गांव में पैसे कैसे कमाएं – 12 सबसे बेस्ट तरीके

आजकल जब हर कोई शहरों की भीड़-भाड़ और तनाव से परेशान है तो कई लोग गांव की सुकून भरी जिंदगी को फिर से अपनाने की सोच रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल आता है – गांव में रहकर पैसे कैसे कमाएं? क्या गांव में रहकर भी अच्छा पैसा कमाया जा सकता है? जवाब है – हां, बिल्कुल!

इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं गांव में रहकर पैसे कमाने के ऐसे तरीके, जिन्हें आप कम लागत में या बिना किसी बड़ी इन्वेस्टमेंट के शुरू कर सकते हैं। ये सभी आइडियाज आज के डिजिटल दौर में एकदम प्रैक्टिकल हैं।

1. बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करके पैसे कमाएं :

बकरी पालन गांव में रहकर कमाई करने का एक बेहद आसान और फायदेमंद तरीका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है और इसका मुनाफा भी अच्छा होता है।

अगर आपके पास थोड़ी सी जमीन है और पशुपालन का शौक है तो शुरुआत में 5 से 10 बकरियों से आप इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। बकरियों की देखभाल आसान होती है और इन्हें बहुत महंगा खाना देने की जरूरत नहीं पड़ती।

खेत के आसपास मिलने वाली झाड़ियों और पत्तियों से ही इनका पेट भर जाता है। बकरी का दूध, मीट और यहां तक कि इनके बच्चों की भी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है।

खासतौर पर बकरीद जैसे त्योहारों पर दाम कई गुना बढ़ जाते हैं। इसके अलावा सरकार की तरफ से पशुपालन के लिए सब्सिडी और लोन की सुविधा भी मिलती है जिससे शुरुआती लागत का बोझ थोड़ा कम हो जाता है।

अगर आप थोड़ी मेहनत और नियमित देखभाल करें तो बकरी पालन आपके लिए एक स्थायी और लाभदायक व्यवसाय बन सकता है।

2. मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू करके पैसे कमाएं :

मुर्गी पालन गांव में रहकर कमाई करने का एक ऐसा तरीका है जो थोड़े कम पैसों में शुरू किया जा सकता है और जल्दी मुनाफा भी देने लगता है। खासकर अगर आपके पास थोड़ी सी जगह है और आप रोज़ाना थोड़ा समय निकाल सकते हैं तो यह व्यवसाय आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है।

मुर्गी पालन दो तरह से किया जाता है – अंडा उत्पादन (लेयर फार्मिंग) और मांस उत्पादन (ब्रोइलर फार्मिंग)। आप अपनी जरूरत और बाजार की मांग के हिसाब से इनमें से किसी भी तरीके से शुरुआत कर सकते हैं।

मुर्गियों के लिए बहुत महंगे सेटअप की ज़रूरत नहीं होती, एक साफ़-सुथरा और सुरक्षित शेड, पीने का पानी और दाना काफी होता है।

अंडे और मुर्गे दोनों की बाजार में जबरदस्त मांग होती है खासकर शहरों के पास वाले गांवों में। इसके अलावा सरकार भी मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए लोन और ट्रेनिंग की सुविधा देती है।

अगर आप थोड़ी समझदारी और नियमित देखभाल रखें तो 500 से 1000 मुर्गियों से हर महीने ₹20,000 से ₹50,000 तक की कमाई करना बिल्कुल मुमकिन है। यह एक ऐसा व्यवसाय है जो लगातार चल सकता है और धीरे-धीरे बड़ा भी किया जा सकता है।

3. Dairy Farm शुरू करके पैसे कमाएं :

अगर आप गांव में रहकर कोई स्थायी और भरोसेमंद व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो डेयरी फार्मिंग एक बेहतरीन विकल्प है। दूध की मांग हर मौसम में बनी रहती है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

शुरुआत में आप 2-3 गाय या भैंस से डेयरी फार्म की शुरुआत कर सकते हैं। अगर पशुओं की देखभाल ठीक से की जाए तो हर दिन अच्छा खासा दूध मिल सकता है जिसे आप लोकल डेयरी, मिठाई की दुकानों या सीधे ग्राहकों को बेच सकते हैं।

इसके अलावा दूध से दही, पनीर, घी जैसे प्रोडक्ट्स भी बनाकर बेचने पर मुनाफा और बढ़ जाता है। गाय-भैंस के गोबर का उपयोग जैविक खाद के रूप में भी किया जा सकता है जिससे खेती में फायदा होता है या फिर वर्मी कम्पोस्ट बनाकर बेचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : बिना Investment के पैसे कैसे कमाएं

सरकार भी डेयरी फार्म खोलने के लिए लोन और सब्सिडी देती है जिससे आप आसानी से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। थोड़ी मेहनत, सही समय पर दूध की बिक्री और पशुओं की नियमित देखभाल से डेयरी फार्मिंग एक बहुत ही फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

4. खाद और खेती का सामान बेचकर पैसे कमाएं :

अगर आप गांव में रहते हैं और आस-पास के किसानों की ज़रूरतों को समझते हैं तो खाद और खेती के सामान की दुकान खोलना एक बहुत ही बढ़िया बिजनेस आइडिया हो सकता है।

किसान हर सीजन में बीज, यूरिया, डीएपी, कीटनाशक दवाइयां, स्प्रे मशीन और खेती के छोटे-बड़े औजार जैसे सामान खरीदते हैं। ऐसे में अगर गांव या उसके आस-पास एक अच्छी दुकान हो, जहां ये सारी चीजें एक जगह मिल जाएं तो ग्राहक खुद-ब-खुद आने लगते हैं।

शुरुआत में आप थोक विक्रेताओं से माल खरीदकर दुकान चला सकते हैं और धीरे-धीरे सरकार से लाइसेंस लेकर खाद-बीज की अधिकृत बिक्री भी शुरू कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Fashion Designer बनकर पैसे कैसे कमाएं 

इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी डिमांड हर मौसम में बनी रहती है और गांव के हर किसान को इसकी ज़रूरत पड़ती ही है।

अगर आप सही दाम पर अच्छा माल बेचते हैं और ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं तो जल्दी ही आपकी दुकान की पहचान बन जाती है।

थोड़ी जानकारी और मेहनत से आप इस काम से हर महीने अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं और आसपास के किसानों के लिए एक भरोसेमंद व्यापारी भी बन सकते हैं।

5. फलों की खेती करके कमाई करें :

अगर आपके पास थोड़ी ज़मीन है और आप खेती में कुछ नया और ज्यादा मुनाफे वाला करना चाहते हैं तो फलों की खेती एक शानदार विकल्प हो सकता है।

आजकल आम, अमरूद, पपीता, केला, अनार और ड्रैगन फ्रूट जैसे फलों की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। खास बात ये है कि इनकी खेती पारंपरिक फसलों की तुलना में ज्यादा कमाई देती है बस थोड़ी समझ और मेहनत की ज़रूरत होती है।

उदाहरण के लिए पपीते की फसल 8 से 10 महीने में तैयार हो जाती है और एक एकड़ ज़मीन से हजारों किलो फल निकाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Invest करके पैसे कैसे कमाएं

इसी तरह, ड्रैगन फ्रूट और अमरूद जैसी फसलें भी कम पानी में अच्छे से उग जाती हैं और बाजार में इनकी कीमत भी अच्छी मिलती है। अगर आपके पास मंडी तक पहुंच या लोकल बाजार से कनेक्शन है तो आप सीधे ग्राहकों को भी बेच सकते हैं।

इसके अलावा सरकार भी बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी और तकनीकी सहायता देती है। कुल मिलाकर फलों की खेती एक ऐसा तरीका है जिससे आप लंबे समय तक स्थायी और अच्छी कमाई कर सकते हैं वो भी अपने गांव में रहकर।

6. सब्जियों की खेती करके कमाई करें :

फलों की तरह सब्जियों की खेती भी गांव में रहकर कमाई करने का एक तेज़ और भरोसेमंद तरीका है क्योंकि सब्जियों की मांग हर दिन बनी रहती है।

खास बात यह है कि सब्जियों की फसलें जल्दी तैयार हो जाती हैं जैसे धनिया, मूली, पालक, टमाटर, बैंगन, भिंडी जैसी सब्जियां 30 से 90 दिन के अंदर कटाई के लिए तैयार हो जाती हैं।

यानी थोड़े से खेत में भी बार-बार फसल ली जा सकती है और साल भर कमाई होती रहती है। अगर आप समय और मौसम को ध्यान में रखकर सही सब्जी उगाएं, तो लागत कम और मुनाफा अच्छा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : Content Writing से पैसे कैसे कमाएं

आजकल जैविक सब्जियों की भी अच्छी मांग है जो आप बिना केमिकल के उगाकर सीधे ग्राहकों या शहर के बाजारों में बेच सकते हैं। अगर पास में हाट-बाजार है या आप खुद थोक व्यापारियों से जुड़ जाएं तो बिचौलियों से बचकर मुनाफा और बढ़ाया जा सकता है।

सब्जियों की खेती में मेहनत जरूर है लेकिन अगर सही जानकारी और थोड़ी योजना के साथ की जाए तो यह एक बहुत बढ़िया और लगातार चलने वाला कमाई का साधन बन सकता है।

7. अचार का व्यवसाय शुरू करके कमाई करें :

अचार एक ऐसा पारंपरिक स्वाद है जो हर भारतीय रसोई में जरूर मिलता है और इसी स्वाद को आप कमाई का ज़रिया बना सकते हैं। अगर आपके घर में अचार बनाने की कला है चाहे वो आम का हो, नींबू, मिर्ची, मिक्स वेजिटेबल या कोई खास देसी रेसिपी।

तो आप इसका छोटा सा व्यवसाय गांव से ही शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में आप 10–20 किलो अचार बनाकर अपने गांव या नजदीकी बाजार में छोटे पैक में बेच सकते हैं।

अगर स्वाद अच्छा हुआ और पैकिंग साफ-सुथरी रही तो ग्राहक दोबारा खुद आकर लेंगे। आप सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या लोकल दुकानों के ज़रिए भी प्रचार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : ShareChat से पैसे कैसे कमाएं

सबसे अच्छी बात ये है कि अचार ज्यादा दिन खराब नहीं होता यानी स्टॉक भी रखा जा सकता है। लागत कम आती है और मुनाफा अच्छा निकलता है खासकर अगर आप घर के ही मसाले और तेल इस्तेमाल करें।

धीरे-धीरे ब्रांडिंग करके, लेबल लगाकर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon या Flipkart पर बेचकर भी आप इसे एक बड़ा बिजनेस बना सकते हैं। अचार का काम छोटे स्तर से शुरू होकर बहुत बड़ा बन सकता है बस ज़रूरत है स्वाद, सफाई और समझदारी की।

8. मछली पालन करके पैसे कमाएं :

अगर आपके पास थोड़ी ज़मीन है या गांव में कोई तालाब है तो मछली पालन एक बेहतरीन और फायदे वाला व्यवसाय बन सकता है। आजकल मछली की मांग शहरों में ही नहीं गांवों में भी काफी बढ़ गई है खासकर कटला, रोहू और मृगल जैसी मछलियों की।

मछली पालन के लिए ज्यादा हाई-टेक सिस्टम की जरूरत नहीं होती एक साफ पानी वाला तालाब, सही मात्रा में दाना और थोड़ी सी देखभाल काफी होती है।

शुरुआत में आप एक छोटा तालाब बनाकर उसमें 1000 से 2000 मछलियों का पालन शुरू कर सकते हैं। इनकी ग्रोथ 6 से 10 महीनों में हो जाती है और फिर इन्हें बाजार में आसानी से बेचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Student पैसे कैसे कमाएं

अगर आप खुद बेचें तो और भी मुनाफा होता है नहीं तो थोक व्यापारी भी तालाब से ही मछली खरीद लेते हैं। सरकार भी इस व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग और सब्सिडी देती है जिससे लागत भी कम हो जाती है।

सबसे खास बात ये है कि यह एक बार की मेहनत के बाद लगातार कमाई देने वाला काम है। सही योजना और नियमित देखभाल से मछली पालन से हर सीजन में हजारों रुपये की कमाई की जा सकती है।

9. मधुमक्खी पालन करके पैसे कमाएं :

अगर आप गांव में रहते हैं और खेती के साथ कोई साइड बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो मधुमक्खी पालन (Bee Keeping) आपके लिए एक कम खर्च वाला और फायदे वाला Option हो सकता है।

इस काम में न तो बहुत ज़्यादा ज़मीन की जरूरत होती है न ही भारी-भरकम मशीनों की। मधुमक्खियां अपने आप फूलों से रस (nectar) इकट्ठा करती हैं और उससे शुद्ध शहद बनाती हैं जिसे आप बाजार में अच्छे दाम पर बेच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jar App से पैसे कैसे कमाएं

इसके अलावा मोम (Beeswax) भी काफी महंगा बिकता है जिसका इस्तेमाल दवाइयों और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में होता है। आप चाहें तो 5–10 बॉक्स से इसकी शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे संख्या बढ़ा सकते हैं।

आजकल ऑर्गेनिक और शुद्ध शहद की डिमांड बहुत ज़्यादा है खासकर शहरों में, तो अगर आपकी पैकिंग अच्छी हो और क्वालिटी बढ़िया हो तो आप लोकल मार्केट के साथ-साथ ऑनलाइन भी बेच सकते हैं।

सरकार की तरफ से इस व्यवसाय को लेकर ट्रेनिंग, सब्सिडी और गाइडेंस भी दी जाती है। मधुमक्खी पालन एक ऐसा काम है जो पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है और आपकी जेब के लिए भी।

10. पेड़-पौधों की नर्सरी करके पैसे कमाएं :

पेड़-पौधों की नर्सरी एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप छोटे स्तर से शुरू करके आसानी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आजकल लोग घरों और ऑफिसों के आसपास हरियाली पसंद करते हैं और यही वजह है कि पेड़-पौधों की मांग बढ़ी है। अगर आपको बागवानी में रुचि है तो नर्सरी खोलना आपके लिए एक बेहतरीन चीज है।

सबसे पहले आपको कुछ सामान्य और मांग में रहने वाले पौधों जैसे फूलों के पौधे, फलदार पौधे, शेड ट्रीज़, औषधीय पौधे या सजावटी पौधे उगाने की जरूरत होगी।

आप इन पौधों को अच्छी तरह से देख-भाल कर बड़े कर सकते हैं और फिर उन्हें बेच सकते हैं। आपको नर्सरी के लिए एक छोटा सा जगह चाहिए होगा जो खुले और सूर्यप्रकाश वाले स्थान पर हो।

इसे भी पढ़ें : Social Media से पैसे कैसे कमाएं

आप अपने पौधे स्थानीय बाजारों, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे OLX या Facebook Marketplace और गार्डनिंग शॉप्स को बेच सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास एक अच्छा नेटवर्क है, तो आप बगीचे बनाने और देखभाल के लिए सर्विसेस भी ऑफर कर सकते हैं।

पेड़-पौधों की नर्सरी एक ऐसा बिजनेस है जिसमें कम निवेश और धीरे-धीरे बढ़ती डिमांड होती है जो लंबे समय तक आपको अच्छा मुनाफा दिला सकता है।

11. हाथ से बने Products बेचकर पैसे कमाएं :

अगर आपके पास कोई खास हुनर है जैसे कि पेंटिंग, कढ़ाई, क्राफ्ट, मोमबत्तियां बनाना या फिर हैंडमेड ज्वैलरी बनाना, तो आप इसे एक बेहतरीन बिजनेस में बदल सकते हैं।

आजकल लोग हैंडमेड और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बहुत पसंद करते हैं क्योंकि ये न सिर्फ यूनिक होते हैं बल्कि इनकी गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

आप अपने घर पर छोटे स्तर पर इन प्रोडक्ट्स को बनाकर उसे सोशल मीडिया या ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे Etsy, Amazon या Flipkart पर बेच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : महिलाएं घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं

इसके अलावा आप लोकल हाट्स, मार्केट्स या इवेंट्स में भी अपना स्टॉल लगा सकते हैं। खास बात यह है कि हाथ से बने सामान का प्रचलन बढ़ रहा है और ग्राहक इसके लिए अच्छे दाम देने को तैयार रहते हैं।

आपकी क्रिएटिविटी और यूनिक डिज़ाइन ही आपके ब्रांड को खास बनाएंगे। चाहे वो हैंडमेड साबुन हो, कपड़े का बैग हो या फिर लकड़ी के टॉयज़।

अगर आप इन प्रोडक्ट्स को सही तरीके से प्रजेंट और पैक करते हैं तो इसका अच्छा मुनाफा हो सकता है। शुरुआत में थोड़ा समय और मेहनत जरूर लगेगा लेकिन बाद में यह एक स्थायी और मुनाफेदार बिजनेस बन सकता है।

12. आटा चक्की का व्यवसाय करके पैसे कमाएं :

आटा चक्की का व्यवसाय एक बेहतरीन और स्थायी कमाई का स्रोत बन सकता है खासकर अगर आप गांव में रहते हैं और वहां के लोगों को ताजे और साफ आटे की जरूरत होती है।

आटा चक्की लगाने के लिए शुरू में थोड़ा निवेश ज़रूरी होता है जैसे कि चक्की मशीन, भूमि और बिजली की व्यवस्था, लेकिन एक बार जब व्यवसाय चलने लगे तो इसका मुनाफा काफी अच्छा होता है।

गांवों और कस्बों में ताजे आटे की हमेशा डिमांड रहती है क्योंकि लोग अब पैकेटबंद आटे के बजाय घर के पास ताजे आटे को प्राथमिकता देते हैं।

आप केवल आटा ही नहीं, बल्कि अन्य ग्राइंडिंग सर्विसेज भी दे सकते हैं जैसे कि दाल, मसाले या चूने का पाउडर आदि। इससे आपके ग्राहक और बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : App बनाकर पैसे कैसे कमाएं

सबसे अच्छा यह है कि इसमें बहुत ज्यादा मार्केटिंग की जरूरत नहीं होती क्योंकि गांवों में आपकी आटा चक्की की पहचान और विश्वसनीयता जल्दी बन जाती है।

इसके साथ ही आप इससे संबंधित छोटे उत्पाद जैसे आटे के पैकेट और अन्य खाद्य पदार्थ भी बेच सकते हैं। यदि सही तरीके से संचालित किया जाए तो आटा चक्की का व्यवसाय कम निवेश में शुरू होकर बहुत मुनाफे वाला बन सकता है।

अंतिम शब्द :

अब वो जमाना गया जब लगता था कि पैसे कमाने के लिए शहर जाना ज़रूरी है। इंटरनेट, डिजिटल टूल्स और सरकारी योजनाओं ने ये साबित कर दिया है कि गांव में रहकर भी आप आराम से अपनी एक पहचान बना सकते हैं और लाखों की कमाई कर सकते हैं।

जरूरत है सिर्फ – सोच बदलने की, थोड़ा मेहनत करने की और लगातार सीखते रहने की।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

गांव में रहकर कौन-कौन से छोटे व्यवसाय शुरू किए जा सकते हैं?

गांव में रहते हुए तुम छोटा बिजनेस आराम से शुरू कर सकते हो जैसे मुर्गी पालन, डेयरी फार्मिंग, बकरी पालन, किराना की दुकान या फिर सब्जी बेचने का काम। ज्यादा खर्च भी नहीं आता और शुरुआत छोटे लेवल से हो सकती है। जरूरत बस थोड़ी मेहनत, प्लानिंग और लोकल मार्केट की समझ की होती है।

क्या गांव में इंटरनेट से पैसे कमाए जा सकते हैं?

बिलकुल! आजकल इंटरनेट गांव-गांव तक पहुंच गया है। तुम ब्लॉग लिखकर, यूट्यूब चैनल बनाकर, मोबाइल ऐप्स से टास्क करके या फिर फ्रीलांसिंग करके भी पैसे कमा सकते हो। बस एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन चाहिए और फिर घर बैठे कमाई शुरू हो सकती है।

गांव में कम पूंजी से कौन सा बिजनेस शुरू करें?

अगर बजट कम है तो अचार, पापड़, अगरबत्ती या मोमबत्ती बनाने का काम बढ़िया है। इसके अलावा घर पर सिलाई-कढ़ाई करके भी कमाया जा सकता है। कम लागत में शुरू होते हैं ये काम और धीरे-धीरे अच्छा मुनाफा देने लगते हैं।

खेती के अलावा गांव में कमाई के कौन-कौन से तरीके हैं?

खेती के अलावा भी बहुत से तरीके हैं – जैसे मुर्गी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, आटा चक्की खोलना या फिर ऑनलाइन काम। ये सारे काम गांव की लाइफस्टाइल के हिसाब से फिट बैठते हैं और सही तरीके से किए जाएं तो अच्छा पैसा भी आता है।

गांव में महिलाएं घर बैठे पैसे कैसे कमा सकती हैं?

बहनें या मम्मियां घर बैठे सिलाई, अचार-पापड़ बनाकर, यूट्यूब चैनल चलाकर या ऑनलाइन ट्यूशन देकर कमाई कर सकती हैं। मोबाइल से Instagram पर क्राफ्ट बेच सकती हैं। बस थोड़़ी जानकारी और मेहनत चाहिए फिर गांव से ही पैसा बन सकता है।

क्या गांव में डिजिटल मार्केटिंग का काम किया जा सकता है?

हां जरूर, अगर तुम्हारे पास मोबाइल या लैपटॉप है तो डिजिटल मार्केटिंग आराम से सीखकर काम कर सकते हो। Facebook, Instagram, YouTube के लिए एड चलाना, पेज मैनेज करना या छोटा बिजनेस प्रमोट करना – ये सब गांव से भी किया जा सकता है।

सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं हैं जो गांव में व्यवसाय शुरू करने में मदद करती हैं?

सरकार कई स्कीमें चलाती है जैसे मुद्रा लोन, PMEGP, स्टार्टअप इंडिया और डेयरी सब्सिडी जैसी योजनाएं। इनके ज़रिए तुम्हें बिजनेस के लिए लोन, ट्रेनिंग और सब्सिडी मिल जाती है जिससे कम लागत में भी काम शुरू हो सकता है।

गांव में मुनाफे वाला कृषि व्यवसाय कौन सा है?

अगर खेती करना है तो कुछ हटके करो – जैसे मशरूम, ऑर्गेनिक सब्जी, ड्रैगन फ्रूट या फूलों की खेती। इनकी डिमांड ज्यादा है और प्रॉफिट भी अच्छा होता है। थोड़ी समझदारी और नए तरीके अपनाओ तो कम जमीन में भी ज्यादा कमा सकते हो।

Leave a Comment