आजकल बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ कुछ पैसे भी कमाना चाहती हैं। लेकिन बाहर जाकर काम करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता – बच्चों की देखभाल, घर के काम या फिर परिवार की सहमति जैसी चीज़ें अक्सर आड़े आ जाती हैं। ऐसे में एक बढ़िया ऑप्शन है – घर बैठे पैकिंग का काम।
Table of Contents :
अब आप सोच रही होंगी, “पैकिंग का काम मतलब क्या? और ये घर से कैसे होगा?” तो चलिए आज हम इस ब्लॉग में इसी के बारे में खुलकर बात करते हैं – क्या है ये काम, कैसे मिलता है, क्या-क्या करना होता है और कितनी कमाई हो सकती है।
महिलाओं के लिए घर बैठे पैकिंग का काम :
पैकिंग का काम मतलब किसी प्रोडक्ट को एक तय तरीके से पैक करना ताकि वो मार्केट या कस्टमर तक अच्छे से पहुंच सके। जैसे:
- गिफ्ट आइटम्स की पैकिंग
- चूड़ी या बिंदी सेट करना
- अगरबत्ती या साबुन की पैकिंग
- कपड़े या ज्वेलरी की पैकिंग
- मेडिसिन या स्टेशनरी पैक करना
कई कंपनियां या छोटे बिज़नेस होते हैं जिन्हें ये काम आउटसोर्स करना होता है यानी बाहर किसी और से करवाना होता है – और वो भी घर बैठे लोगों को ये काम दे देते हैं।
चलिए में आपको इन सभी चीजों के बारे में थोड़ा Detail में बताता हूँ जिससे आपको इसे समझने में आसानी हो।
1. गिफ्ट आइटम्स की पैकिंग करके पैसे कमाएं :
गिफ्ट आइटम्स की पैकिंग एक ऐसा घर बैठे काम है जो ना सिर्फ कमाई का ज़रिया बन सकता है बल्कि क्रिएटिव लोगों के लिए मज़ेदार भी होता है। आजकल लोग गिफ्ट को सिर्फ देना नहीं बल्कि उसे खूबसूरती से पैक करके देना पसंद करते हैं और यहीं से आपकी जरूरत शुरू होती है।
इस काम में आपको कंपनी या किसी लोकल बिज़नेस से प्रोडक्ट्स मिलते हैं जिन्हें एक खास तरीके से पैक करना होता है। जैसे – Candle Sets, Gift Boxes, Chocolates, Decorative Items वगैरह।
आपको बताया जाता है कि उन्हें किस तरह के रैपिंग पेपर में लपेटना है, कौन सा रिबन लगाना है और कैसे सजाना है ताकि वो देखने में एकदम प्रीमियम लगे।
अगर आपको थोड़ी-सी सजावट, रंगों का मेल और रचनात्मकता पसंद है तो ये काम आपके लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें ज़्यादातर पेमेंट प्रति पीस के हिसाब से होती है – एक गिफ्ट आइटम की पैकिंग के ₹5 से ₹20 तक आराम से मिल जाते हैं।
अगर आप रोज़ 30-40 आइटम्स भी पैक कर लें तो महीने के ₹8,000-₹12,000 तक घर बैठे कमा सकती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस काम को आप अपने समय और सुविधा के अनुसार कर सकती हैं – बिना किसी दबाव के आराम से घर के माहौल में।
2. चूड़ी या बिंदी सेट करके पैसे कमाएं :
अगर आपको रंग-बिरंगे सामान पसंद हैं और थोड़ा-सा धैर्य है तो चूड़ी या बिंदी सेट करना आपके लिए एकदम बढ़िया काम हो सकता है।
ये काम खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है क्योंकि इसमें सफाई, सजावट और ध्यान की बहुत जरूरत होती है – जो महिलाएं बखूबी निभा सकती हैं।
इस काम में कंपनियां आपको चूड़ी के सेट या बिंदी के पैकेट थोक में देती हैं जिन्हें आपको एक तय पैटर्न के हिसाब से पैक या अरेंज करना होता है। जैसे – एक पैकेट में 12 बिंदी होनी चाहिए वो भी साइज और कलर के हिसाब से।
इसी तरह चूड़ियों को एक खूबसूरत प्लास्टिक या कार्डबोर्ड रॉड में सेट करना होता है – ताकि वो मार्केट में बेचने के लिए एकदम तैयार दिखें।
इसे भी पढ़ें : Invest करके पैसे कैसे कमाएं
काम आसान ज़रूर है लेकिन ध्यान से करना होता है क्योंकि कंपनियां क्वालिटी पर समझौता नहीं करतीं। और अगर आप समय पर और बढ़िया क्वालिटी का काम देती हैं तो वो आपको लंबे समय तक काम देती रहती हैं।
कमाई की बात करें तो एक बिंदी पैकेट सेट करने पर ₹1-₹3 और एक चूड़ी सेट पर ₹5-₹10 तक मिल जाते हैं। रोज़ाना थोड़ा समय देकर आप महीने में ₹5000 से ₹8000 आराम से कमा सकती हैं वो भी बिना घर से बाहर निकले!
3. अगरबत्ती या साबुन की पैकिंग का काम करके पैसे कमाएं :
अगरबत्ती और साबुन की पैकिंग ऐसा काम है जिसमें सुगंध भी है और साथ ही कमाई का बढ़िया ज़रिया भी। ये दोनों प्रोडक्ट्स हमेशा डिमांड में रहते हैं चाहे त्योहार हो या रोज़ का इस्तेमाल।
ऐसे में कंपनियों को पैकिंग के लिए भरोसेमंद लोगों की जरूरत होती है और यही मौका है घर बैठी महिलाओं के लिए।
इस काम में आपको तैयार अगरबत्तियों या साबुन को एक तय संख्या में गिनकर उन्हें पैक करना होता है। अगरबत्ती के केस में आपको 10, 20 या 50 की गिनती में स्टिक को पॉलिथीन या बॉक्स में डालकर सील करना होता है।
वहीं साबुन के लिए आपको उन्हें Wrapping Paper या Branded Packets में लपेटना होता है। यह काम जितना आसान है उतना ही ध्यान से करना होता है क्योंकि कंपनियां साफ-सुथरी और एक जैसी पैकिंग चाहती हैं।
इसे भी पढ़ें : Content Writing से पैसे कैसे कमाएं
कमाई की बात करें तो प्रति पैकेट आपको ₹1 से ₹3 तक मिलते हैं। अगर आप रोज़ 100-200 पैकेट पैक कर लें तो महीने के ₹6,000 से ₹10,000 तक कमा सकती हैं। यह काम शांति से अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे किया जा सकता है और सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोई खास मशीन या ट्रेनिंग की ज़रूरत नहीं होती।
4. कपड़े या ज्वेलरी की पैकिंग का काम करके पैसे कमाएं :
अगर आप ऐसे काम की तलाश में हैं जिसमें सफाई, स्टाइल और थोड़ा फैशन सेंस हो तो कपड़े या ज्वेलरी की पैकिंग एक शानदार ऑप्शन है। आजकल बड़ी-बड़ी ऑनलाइन फैशन कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को प्रीमियम लुक देने के लिए पैकिंग पर बहुत ध्यान देती हैं और इसके लिए वो घर से काम करने वाली महिलाओं को मौके देती हैं।
कपड़ों की पैकिंग में आपको शर्ट, कुर्तियां, साड़ी या टी-शर्ट जैसे कपड़ों को सही तरीके से फोल्ड करके उन्हें ब्रांडेड पॉलीबैग या बॉक्स में रखना होता है साथ में टैग लगाना भी शामिल हो सकता है।
वहीं, ज्वेलरी की पैकिंग में आपको Earrings, Necklace या Bracelet जैसे आइटम्स को छोटे-छोटे पाउच या बॉक्स में रखना होता है ताकि वो शिपिंग के दौरान खराब ना हों और देखने में भी प्रेजेंटेबल लगें।
इस काम में आपकी पैकिंग जितनी नीट और प्रॉपर होगी, उतना ही ज्यादा काम और कमाई मिलने के चांस बढ़ते हैं।
इसे भी पढ़ें : Meesho से पैसे कैसे कमाएं
प्रति पैकिंग ₹5 से ₹15 तक आराम से मिल सकते हैं। अगर आप हर दिन 50-100 पैकिंग कर लें, तो महीने में ₹8,000 से ₹12,000 तक घर बैठे कमा सकती हैं वो भी अपने आरामदायक माहौल में बिना किसी टेंशन के!
5. Medicine या Stationery पैक करके पैसे कमाएं :
अगर आप ध्यान और ज़िम्मेदारी से काम करने में भरोसा रखती हैं तो मेडिसिन या स्टेशनरी की पैकिंग आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ये काम थोड़ा सटीकता (accuracy) वाला होता है लेकिन इसमें सीखने को भी बहुत कुछ है और कमाई के मौके भी जबरदस्त हैं।
मेडिसिन की पैकिंग में आपको Tablets, syrup या छोटी दवाइयों को Strips या Bottles के हिसाब से डब्बों में पैक करना होता है। साथ ही Expiry Date और बैच नंबर जैसी जरूरी जानकारी भी ध्यान में रखनी होती है। इस काम में साफ-सफाई और सावधानी बहुत ज़रूरी होती है क्योंकि यह हेल्थ से जुड़ा होता है।
इसे भी पढ़ें : Student पैसे कैसे कमाएं
स्टेशनरी की पैकिंग में आपको पेन, पेंसिल, रबर, स्केल, डायरी या नोटबुक जैसे आइटम्स को एक सेट में गिनकर पैक करना होता है – जैसे School Kits या Office Kits.. यह काम Creative और मजेदार भी होता है खासकर अगर आपको स्टेशनरी पसंद है।
कमाई की बात करें तो प्रति पैकेट ₹2 से ₹10 तक मिल सकते हैं। रोज़ाना 100-200 पैक बनाकर महीने के ₹6000 से ₹12000 तक की इनकम आप घर बैठे कर सकती हैं वो भी बिना किसी बड़े खर्च या झंझट के!
6. पेंसिल पैकिंग का काम करके पैसे कमाएं :
अगर आप घर बैठे कोई ऐसा काम ढूंढ रही हैं जिसमें मेहनत तो हो, लेकिन झंझट बिल्कुल न हो, तो पेंसिल पैकिंग एक बढ़िया विकल्प है।
यह काम आसान तो है ही, साथ ही इसे करते वक्त आपको ज़्यादा सोचने की भी ज़रूरत नहीं होती बस थोड़ा ध्यान और सफाई होनी चाहिए।
इस काम में आपको पेंसिल के बंडल्स को गिनकर एक पैकेट में भरना होता है जैसे एक पैकेट में 10, 20 या 50 पेंसिलें। साथ ही कभी-कभी कंपनी की तरफ से ब्रांडिंग वाला बॉक्स या रैपर भी दिया जाता है जिसमें पेंसिल को एक तय तरीके से लगाना होता है।
ये काम महिलाएं आराम से अपने फ्री टाइम में कर सकती हैं – टीवी देखते हुए, बच्चों के स्कूल जाने के बाद या घर के कामों के बीच।
इसे भी पढ़ें : Social Media से पैसे कैसे कमाएं
कमाई की बात करें तो एक पैकेट की पैकिंग पर ₹1 से ₹3 तक मिलते हैं। अगर आप दिन में 100-150 पैकेट पैक करती हैं तो महीने के ₹5000 से ₹9000 तक घर बैठे कमाए जा सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें किसी तकनीकी जानकारी या मशीन की जरूरत नहीं होती बस मन लगाकर काम करना होता है और कमाई अपने आप होने लगती है!
ये काम कौन-कौन कर सकता है :
- Housewifes जो खाली समय में कुछ करना चाहती हैं।
- College Girls जो पार्ट टाइम काम चाहती हैं।
- रिटायर्ड महिलाएं।
- कोई भी महिला जो घर से काम करना चाहती है और थोड़ा-बहुत टाइम निकाल सकती है।
घर से ये काम कैसे मिलेंगे :
अब सबसे जरूरी सवाल – “मुझे ये काम मिलेगा कहां से?” यहां हम कुछ भरोसेमंद तरीके बता रहे हैं जिनसे आप पैकिंग का काम घर बैठे पा सकती हैं:
1. Facebook या WhatsApp Group से जुड़िए
कई लोकल जॉब्स वाले ग्रुप होते हैं – जैसे “Work from Home for Women”, “Ladies Packing Jobs”, आदि। यहां पर कंपनियां काम देती हैं और आप उन्हें सीधा मैसेज करके संपर्क कर सकती हैं।
2. लोकल बिज़नेस से Contact करिए
आपके शहर में कई छोटे-मोटे उद्योग होंगे जैसे अगरबत्ती बनाने वाले, बिंदी वाले, गिफ्ट आइटम्स या हैंडीक्राफ्ट्स वाले – उनसे संपर्क करें। कई बार वे घर पर पैकिंग का काम दे देते हैं।
3. Online Freelance Sites के जरिये
कुछ वेबसाइट्स हैं जहाँ आपको Work From Home Jobs मिल सकते हैं जैसे:
यहां पर “Home Based Packing Job” या “Work from Home Women Job” टाइप करके सर्च करें।
4. YouTube/Telegram Channels से जानकारी लें
बहुत से लोग YouTube पर भी पैकिंग जॉब्स के बारे में जानकारी देते हैं – लेकिन ध्यान रहे, सही जानकारी और नकली स्कैम में फर्क करना जरूरी है।
Packing का काम करके कमाई कितनी हो सकती है :
देखिए ये काम per piece बेसिस पर होता है। यानी जितना ज़्यादा काम, उतनी ज़्यादा कमाई। एक मोटा अनुमान:
- अगरबत्ती पैकिंग – ₹1 से ₹2 प्रति पैकेट
- बिंदी पैकिंग – ₹0.50 से ₹1 प्रति शीट
- गिफ्ट आइटम – ₹2 से ₹5 प्रति पैकेट
- मेडिसिन पैकिंग – ₹3 से ₹8 प्रति बॉक्स
अगर आप रोज 4-5 घंटे भी काम करती हैं तो महीने के ₹8000 से ₹15000 तक आराम से कमा सकती हैं। कुछ लोग तो पार्टनर बनाकर और भी ज़्यादा कमा लेते हैं।
स्कैम से कैसे बचें :
बहुत जरूरी बात! क्योंकि पैकिंग जॉब के नाम पर कई बार फ्रॉड भी हो जाते हैं। नीचे कुछ टिप्स हैं जिनसे आप खुद को सुरक्षित रख सकती हैं:
- अगर कोई जॉइनिंग फीस मांगे – तो दूर भागिए!
- पहले काम दिखाएं, फिर पेमेंट की बात करें।
- हमेशा कंपनी की डिटेल चेक करें – Google पर सर्च करें, रिव्यू पढ़ें।
- UPI से पेमेंट मांगने वालों से सावधान रहें।
- कभी भी अपने डॉक्यूमेंट्स (Aadhar, PAN) किसी अनजान को ना भेजें।
कुछ Real Companies के Example :
⚠️ ध्यान दें: इन कंपनियों से सीधे संपर्क करें, किसी थर्ड पार्टी एजेंट के जरिए नहीं।
- Shriram Enterprises – Pune
- Swati Industries – Ahmedabad
- Rani Packaging Services – Delhi NCR
- SS Packaging – Bangalore
(गूगल पर इन कंपनियों के नाम सर्च करें और वेबसाइट या फोन नंबर से खुद संपर्क करें)
अंतिम शब्द :
पैकिंग का काम बढ़िया तरीका है घर से पैसे कमाने का – खासतौर पर महिलाओं के लिए। न कोई बड़ी डिग्री चाहिए, न ही ऑफिस जाने का झंझट। बस थोड़ी मेहनत सच्चाई और समझदारी से काम करें।
शुरुआत में थोड़ा कम कमाई हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे आप तेज़ी से काम सीख जाएंगी आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और कमाई भी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
घर बैठे पैकिंग का काम कौन सी कंपनी देती है?
घर बैठे पैकिंग का काम कई लोकल और छोटी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां देती हैं जैसे अगरबत्ती कंपनी, घरेलू सामान बनाने वाली कंपनियां या छोटी FMCG कंपनियां।
कुछ लोग OLX, Quikr या JustDial जैसी साइटों के जरिए भी ऐसे काम का प्रचार करते हैं लेकिन इनमें से कई फर्जी भी होते हैं। इसलिए काम लेने से पहले पूरा वेरीफिकेशन जरूर करें।
पैकिंग का काम कैसे मिल सकता है?
पैकिंग का काम पाने के लिए आप लोकल फैक्ट्रियों, थोक मार्केट या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा JustDial, OLX, Facebook ग्रुप्स या WhatsApp बिजनेस ग्रुप्स पर भी ऐसे काम की जानकारी मिलती है। लेकिन किसी भी एडवांस पेमेंट वाले काम से बचें क्योंकि अक्सर वो फर्जी होते हैं।
लड़कियों के लिए घर बैठे कौन से काम हैं?
लड़कियां घर बैठे कई तरह के काम कर सकती हैं जैसे – Data Entry, Content Writing, Tuition, Cooking Channel चलाना, Packing Jobs, Craft Work, YouTube/Instagram पर रील बनाना या फिर Amazon-Meesho पर सामान बेचना। बस जरूरत है अपने स्किल्स को पहचानने और सही प्लेटफॉर्म चुनने की।
पैकिंग का बिजनेस कैसे करें?
पैकिंग बिजनेस शुरू करने के लिए आपको एक छोटा-सा स्पेस, पैकिंग मटीरियल (जैसे बॉक्स, टेप, रैपर) और कुछ ऑर्डर की जरूरत होती है। शुरुआत में आप लोकल दुकानों या ऑनलाइन सेलर्स के लिए पैकिंग करना शुरू कर सकते हैं।
घर बैठे पैकिंग का काम देने वाली कंपनी की तलाश कैसे करें?
आप JustDial, TradeIndia, Indiamart, OLX और Facebook ग्रुप्स पर “Home Based Packing Work” सर्च कर सकते हैं। साथ ही लोकल इंडस्ट्रियल एरिया में जाकर भी आप कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि जो भी कंपनी पहले पैसे मांगे उससे सावधान रहें।
पैकिंग कितने प्रकार के होते हैं?
पैकिंग कई तरह की होती है जैसे –
Primary Packing (जो सीधे प्रोडक्ट पर होता है जैसे टूथपेस्ट की ट्यूब)
Secondary Packing (बॉक्स में पैक करना जैसे टूथपेस्ट का डिब्बा)
Tertiary Packing (बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट के लिए पैक करना जैसे कार्टन)
Packing
Mujhe work from home half time chahiye I want a job
Mujhe Ghar baithe work karna
Packing
Mujhe kam karna hai
Muje packing ka jod chaiye
Fabric jyolri paking krna h