आजकल हर कोई चाहता है कि Social Media पर Active रहकर कुछ पैसे भी कमा ले। Instagram Reels और YouTube Shorts के बाद अब एक और नया नाम सामने आ रहा है जो है Hipi App.. लेकिन सवाल ये है कि Hipi App क्या है? और इससे पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो ये ब्लॉग आपके लिए ही है।
Table of Contents
Hipi App क्या है :
Hipi एक Short Video Platform है बिल्कुल Instagram Reels और TikTok की तरह। इसे Zee Group (Zee Entertainment Enterprises) ने बनाया है और ये खासतौर पर Indian Content Creators के लिए Launch किया गया है। इसमें आप 15 सेकंड से लेकर 90 सेकंड तक की Short Videos बना सकते हैं – वो भी म्यूजिक, डायलॉग्स और कई सारे शानदार Filters के साथ।
👉 Simple भाषा में कहें तो ये Made in India short video app है जहां आप वीडियो बना सकते हो, लोगों से जुड़ सकते हो और fame के साथ पैसे भी कमा सकते हो।
Hipi App से पैसे कैसे कमाएं :
अब आते हैं उस सबसे ज़रूरी सवाल पर जिसके लिए आप इस पोस्ट को पढ़ रहे हो- Hipi App se paise kaise kamaye? देखिये Hipi App भी Instagram की तरह ही एक short video वाला प्लेटफॉर्म है जहाँ आप entertaining या creative videos बना सकते हो।
फर्क सिर्फ इतना है कि Instagram पर तो बस लाइक्स और views आते हैं लेकिन उनकी तरफ से पैसे सीधे-सीधे नहीं मिलते। लेकिन Hipi App की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये आपके वीडियो पर आए views, likes और comments के हिसाब से आपको पैसे देता है।
इसमें एक अलग ही revenue sharing सिस्टम है मतलब अगर आपका कंटेंट अच्छा चलता है तो आप उससे कमाई कर सकते हो। जितना अच्छा एंगेजमेंट, उतनी ज्यादा कमाई। चलिए अब में आपको इससे पैसे कमाने के तरीकों के बारे में बताता हूँ।
1. Hipi Creator Fund से पैसा कमाएं :
अगर आप सोच रहे हो कि Hipi App पर वीडियो बनाकर सीधा पैसा कैसे आएगा तो जवाब है – Creator Fund.. मतलब ये कि अगर आपकी वीडियो अच्छी चलती है लोग लाइक-शेयर करते हैं और आपकी प्रोफाइल पर अच्छी-खासी एंगेजमेंट है तो Hipi खुद आपको पैसे देना शुरू कर देता है।
ये पैसे आपको इस बात के मिलते हैं कि आपने कितना अच्छा कंटेंट बनाया और कितने लोगों तक पहुँचा। अब जितनी ज़्यादा वीडियो वायरल होंगी उतना ज़्यादा पैसा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Recharge करके पैसे कैसे कमाएं
इसके लिए आपको बस Regular वीडियो डालने हैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर काम करना है और थोड़ा क्रिएटिव बनना है। ये एकदम वैसे ही है जैसे YouTube का Monetization, बस थोड़ा आसान और जल्दी मौका मिलने वाला सिस्टम है।
तो अगर आप Short Videos बनाने के शौकीन हो तो ये Fund आपके लिए Golden Chance है शौक भी पूरा और पैसे भी हाथ में!
2. Brand Sponsorships से पैसे कमाइए :
अब मान लो आप Hipi पर मस्त वीडियो बना रहे हो followers भी बढ़ रहे हैं, लोग भी आपको पहचानने लगे हैं तो समझो अब Brand Sponsorships का टाइम आ गया है।
इसका मतलब ये होता है कि अलग-अलग कंपनियां या ब्रांड्स आपको पैसे देकर अपने प्रोडक्ट्स का Promotion करवाते हैं। जैसे कोई फैशन ब्रांड बोलेगा “भाई हमारा कपड़ा पहन के एक वीडियो बना दो” या कोई स्किन केयर कंपनी कहेगी – “हमारी क्रीम यूज़ करते हुए एक honest review बना दो”।
और बदले में वो आपको पैसा देंगे। कभी आपको ₹500 तो कभी ₹5000 ये सब followers और एंगेजमेंट के हिसाब से होता है। ये आजकल सबसे बड़ा तरीका है पैसे कमाने का सोशल मीडिया से।
इसे भी पढ़ें : Computer से पैसे कैसे कमाएं
बस ध्यान ये रखना होता है कि आप जो भी प्रोडक्ट प्रमोट कर रहे हो वो genuine हो और आपके audience को पसंद आए।
3. Hipi के जरिए Affiliate Marketing से पैसे कमाएं :
अब ये तरीका थोड़ा समझदारी वाला है नाम है Affiliate Marketing.. इसमें होता ये है कि आप किसी कंपनी या प्रोडक्ट का लिंक शेयर करते हो और जब कोई उस लिंक से खरीदारी करता है तो आपको कमीशन मिलता है।
आसान भाषा में बोले तो आप किसी चीज़ का रिव्यू या यूज़ करके Hipi पर एक वीडियो बनाओ फिर उसका Affiliate Link वीडियो के डिस्क्रिप्शन या प्रोफाइल में डाल दो।
इसे भी पढ़ें : सवालों के जवाब देकर पैसे कैसे कमाएं
जैसे – Amazon, Flipkart या Meesho जैसी साइट्स आपको ये लिंक देती हैं। अब अगर कोई आपकी बातों से इंप्रेस होकर उसी लिंक से कुछ खरीदता है तो आपको सीधे पैसे मिलते हैं!
ये तरीका उन लोगों के लिए perfect है जो कैमरा के सामने अच्छे से बात कर सकते हैं और लोगों को influence कर सकते हैं।
4. Hipi Live Sessions से Earning करें :
अब बात करते हैं Hipi के आने वाले एक और कमाल के फीचर की – Live Sessions.. मतलब ये कि आप लाइव आकर अपने फॉलोअर्स से सीधा जुड़ सकते हो, उनसे बातें कर सकते हो, कुछ सिखा सकते हो या बस मज़ेदार टाइम पास कर सकते हो।
अब इसमें पैसे कैसे आते हैं? तो जैसे ही आप लाइव होते हो आपके फैंस आपको Gifts भेज सकते हैं – जैसे coins, hearts वगैरह, जिनका आप बाद में cash में convert कर सकते हो।
जितना ज़्यादा एंगेजमेंट, उतनी ज़्यादा कमाई! ये तरीका उन लोगों के लिए जबरदस्त है जो बोलने में अच्छे हैं और ऑडियंस से connect करने का टैलेंट रखते हैं। कुछ लोग सिर्फ Live आकर गाने गाते हैं बातें करते हैं, गेम्स खेलते हैं और महीने के हज़ारों कमा लेते हैं।
इसे भी पढ़ें : Laptop से पैसे कैसे कमाएं
तो अगर आपको लगता है कि आप लोगों का दिल जीत सकते हो तो Live Sessions से Earning भी आपका अगला पैसा कमाने वाला तरीका हो सकता है।
Hipi App Download कैसे करें :
- Play Store या App Store पर जाएं
- Search करें: Hipi App
- App को Install करें और अपने नंबर या Gmail से लॉगिन करें
- अब प्रोफाइल सेट करें और शुरुआत करें।
Hipi App कैसे काम करता है :
Hipi App एक short video platform है ठीक वैसे ही जैसे Instagram Reels या TikTok.. इसमें आप 15 से 90 सेकंड की छोटी-छोटी वीडियो बना सकते हो – डांस, कॉमेडी, फैशन, टिप्स, रिएक्शन या जो भी आपको पसंद हो।
App में आपको एक प्लस (+) वाला बटन मिलेगा जिससे आप कैमरा खोलकर सीधे वीडियो बना सकते हो, उसमें म्यूजिक, फिल्टर्स और इफेक्ट्स भी लगा सकते हो।
इसे भी पढ़ें : गांव में पैसे कैसे कमाएं
जैसे ही आप वीडियो अपलोड करते हो वो लोगों की फीड में दिखने लगती है। लोग आपकी वीडियो को लाइक, कमेंट और शेयर करते हैं। अगर वीडियो अच्छा है तो जल्दी वायरल हो सकता है और आपकी प्रोफाइल पर followers भी बढ़ सकते हैं। जितनी ज़्यादा एंगेजमेंट होगी उतना ज़्यादा Exposure और कमाई के चांस होंगे। मतलब साफ है अच्छा कंटेंट बनाओ, पोस्ट करो और Hipi खुद आपको पॉपुलर बनाने में हेल्प करेगा।
Hipi App पर Video कैसे बनाएं :
- App खोलें और Plus (+) Icon पर क्लिक करें
- कैमरा On करें और Recording शुरू करें
- आप Background Music, Filters और Effects भी Use कर सकते हैं
- वीडियो को Edit करें और Caption डालकर Upload कर दें
Pro Tip:
✔Trending Hashtags और Challenges को Use करना ना भूलें।
✔High Quality और Fun वीडियो बनाओ – तभी लोग Engage करेंगे।
Hipi App इस्तेमाल करने के फायदे :
✅ Made in India App
✅ ज़ी ग्रुप का सपोर्ट – Trustable Brand
✅ Viral होने के ज्यादा चांस।
✅ Simple और Clean Interface
✅ नया प्लेटफॉर्म होने की वजह से Competition कम है।
Hipi App इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखने वाली बातें :
❌ Copyrighted Music से बचें।
❌ Vulgar या गलत Content ना बनाएं।
❌ Fake Followers या Views का Use ना करें।
❌ Consistent रहें – हफ्ते में 3-4 वीडियो तो पक्की होनी चाहिए।
अंतिम शब्द :
अभी ये App नया है तो आपको यहाँ जल्दी Grow करने का मौका मिल सकता है। अगर आप Creative हैं, Camera के सामने Comfortable हैं और Reels या Shorts बनाना पसंद है, तो Hipi App आपके लिए एक शानदार Platform है। सही Strategy और Patience के साथ आप यहाँ नाम भी कमा सकते हो और पैसा भी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
Hipi App से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं?
आप Hipi पर पैसे कई तरीकों से कमा सकते हैं – जैसे Creator Fund, Brand Sponsorships, Affiliate Marketing, और आने वाले समय में Live Gifts से भी।
क्या Hipi App YouTube या Instagram जैसा है?
हां, Hipi भी Instagram Reels और YouTube Shorts की तरह short video app है, लेकिन ये पूरी तरह Indian है और नए creators को जल्दी ग्रो करने का मौका देता है।
Hipi App से पैसे कब मिलना शुरू होते हैं?
जब आपके वीडियो पर अच्छा Engagement (views, likes, comments) आने लगता है और आप Regular कंटेंट डालते हो तब Hipi की टीम आपको Creator Program में शामिल कर सकती है जिससे आप पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।
Hipi App पर Viral Video कैसे बनाएं?
ट्रेंडिंग म्यूजिक, हाई-क्वालिटी वीडियो, कैची कैप्शन और पॉपुलर Hashtags का सही इस्तेमाल करके आप Viral वीडियो बना सकते हैं। Consistency और Creativity भी ज़रूरी है।
क्या Hipi App सभी के लिए फ्री है?
हां, Hipi App पूरी तरह फ्री है। आप इसे Google Play Store या Apple App Store से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।
Hipi पर Followers बढ़ाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
Regular वीडियो डालना, ट्रेंड्स को फॉलो करना और वीडियो में originality रखना – यही सबसे बढ़िया तरीका है फॉलोअर्स बढ़ाने का।