आजकल हर कोई चाहता है कि वो घर बैठे कुछ एक्स्ट्रा इनकम कर सके। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो Meesho आपके लिए एक जबरदस्त है Platform है पैसे कमाने का। ये एक ऐसी ऐप है जिससे आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के अच्छे पैसे कमा सकते हो।
Table of Contents
इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Meesho क्या है, कैसे काम करता है और Meesho se Paise Kaise Kamaye..
Meesho क्या है :
Meesho की शुरुआत 2015 में विदित आत्रे और संजीव बरनवाल द्वारा की गई थी। Meesho एक ऐसा मोबाइल ऐप है जो आपको बिना किसी इन्वेस्टमेंट के अपना खुद का ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करने का मौका देता है।
आसान शब्दों में कहें तो Meesho एक Reselling प्लेटफॉर्म है जहां से आप प्रोडक्ट्स को चुनकर उन्हें अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या सोशल मीडिया पर बेच सकते हैं और हर ऑर्डर पर मुनाफा कमा सकते हैं।
यहाँ आपको हजारों तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं जैसे कपड़े, जूते, होम डेकोर, किचन आइटम्स वगैरह। जिन्हें आप अपने हिसाब से मुनाफा जोड़कर बेच सकते हैं।
सबसे खास बात ये है कि आपको स्टॉक रखने की ज़रूरत नहीं होती – Meesho खुद ही डिलीवरी से लेकर पेमेंट तक सब कुछ संभालता है। आप सिर्फ मोबाइल से प्रोडक्ट शेयर कीजिए और ऑर्डर आने पर मुनाफा पाइए।
यही वजह है कि Meesho आज लाखों लोगों की पसंद बना हुआ है – खासकर उन लोगों के लिए जो घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं।
Meesho App से पैसे कैसे कमाएं :
अपने Meesho App क्या है इसके बारे में तो जान लिया, चलिए अब हम आपको बताते हैं Meesho App से पैसे कमाने के बेहतरीन तरीकों के बारे में।
1. Meesho पर प्रोडक्ट Resell करके पैसे कमाएं :
Meesho पर प्रोडक्ट Resell करना बिल्कुल ऐसा है जैसे आप बिचौलिया बनकर दूसरों को प्रोडक्ट बेचते हैं और हर बिक्री पर मुनाफा कमाते हैं।
मान लीजिए Meesho ऐप पर एक कुर्ता ₹300 का है अब आप उसी कुर्ते को अपने WhatsApp, Facebook, Instagram या किसी भी सोशल मीडिया पर ₹400 में बेच सकते हैं।
जैसे ही कोई ऑर्डर देता है आप Meesho ऐप में जाकर वही प्रोडक्ट ₹300 में ऑर्डर कर देते हैं और बाकी ₹100 आपका सीधा प्रॉफिट बन जाता है। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको प्रोडक्ट खरीदकर रखने की जरूरत नहीं है, ना ही पैकिंग और डिलीवरी की कोई झंझट।
ये सारा काम Meesho करता है और आपका प्रॉफिट सीधा आपके बैंक अकाउंट में भेज देता है। बस आपको सही प्रोडक्ट का चुनाव करना है अच्छे से शेयर करना है और कस्टमर से थोड़ा स्मार्ट तरीके से डील करना है।
अगर आप रोज़ 4-5 प्रोडक्ट भी बेचते हैं तो महीने के ₹10,000-₹20,000 आराम से कमा सकते हैं वो भी घर बैठे, सिर्फ मोबाइल से। यही वजह है कि आज Meesho Housewifes, Students और Part Time Income चाहने वालों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन चुका है।
2. Meesho Creator Program से पैसे कमाएं :
Meesho Creator Program एक शानदार चीज है उन लोगों के लिए जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और कंटेंट बनाना पसंद करते हैं। इस प्रोग्राम के तहत आप Meesho के प्रोडक्ट्स का Video review, photos या कोई Creative Content बनाकर इंस्टाग्राम, यूट्यूब या फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं।
जब लोग आपके लिंक से वो प्रोडक्ट खरीदते हैं तो आपको हर सेल पर कमिशन मिलता है। इसके लिए आपको कोई सामान खरीदने की जरूरत नहीं होती, बस अपने Candid Style में कंटेंट बनाना होता है जो लोगों को पसंद आए।
इसे भी पढ़ें : Meta AI से पैसे कैसे कमाएं
Meesho हर क्रिएटर को एक यूनिक लिंक देता है जिससे कंपनी को पता चलता है कि सेल कहां से आई है और उसी हिसाब से आपको पेमेंट मिलता है।
अगर आपके पास अच्छा एंगेजमेंट है या आप रेगुलर पोस्ट डालते हैं तो आप हर महीने ₹10,000 से ₹50,000 तक भी कमा सकते हैं। और सबसे अच्छी बात? ये सब घर बैठे अपने मोबाइल से किया जा सकता है।
3. Meesho पर प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाएं :
Meesho पर प्रोडक्ट बेचकर पैसे कमाना आज के समय में सबसे आसान और स्मार्ट तरीका बन चुका है। अगर आपके पास थोड़ा-सा भी बिज़नेस माइंड है और आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल अच्छे से करते हैं तो Meesho आपके लिए कमाई का शानदार जरिया बन सकता है।
Meesho पर आप हजारों प्रोडक्ट्स में से कोई भी चुन सकते हैं जैसे कि साड़ी, कुर्ता, किचन आइटम्स या ब्यूटी प्रोडक्ट्स। और उन्हें अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या सोशल मीडिया फॉलोअर्स को बेच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Typing करके पैसे कैसे कमाएं
हर प्रोडक्ट पर आप अपनी मर्ज़ी से प्रॉफिट मार्जिन जोड़ सकते हैं। जब कोई कस्टमर ऑर्डर करता है तो Meesho प्रोडक्ट की डिलीवरी करता है और मुनाफा सीधा आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देता है।
ना स्टॉक रखने की झंझट, ना डिलीवरी की टेंशन – सिर्फ शेयर करो और कमाओ। अगर आप रोज़ कुछ प्रोडक्ट बेच लें तो महीने के ₹10,000 से ₹30,000 तक की कमाई मुमकिन है।
4. Meesho STAR Program से पैसे कमाएं :
Meesho STAR Program एक Exclusive Rewards Program है जिसे Meesho ने अपने Top Resellers के लिए बनाया है। अगर आप Meesho पर लगातार अच्छा परफॉर्म करते हैं यानी हर महीने अच्छे ऑर्डर्स लाते हैं तो आप इस STAR Program का हिस्सा बन सकते हैं।
इस प्रोग्राम में शामिल होते ही आपको कई बेनिफिट्स मिलते हैं जैसे Fast Delivery, Extra Commission, Special Offers और Customer Support में Fast Response..
Meesho STAR बनना मतलब आपकी मेहनत का रिवार्ड मिलना। इससे न सिर्फ आपकी इनकम बढ़ती है बल्कि आपकी पहचान एक Professional Seller के तौर पर भी बनती है।
इसे भी पढ़ें : App बनाकर पैसे कैसे कमाएं
इस प्रोग्राम के ज़रिए Meesho ये दिखाता है कि जो लोग Seriously काम करते हैं उन्हें वो एक्स्ट्रा फायदा भी देता है। अगर आप रेगुलर ऑर्डर ला रहे हैं और Customers को बढ़िया सर्विस दे रहे हैं तो जल्द ही आप भी Meesho STAR बन सकते हैं और हर महीने हजारों रुपये एक्स्ट्रा कमा सकते हैं वो भी बिना किसी झंझट के।
5. Meesho में जॉब करके पैसे कमाएं :
अगर आप फुल टाइम या पार्ट टाइम नौकरी की तलाश में हैं तो Meesho में जॉब करके भी बढ़िया पैसे कमाए जा सकते हैं। Meesho सिर्फ एक रीसैलिंग ऐप ही नहीं है बल्कि एक तेजी से बढ़ती कंपनी भी है जो समय-समय पर अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में नौकरियाँ ऑफर करती है जैसे Customer Support, Marketing, Technical, HR, Data Analytics और बहुत कुछ।
खास बात ये है कि Meesho में work from home की भी कई Jobs आती हैं जो Students, Housewifes और फ्रीलांसरों के लिए बेहतरीन मौका होती हैं।
इसे भी पढ़ें : Laptop से पैसे कैसे कमाएं
कंपनी आपको आपके स्किल और एक्सपीरियंस के हिसाब से अच्छा पैकेज देती है और ग्रोथ के मौके भी देती है। अगर आप Meesho की वेबसाइट या जॉब पोर्टल्स जैसे LinkedIn, Naukri.com या Indeed पर नज़र रखें, तो समय-समय पर जॉब ओपनिंग्स मिलती रहती हैं।
तो अगर आप एक स्टेबल इनकम और प्रोफेशनल करियर की सोच रहे हैं तो Meesho में जॉब करना एक स्मार्ट और प्रॉमिसिंग ऑप्शन हो सकता है।
6. Meesho पर अपना Branded Store बनाकर पैसे कमाएं :
अगर आप Meesho से सिर्फ छोटे मोटे रिटेल प्रॉफिट नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म ब्रांड बनाकर कमाई करना चाहते हैं तो Meesho पर अपना खुद का Branded Store शुरू करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
Meesho अब सिर्फ Reselling का प्लेटफॉर्म नहीं रहा यहाँ आप बतौर Seller रजिस्टर होकर अपने नाम से प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं – जैसे कपड़े, ज्वेलरी, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स आदि।
इसे भी पढ़ें : Recharge करके पैसे कैसे कमाएं
आप अपने प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और कस्टमर सर्विस पर ध्यान दें ताकि आपकी एक अलग पहचान बने और repeat customers आते रहें। सबसे अच्छी बात ये है कि Meesho आपको ज़्यादा टेक्निकल झंझट में नहीं डालता – No Commission, Free Listing और Easy Delivery system मिल जाता है।
अगर आप थोड़ी मेहनत और consistency दिखाएं तो कुछ ही महीनों में आपकी ऑनलाइन दुकान एक छोटे बिज़नेस में बदल सकती है जिससे हर महीने ₹10,000 से ₹50,000 या उससे ज़्यादा की कमाई मुमकिन है।
7. Meesho Affiliate Marketing करके पैसे कमाएं :
अगर आपके पास अच्छी ऑडियंस है – चाहे वो WhatsApp ग्रुप हो, Instagram पेज हो या कोई ब्लॉग – तो आप Meesho Affiliate Marketing से बिना कुछ खरीदे भी पैसे कमा सकते हैं।
इसमें आपको Meesho ऐप से किसी प्रोडक्ट का लिंक कॉपी करना होता है और उसे अपने दोस्तों, सोशल मीडिया या ग्रुप्स में शेयर करना होता है। जब कोई उस लिंक से प्रोडक्ट खरीदता है तो आपको उसका मार्जिन/कमिशन मिल जाता है।
इसे भी पढ़ें : Content Writing से पैसे कैसे कमाएं
Meesho का फायदा ये है कि यहाँ प्रोडक्ट्स किफायती होते हैं तो लोग जल्दी खरीद लेते हैं। आप चाहें तो रिव्यू, डील्स या ट्रेंडिंग आइटम्स के वीडियो बनाकर भी लिंक शेयर कर सकते हैं।
सबसे खास बात – इसमें आपको खुद कुछ बेचने या खरीदने की ज़रूरत नहीं है। बस स्मार्ट तरीके से लिंक प्रमोट करना है। यह तरीका उन युवाओं के लिए बढ़िया है जो बिना इन्वेस्टमेंट और कम मेहनत से पैसे कमाना चाहते हैं वो भी मोबाइल से ही।
8. YouTube या Instagram पर Meesho Review/Haul Videos बनाएं :
अगर आपको कैमरे के सामने बोलना पसंद है और ऑनलाइन शॉपिंग का थोड़ा शौक भी है तो आप YouTube या Instagram पर Meesho के प्रोडक्ट्स के Review या Haul Videos बनाकर बढ़िया कमाई कर सकते हैं।
Meesho पर सस्ते और ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स की भरमार है – जैसे कपड़े, ज्वेलरी, किचन आइटम्स आदि। आप इनमें से कुछ चीजें खरीदें और उनका honest review या try-on वीडियो बनाएं। लोग ऐसे वीडियो बहुत पसंद करते हैं क्योंकि इससे उन्हें प्रोडक्ट की रियल क्वालिटी और फिटिंग का अंदाज़ा लगता है।
इसे भी पढ़ें : Fashion Designer बनकर पैसे कैसे कमाएं
जैसे ही आपकी वीडियोस पर views आने लगते हैं आप Affiliate Link या Meesho की स्पॉन्सरशिप के ज़रिए पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी खुद की Audience भी बना लेते हैं जिससे future में और भी ब्रांड्स आपके पास आने लगते हैं।
Meesho कैसे काम करता है :
Meesho का काम करने का तरीका बहुत ही सिंपल। ये प्लेटफॉर्म लाखों सप्लायर्स और रीसैलर्स को जोड़ता है। जैसे ही आप Meesho ऐप डाउनलोड करके रजिस्टर करते हैं आपके सामने हजारों प्रोडक्ट्स की लिस्ट खुल जाती है जैसे कपड़े, जूते, होम डेकोर वगैरह।
अब आप इन प्रोडक्ट्स को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। अगर कोई ऑर्डर करता है तो आप Meesho ऐप में जाकर उस प्रोडक्ट को ऑर्डर करते हैं अपनी मार्जिन जोड़कर।
प्रोडक्ट सीधे कस्टमर को डिलीवर हो जाता है और आपका प्रॉफिट आपके बैंक अकाउंट में आ जाता है।
न पैकिंग की टेंशन, न स्टॉक रखने का झंझट, सब कुछ Meesho हैंडल करता है। बस आपको सही प्रोडक्ट चुनना और अच्छे से प्रमोट करना होता है।
Meesho पर काम करने के फायदे :
✅ कोई इन्वेस्टमेंट नहीं
✅ घर बैठे मोबाइल से काम
✅ अपनी मर्ज़ी से प्रोडक्ट चुनो और प्राइस सेट करो
✅ डिलीवरी और पेमेंट की टेंशन नहीं
✅ हर सेल पर मुनाफा
ध्यान देने वाली बातें :
- हमेशा वही प्रोडक्ट शेयर करें जो लोगों को पसंद आए
- मर्जिन ऐसा रखें कि प्रोडक्ट महंगा ना लगे
- समय पर कस्टमर को रिप्लाई करें
- Fake प्रोडक्ट्स या गलती से ऑर्डर ना करें
Meesho से महीने में कितने पैसे कमाए जा सकते हैं :
Meesho से महीने में कितने पैसे कमाए जा सकते हैं? ये पूरी तरह से आपके काम करने के तरीके और मेहनत पर निर्भर करता है। अगर आप सिर्फ पार्ट-टाइम रीसैलिंग करते हैं, यानी दिन में 1-2 घंटे प्रोडक्ट्स शेयर करते हैं और कुछ ऑर्डर लाते हैं तो आराम से ₹5,000 से ₹15,000 तक कमा सकते हैं।
लेकिन अगर आप इसे Seriously और Professionally करते हैं – रोज़ नए-नए प्रोडक्ट्स शेयर करते हैं सेल्स स्ट्रैटेजी अपनाते हैं, कस्टमर्स से अच्छे से डील करते हैं तो ₹30,000 से ₹50,000 या उससे भी ज़्यादा की कमाई मुमकिन है।
अब अगर आप Meesho Creator Program या STAR Program का हिस्सा बन जाते हैं तो इनकम के और भी रास्ते खुल जाते हैं जैसे एक्स्ट्रा कमीशन, बोनस और रेफरल इनकम। बहुत से लोग तो Meesho से हर महीने ₹1 लाख तक भी कमा रहे हैं लेकिन इसके लिए लगातार मेहनत और स्मार्ट वर्क जरूरी होता है।
तो साफ बात ये है – Meesho से आप जितनी मेहनत करेंगे उतनी कमाई पक्की है।
अंतिम शब्द :
मीशो ऐप पैसे कमाने का एक अच्छा साधन है आज मीशो से बहुत से लोग अच्छे खासे पैसे कमा रहे हैं। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई हो तो हमें comment box में जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
Meesho से कमाई कैसे करें?
Meesho से कमाई करना बहुत आसान है। इसमें आप बिना सामान खरीदे रिसेलिंग कर सकते हो। बस Meesho ऐप से कोई प्रोडक्ट सिलेक्ट करो, अपने प्रॉफिट के साथ किसी को भेजो (WhatsApp, Instagram या Facebook पर) और जब वो ऑर्डर करेगा तो Meesho सामान सीधा कस्टमर को भेज देगा। जो मुनाफा तुमने रखा है वही तुम्हारी कमाई है।
क्या मीशो सच में पैसे देता है?
हां, बिल्कुल देता है। Meesho एक भरोसेमंद कंपनी है और लाखों लोग इससे कमा रहे हैं। जब भी आप किसी प्रोडक्ट को सेल कर देते हो तो जो भी आपका प्रॉफिट होता है वो Meesho हर हफ्ते सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर देता है।
मीशो में काम करने के लिए क्या करना चाहिए?
Meesho में काम करने के लिए आपको बस Meesho ऐप डाउनलोड करना है अपना मोबाइल नंबर से Signup करो और फिर प्रोडक्ट शेयर करना शुरू कर दो। आपको कोई ऑफिस जाने की जरूरत नहीं सारा काम मोबाइल से घर बैठे हो जाएगा।
Meesho पर सेलर कैसे बने?
Meesho पर सेलर बनने के लिए supplier.meesho.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वहाँ आपसे GST नंबर, बैंक डिटेल्स और पैन कार्ड मांगा जाएगा। फिर आप अपने प्रोडक्ट अपलोड करके बेच सकते हैं। आप Product को जितना बेचोगे उतना कमाओगे।
मीशो का कमीशन रेट कितना है?
Meesho पर ज्यादातर कैटेगरी में 0% कमीशन है यानी जो दाम आप सेट करोगे वही पूरा पैसा आपको मिलेगा (डिलीवरी चार्ज अलग होता है)। ये चीज़ इसे बाकी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सस्ता और फायदेमंद बनाती है।
Midil class
First working