IPL (Indian Premier League) क्रिकेट का त्योहार बन चुका है। हर साल जब IPL आता है तो लोगों की एक्साइटमेंट अपने चरम पर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि IPL सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि पैसे कमाने का भी बड़ा मौका होता है?
जी हां, IPL के सीजन में लाखों लोग अलग-अलग तरीकों से अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि IPL Se Paise Kaise Kamaye तो यह ब्लॉग पोस्ट आपके लिए है।
Table of Contents
यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे legit और स्मार्ट तरीकों की जिनसे आप IPL देखते हुए भी कमाई कर सकते हैं। साथ ही, हम आपको ये भी बताएंगे कि किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आप किसी फ्रॉड या नुकसान से बच सकें।
IPL से पैसे कैसे कमाएं :
IPL से पैसे कमाने के बारे में हम आपको इस Post में 7 सबसे सही तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनके जरिये आप काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
1. IPL से संबंधित एक एक Blog बनाकर पैसे कमाएं :
अगर आपको क्रिकेट पसंद है और IPL का सीजन आते ही आपकी एक्साइटमेंट बढ़ जाती है तो क्यों ना इस जुनून को कमाई में बदल दिया जाए?
जी हां, आप सिर्फ IPL से जुड़ा एक ब्लॉग बनाकर भी पैसे कमा सकते हैं वो भी अच्छे खासे। आपको बस IPL से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचानी है जैसे कि Match Preview, Team Analysis, Probable Playing 11 List, फैंटेसी टीम बनाने के सुझाव या फिर हर मैच का रिव्यू।
लोग IPL सीजन में गूगल पर खूब सर्च करते हैं और अगर आपका ब्लॉग उस सर्च में ऊपर आता है तो ट्रैफिक आना तय है। ट्रैफिक का मतलब है AdSense से पैसे, साथ ही आप Dream11 या अन्य Fantasy Apps के affiliate लिंक लगाकर और भी ज्यादा कमाई कर सकते हैं।
अगर आपकी लेखनी थोड़ी अच्छी है और आप चीज़ों को अपने अंदाज में लोगों तक पहुंचा सकते हैं तो यह तरीका आपके लिए एक दम परफेक्ट है।
हाँ शुरुआत में आपको मेहनत करनी पड़ेगी – एक वेबसाइट बनानी होगी (WordPress पर), सही कीवर्ड रिसर्च करनी होगी और रेगुलर पोस्ट लिखने होंगे। लेकिन एक बार जब आपका ब्लॉग ट्रैक पर आ जाता है तो IPL सीजन आपके लिए कमाई का सीजन बन जाएगा।
2. IPL से संबंधित एक Youtube Channel बनाएं :
अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं और आपकी आवाज़ या Presentation Skills ठीक-ठाक हैं तो IPL से जुड़ा एक YouTube चैनल बनाना आपके लिए कमाई और पॉपुलैरिटी दोनों का शानदार मौका हो सकता है।
IPL सीजन में लोग यूट्यूब पर खूब सर्च करते हैं जैसे कि मैच का प्रीव्यू, फैंटेसी टीम कैसे बनाएं, Playing 11 क्या होगी, टॉस किसने जीता और कौन खिलाड़ी बेस्ट रहेगा आज के लिए।
आप इन्हीं टॉपिक्स पर शॉर्ट्स या फुल वीडियो बनाकर अपना चैनल ग्रो कर सकते हैं। अगर आपकी जानकारी सही होती है और वीडियो का अंदाज फ्रेंडली और मजेदार होता है तो लोग आपके चैनल को फॉलो करने लगेंगे।
एक बार 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो गया तो आप YouTube से कमाई शुरू कर सकते हैं साथ ही वीडियो में Dream11 या अन्य Fantasy App के लिंक लगाकर affiliate से भी कमाई कर सकते हैं।
IPL में रोज़ नया कंटेंट आता है इसलिए आपके पास Daily Video बनाने का मौका भी रहेगा। थोड़ा-सा टाइम और स्मार्ट वर्क लगाकर आप IPL से जुड़ा YouTube चैनल बहुत तेजी से बड़ा बना सकते हैं।
3. Fantasy Cricket खेलकर पैसे कमाएं :
Fantasy Cricket आज के वक्त में सिर्फ एक गेम नहीं बल्कि कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। Dream11, My11Circle जैसे ऐप्स ने क्रिकेट फैन्स को ये मौका दिया है कि वो अपनी क्रिकेट नॉलेज को कैश में बदल सकें।
अगर आप मैच से पहले खिलाड़ियों की फॉर्म, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11 की सही जानकारी इकट्ठा कर लेते हैं तो एक मजबूत फैंटेसी टीम बनाना आपके लिए आसान होता है। इन ऐप्स में आप अलग-अलग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर पैसे जीत सकते हैं – कुछ फ्री होते हैं कुछ Paid..
अगर आपकी टीम अच्छे Points ले आती है तो आप लीडरबोर्ड में ऊपर जाकर हजारों रुपए तक जीत सकते हैं। कई लोग फुल टाइम Fantasy Cricket खेलकर ही कमाई कर रहे हैं लेकिन इसमें रिस्क भी है इसलिए जरूरी है कि आप शुरुआत में छोटे कॉन्टेस्ट से शुरू करें।
इसे भी पढ़ें : Laptop से पैसे कैसे कमाएं
सबसे जरूरी बात ये है कि अपनी टीम खुद सोच-समझकर बनाएं किसी का अंधा फॉलो न करें। एक बार आपको इसमें अनुभव हो गया तो Dream11 या My11Circle जैसे प्लेटफॉर्म आपके लिए IPL के दौरान कमाई का दमदार जरिया बन सकते हैं। साथ ही, अपने अनुभव और टीम टिप्स शेयर करके आप सोशल मीडिया या यूट्यूब से भी कमाई कर सकते हैं।
लेकिन में आपको सुझाव दूंगा की आप ऐसे Games में ज्यादा पैसे ना डालें क्यूंकि इनमे पैसे जितने के मुकाबले हारने के चांस ज्यादा होते हैं इसलिए बहुत सोच समझ कर इस तरह के Games में पैसे लगाएं।
4. IPL से सम्बंधित Affiliate Marketing करें :
IPL के दौरान Affiliate Marketing एक बेहद जबरदस्त तरीका है पैसे कमाने का, खासकर अगर आपके पास ब्लॉग, यूट्यूब चैनल या सोशल मीडिया पर अच्छी ऑडियंस है।
जैसे ही IPL शुरू होता है Dream11, My11Circle, MPL जैसे फैंटेसी ऐप्स लोगों को जोड़ने के लिए अफ़्फ़िलिएट प्रोग्राम्स चलाते हैं जिसमें आप हर नए यूज़र के singn up पर अच्छा कमीशन कमा सकते हैं।
मान लीजिए आपने एक लिंक शेयर किया और कोई उस लिंक से ऐप डाउनलोड करके टीम बनाता है तो आपको ₹100 से ₹500 तक मिल सकते हैं वो भी सिर्फ एक यूज़र से! अब सोचिए अगर दिनभर में 10-20 लोग भी साइनअप करते हैं तो आपकी रोज़ की कमाई कितनी हो सकती है।
आप अपने यूट्यूब वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिंक लगा सकते हैं, Instagram Story में Swipe-Up दे सकते हैं या फिर ब्लॉग में CTA (Call-to-Action) जोड़ सकते हैं। जरूरी है कि आप ईमानदारी से लोगों को जानकारी दें और उन्हें गाइड करें कि कैसे वो भी टीम बनाकर पैसे कमा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गांव में पैसे कैसे कमाएं
IPL सीजन में करोड़ों लोग एक्टिव रहते हैं बस आपको सही टारगेट करना है और आपके Affiliate लिंक से कमाई अपने आप शुरू हो जाएगी।
5. IPL Predictions या Tips बेचकर पैसे कमाएं :
अगर आपकी क्रिकेट समझ गहरी है और आप playing 11, pitch condition और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस को देखकर सही प्रेडिक्शन कर लेते हैं तो IPL सीजन में Tips और Predictions बेचकर भी बढ़िया कमाई कर सकते हैं।
आजकल बहुत सारे लोग Fantasy Cricket खेलते हैं लेकिन उन्हें भरोसेमंद और सटीक जानकारी नहीं मिलती यहीं पर आपकी एंट्री होती है। आप Telegram चैनल, WhatsApp ग्रुप या अपनी वेबसाइट/ऐप के ज़रिए Premium Tips ऑफर कर सकते है जिसमें आप Probable team, captain-vice captain suggestions और Differential Players की जानकारी दे सकते हैं।
कई एक्सपर्ट लोग ₹100 से ₹500 तक का सब्सक्रिप्शन चार्ज करते हैं और IPL के दो महीने में सैकड़ों लोग जुड़ जाते हैं। अगर आपकी Tips लगातार सटीक निकलती हैं तो आपकी विश्वसनीयता बढ़ती है और ग्राहक खुद बढ़ने लगते हैं।
आप YouTube या सोशल मीडिया पर फ्री टिप्स देकर लोगों को Premium सर्विस की तरफ खींच सकते हैं। ध्यान रखें आप में सच्चाई और क्वालिटी दोनों का होना बहुत जरूरी है तभी लोग बार-बार आपकी सलाह लेंगे और आपको इस फील्ड में एक भरोसेमंद नाम बना सकते हैं। IPL सीजन में यह तरीका एक प्रोफेशनल कमाई का शानदार विकल्प बन सकता है।
6. Instagram पर Reels बनाकर पैसे कमाएं :
IPL के सीजन में Instagram और Reels एकदम हॉट प्लेटफॉर्म बन जाते हैं और अगर आप क्रिएटिव हो तो यहां से भी बढ़िया कमाई कर सकते हो। लोग मैच से जुड़ी छोटी-छोटी Updates, Funny Memes, Fantasy Team Tips, Playing 11 और प्रेडिक्शन जैसी चीजें इंस्टाग्राम पर बहुत पसंद करते हैं।
आप हर मैच से पहले एक छोटा वीडियो बनाकर उसमें अपनी टीम, कप्तान-वाइस कप्तान सुझाव या फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों की जानकारी दे सकते हैं।
ऐसे कंटेंट को लोग तेजी से शेयर करते हैं और फॉलो करने लगते हैं। जब आपके फॉलोअर्स बढ़ते हैं तो आप ब्रांड्स से Collab कर सकते हो जैसे Dream11, My11Circle या Sports news websites.. ये सब लोग ऐसे Pages को Sponsor करना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : बिना Investment के पैसे कैसे कमाएं
साथ ही आप Affiliate लिंक भी अपनी बायो या स्टोरी में लगा सकते हो जिससे और कमाई होगी। Reels में थोड़ी क्रिएटिविटी और consistency रखो, जैसे ट्रेंडिंग म्यूज़िक यूज़ करो या मैच की funny commentary करो लोग इससे जल्दी कनेक्ट करते हैं।
IPL के दो महीने में अगर आप जमकर मेहनत करते हो तो Instagram से न सिर्फ फॉलोअर्स मिलेंगे, बल्कि अच्छी-खासी कमाई भी होने लगेगी।
7. Facebook पर IPL से संबंधित Page बनाकर पैसे कमाएं :
Facebook आज भी एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है खासकर जब बात IPL जैसे ट्रेंडिंग टॉपिक की हो। अगर आप क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं तो IPL से जुड़ा एक Facebook Page बनाकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आप इस पेज पर Daily Match Updates, Playing 11, Fantasy Team Tips, Post Match Analysis और मजेदार मीम्स शेयर कर सकते हैं। IPL का क्रेज इतना है कि लोग हर छोटी-बड़ी जानकारी को जानने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अगर आपका कंटेंट यूनिक और फ्रेश होता है तो बहुत तेजी से फॉलोअर्स बढ़ते हैं।
जब आपका पेज अच्छा ग्रो कर जाता है (जैसे 10k+ फॉलोअर्स हो जाते हैं) तो आप ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं Affiliate लिंक शेयर कर सकते हैं और Facebook के Monetization Program (In-Stream Ads) से भी कमाई शुरू कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : ShareChat से पैसे कैसे कमाएं
साथ ही आप अपने पेज से ट्रैफिक अपनी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर भी भेज सकते हैं जिससे वहां भी इनकम बढ़ेगी। बस जरूरी है कि आप IPL सीजन में कंटेंट consistently और समय पर डालते रहें।
Facebook Page एक ऐसा तरीका है जहां Zero investment में सिर्फ आपकी मेहनत और knowledge से IPL को कमाई का जरिया बनाया जा सकता है।
अंतिम शब्द :
IPL सिर्फ क्रिकेट नहीं, एक सुनहरा मौका है पैसे कमाने का अगर आप सही जानकारी और strategy के साथ आगे बढ़ें। चाहे Fantasy Cricket हो, ब्लॉगिंग हो, यूट्यूब चैनल हो या affiliate marketing रास्ते बहुत हैं।
बस एक बात याद रखिए जल्दबाज़ी और लालच में नहीं, बल्कि समझदारी और मेहनत से काम करें। अगर आपने इन तरीकों को सही तरीके से अपनाया तो IPL का सीजन आपके लिए पैसा और मज़ा दोनों लेकर आएगा।