप उनसे डायरेक्ट बातचीत करके डील फाइनल कर सकते हैं।
OLX की शुरुआत कब हुई :
OLX यानी Online Exchange की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। इसे दो एंटरप्रेन्योर्स Fabrice Grinda और Alec Oxenford ने मिलकर शुरू किया था। इसका मकसद लोगों को एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म देना था जहाँ वे आसानी से अपने पुराने या इस्तेमाल किए गए सामान को बेच सकें और जरूरत के हिसाब से कुछ खरीद भी सकें।
शुरुआत में OLX कुछ ही देशों में उपलब्ध था लेकिन धीरे-धीरे यह दुनिया के कई हिस्सों में फैल गया खासकर भारत में इसकी पॉपुलैरिटी काफी तेजी से बढ़ी। आज OLX भारत का सबसे बड़ा क्लासिफाइड प्लेटफॉर्म बन चुका है जहाँ लाखों यूज़र्स हर दिन सामान बेचते और खरीदते हैं।
OLX से पैसे कैसे कमाएं :
अब आता है असली सवाल – OLX से पैसे कैसे कमाए जाएं? चलिए इसके बारे मैं आपको अच्छे और आसान तरीकों से बताता हूँ की कैसे आप OLX पर अच्छी कमाई कर सकते हो।
1. OLX पर अपने पुराने सामान को बेचकर कमाई करें :
OLX से पैसे कमाने का सबसे आसान और सीधा तरीका है अपने पुराने सामान को बेच देना। हमारे घरों में बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जो अब हमारे काम की नहीं होतीं जैसे पुराना मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्नीचर, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स या फिर बच्चों के पुराने खिलौने।
ऐसे में इन्हें संभालकर रखने से बेहतर है कि आप OLX पर इनकी फोटो लेकर एक अच्छी सी लिस्टिंग बना दो और बेच दो। इससे न सिर्फ आपके घर की फालतू चीजें हटेंगी बल्कि आपको कुछ पैसे भी मिलेंगे।
कई बार लोग ऐसे सामान भी खरीद लेते हैं जो थोड़ा पुराना होता है लेकिन काम का होता है जैसे कि स्टूडेंट्स सेकंड हैंड लैपटॉप या किराए पर रहने वाले लोग सस्ते फर्नीचर खरीदना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : बिना Investment के पैसे कैसे कमाएं
अगर आप सही कीमत और सही डिस्क्रिप्शन के साथ प्रोडक्ट लिस्ट करते हैं तो बहुत जल्दी डील फाइनल हो जाती है और आपकी एक्स्ट्रा इनकम हो जाती है वो भी बिना कोई इन्वेस्टमेंट किए।
2. सेकंड हैंड आइटम्स खरीदकर OLX पर बेचो :
अगर आप थोड़ा स्मार्ट वर्क करना जानते हैं तो OLX से पैसे कमाने का एक जबरदस्त तरीका है सेकंड हैंड आइटम्स सस्ते में खरीदकर उन्हें थोड़े प्रॉफिट में फिर से OLX पर बेचना जिसे आम भाषा में “फ्लिपिंग बिज़नेस” कहा जाता है।
मान लो आपने किसी से OLX या लोकल मार्केट में एक पुराना मोबाइल ₹2000 में खरीदा उसे थोड़ा साफ किया या हल्की रिपेयर करवाई और फिर OLX पर ₹3000–₹3500 में बेच दिया तो सीधे ₹1000–₹1500 का मुनाफा हो गया।
यही तरीका आप फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, बाइक, लैपटॉप जैसे सामानों के साथ भी कर सकते हो। इस काम की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको बहुत बड़ा इन्वेस्टमेंट नहीं चाहिए होता बस थोड़ा समय, मार्केट की समझ और सही डील पकड़ने की स्किल होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : ShareChat से पैसे कैसे कमाएं
स्टूडेंट्स और घर बैठे लोग इस तरीके से अच्छी साइड इनकम जनरेट कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे एक छोटे बिज़नेस में भी बदल सकते हैं।
3. कार/बाइक Reselling से पैसे कमाएं :
बहुत सारे लोग अपनी पुरानी बाइक या कार जल्दी बेचने के चक्कर में कम कीमत पर डाल देते हैं और अगर आप थोड़ी रिसर्च करके सही डील पकड़ ले तो उसे खरीदकर अच्छे प्रॉफिट पर दोबारा OLX पर बेच सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर आपने ₹40,000 में एक पुरानी बाइक खरीदी थोड़ी सर्विसिंग करवाई और साफ-सफाई करके ₹50,000–₹55,000 में बेच दी।
इसी तरह सेकंड हैंड Cars भी अच्छे मार्जिन पर बिक जाती हैं। OLX पर लाखों लोग हर दिन व्हीकल्स की तलाश में होते हैं इसलिए डील मिलने के चांस काफी ज़्यादा रहते हैं।
इसे भी पढ़ें : Jar App से पैसे कैसे कमाएं
ध्यान रखें कि खरीदते समय RC पेपर, इंश्योरेंस और गाड़ी की कंडीशन अच्छी तरह चेक कर लें ताकि आगे किसी तरह की परेशानी ना हो।
4. Freelance Seller बनकर पैसे कमाएं :
अगर आपके पास खुद बेचने के लिए कोई सामान नहीं है तो भी आप OLX से पैसे कमा सकते हो वो भी बिना इन्वेस्टमेंट के। तरीका है – Freelance Seller बनना।
आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, पड़ोसियों या जान-पहचान वालों का पुराना सामान OLX पर लिस्ट करके बेच सकते हो और बदले में उनसे कमीशन ले सकते हो।
मान लो आपके पड़ोसी की वॉशिंग मशीन बेचनी है आपने उसकी फोटो लेकर OLX पर लिस्ट डाली। किसी बायर से डील फाइनल की और ₹10,000 की सेल करवा दी।
अब अगर आपने 10% कमीशन तय किया था तो आपको सीधे ₹1,000 की कमाई हो गई वो भी बिना कुछ खरीदे या बेचे। इस तरीके से आप एक मिडलमैन की तरह काम करते हो और जितनी ज्यादा चीजें बेचोगे उतना ही ज़्यादा पैसा बना सकते हो।
इसे भी पढ़ें : Invest करके पैसे कैसे कमाएं
ये तरीका स्टूडेंट्स और घर बैठी महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसे आराम से टाइम मैनेज करके किया जा सकता है।
5. OLX से सर्विस बेचकर पैसे कमाएं :
OLX सिर्फ प्रोडक्ट्स बेचने का प्लेटफॉर्म नहीं है यहां आप अपनी सर्विसेस (सेवाएं) भी बेच सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। अगर आप कोई Skill जानते हैं जैसे कि Plumbing, Electrician, Tuition, Computer Repair, Graphic Designing, Web Development या AC सर्विसिंग तो आप OLX पर अपनी सर्विस को लिस्ट कर सकते हैं।
बस आपको अपनी सर्विस का एक प्रोफेशनल डिस्क्रिप्शन, कॉन्टैक्ट डिटेल्स और कीमत के साथ एक अच्छी लिस्टिंग बनानी होती है। लोग आपकी प्रोफाइल देखकर आपसे डायरेक्ट संपर्क करते हैं और जैसे ही कोई कस्टमर मिलता है आप उसकी जरूरत के हिसाब से काम करके पैसे कमा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Content Writing से पैसे कैसे कमाएं
खास बात ये है कि इसमें आपको कोई सामान खरीदने या बेचने की जरूरत नहीं! बस आपकी स्किल और समय ही आपका इन्वेस्टमेंट है। लोकल क्लाइंट्स आसानी से मिल जाते हैं और अगर आपकी सर्विस अच्छी है तो रिपीट काम और रेफरल से कमाई और भी बढ़ती है।
6. अपनी दुकान के सामान बेचकर पैसे कमाएं :
अगर आपकी कोई छोटी या बड़ी दुकान है और आप चाहते हैं कि आपके प्रोडक्ट्स ज्यादा लोगों तक पहुंचें तो OLX आपके लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म हो सकता है। आप अपनी दुकान में मौजूद सामान जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल एक्सेसरीज़, फर्नीचर, घरेलू सामान, सजावट का सामान या पुराने स्टॉक को OLX पर लिस्ट करके ज्यादा कस्टमर तक पहुंचा सकते हैं।
कई बार दुकानों में ऐसा स्टॉक बचा रह जाता है जो समय पर बिक नहीं पाता या सीज़नल होता है तो उसे OLX पर डिस्काउंट के साथ बेचकर न सिर्फ जगह खाली कर सकते हैं बल्कि कैश भी जनरेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Meesho से पैसे कैसे कमाएं
OLX पर लोकल ग्राहक जल्दी मिल जाते हैं और आप उनसे डायरेक्ट डील करके डिलीवरी भी पास के इलाके में कर सकते हैं। अगर आप थोड़ी अच्छी फोटो और बढ़िया डिस्क्रिप्शन लगाएं तो OLX आपकी दुकान के लिए एक फ्री डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरह काम कर सकता है – वो भी बिना किसी खर्च के।
OLX पर क्या-क्या बेचा जा सकता है :
आप OLX पर बहुत सारी चीजें बेच सकते हो, जैसे:
- पुराने मोबाइल फोन
- सेकंड हैंड फर्नीचर
- बाइक और कार
- लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
- घर के अप्लायंसेज
- पुराने कपड़े या फैशन आइटम्स
- बच्चों के खिलौने
- यहां तक की रियल एस्टेट भी!
मतलब अगर आपके घर में कोई भी चीज पड़ी है जो काम की नहीं है, तो उसे OLX पर “बेच दे”।
OLX पर क्या सावधानियां रखें :
जहाँ एक तरफ OLX कमाई का अच्छा तरीका है, वहीं कुछ fraud या धोखाधड़ी के मामले भी सामने आते रहते हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें:
- नकद पेमेंट को ही प्राथमिकता दें
- कभी भी OTP या UPI लिंक किसी को न भेजें
- मिलने की जगह भीड़भाड़ वाली या सुरक्षित जगह रखें
- सस्पिशियस यूज़र्स से दूरी बनाएं।
अंतिम शब्द :
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि OLX क्या है और इससे पैसे कैसे कमाएं। ये सिर्फ पुराना सामान बेचने का प्लेटफॉर्म नहीं है बल्कि एक कमाई का बढ़िया तरीका है बिना कोई बड़ी इन्वेस्टमेंट किए।
अगर आपके पास कोई पुरानी चीज़ रखी है जो अब यूज़ में नहीं आती तो आज ही OLX पर लिस्ट करो और देखो कैसे “कबाड़” से “कमाई” होती है। और हां, थोड़ा स्मार्ट माइंड लगाओ तो इससे पार्ट-टाइम इनकम भी जनरेट की जा सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
OLX पर बेचने के लिए पैसे लगते हैं क्या?
नहीं, OLX पर सामान बेचने के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता ये बिल्कुल फ्री है। बस आप एक फ्री ऐड पोस्ट कर सकते हैं। हां, अगर आप अपने ऐड को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं तो OLX पर पेड प्रमोशन ऑप्शन भी मिलता है। इससे आपकी लिस्टिंग को ज्यादा व्यूज मिलते हैं और जल्दी बिक्री होने की संभावना बढ़ जाती है।
क्या OLX पर फ्रॉड के चांस होते हैं?
OLX पर लाखों लोग रोज़ खरीद-बिक्री करते हैं लेकिन कुछ फ्रॉड लोग भी होते हैं। आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए। कभी भी एडवांस में पैसे न भेजें और डील करते वक्त कैश ऑन डिलीवरी या मीटिंग करके पेमेंट करें। OLX खुद भी यूज़र्स को वेरिफाई करने के लिए कुछ सेफ्टी फीचर्स देता है जैसे कि ब्लू टिक प्रोफाइल और रिपोर्ट ऑप्शन।
OLX पर सामान बेचते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
OLX पर सामान बेचते समय उसकी साफ-सुथरी फोटो डालें, सही डिस्क्रिप्शन लिखें और रियलिस्टिक प्राइस रखें। खरीदार से मीटिंग करते वक्त पब्लिक प्लेस चुनें और कैश में डील करना सेफ रहता है। अगर कोई खरीदार ज़्यादा जल्दीबाज़ी दिखाए या एडवांस पेमेंट की बात करे तो सतर्क रहें – क्योंकि ऐसे मामलों में धोखाधड़ी के चांस बढ़ जाते हैं।
OLX पर कौन-कौन सी चीजें बेची जा सकती हैं?
OLX पर आप बहुत सारी चीजें बेच सकते हैं – जैसे कि पुराने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कार, बाइक, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन आइटम्स, प्रॉपर्टी और यहां तक कि सर्विसेस भी। बस चीजें कानूनी होनी चाहिए और OLX की पॉलिसी के खिलाफ न हों। कोई भी सामान जो अच्छी कंडीशन में हो और किसी को काम आ सकता हो, उसे आप OLX पर बेच सकते हैं।
OLX पर प्रोडक्ट कितनी जल्दी बिक जाता है?
ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आपने जो प्रोडक्ट पोस्ट किया है वो कितनी डिमांड में है और आपने ऐड कितना अच्छा लिखा है। अगर प्रोडक्ट सही रेट पर है फोटो क्लियर है और डिस्क्रिप्शन बढ़िया है तो वह 1-2 दिन में बिक सकता है। लोकेशन और सीज़न भी फर्क डालते हैं। आप चाहें तो Ad को प्रमोट करके जल्दी सेल पा सकते हैं।