क्या आप भी यही सोच रहे हैं कि घर बैठे Blogging करके पैसे कैसे कमाए जाएं, वो भी बिना एक पैसा लगाए? तो आप बिलकुल सही जगह आए हो! आजकल इंटरनेट ने कमाई के ऐसे-ऐसे रास्ते खोल दिए हैं जो पहले सिर्फ सपना लगते थे।
Blogging एक ऐसा ही तरीका है जहां आप अपनी knowledge, passion या किसी खास topic पर लिखकर लाखों लोगों तक पहुंच सकते हो और उसी से पैसा भी कमा सकते हो।
Table of Contents
सबसे अच्छी बात ये है कि शुरुआत करने के लिए आपको किसी तरह की बड़ी investment की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक Gmail अकाउंट, थोड़ा सा टाइम और एक सही direction, बस इतना काफी है।
बहुत सारे फ्री प्लेटफॉर्म्स हैं जैसे Blogger.com और WordPress.com जहां आप कुछ ही मिनटों में अपना खुद का Blog बना सकते हो। लेकिन सिर्फ Blog बनाना काफी नहीं है सही तरीके से लिखना, सही टॉपिक चुनना और अपने Content को लोगों तक पहुंचाना भी आना चाहिए।
इस ब्लॉग पोस्ट में मैं आपको Step-by-Step गाइड देने वाला हूं कि कैसे फ्री में ब्लॉग बनाएं और फिर धीरे-धीरे उसे grow करके उससे कमाई शुरू करें। तो चलिए बिना टाइम वेस्ट किए शुरू करते हैं!
पहले समझो Blogging क्या है :
Blogging दरअसल एक ऐसा तरीका है जिसमें आप इंटरनेट पर अपनी बातें, अनुभव, जानकारी या किसी खास विषय से जुड़ी चीज़ों को लोगों के साथ शेयर करते हैं। जब आप किसी प्लेटफॉर्म (जैसे Blogger या WordPress) पर अपना Blog बनाते हैं तो आप वहां पर अलग-अलग विषयों पर लेख या पोस्ट लिख सकते हैं इन्हें ही ब्लॉग पोस्ट कहा जाता है।
ये एक डिजिटल डायरी की तरह होता है लेकिन फर्क ये है कि इसे पूरी दुनिया पढ़ सकती है। आज के दौर में Blogging सिर्फ एक शौक नहीं रहा बल्कि यह एक प्रोफेशन बन चुका है जिससे लोग फुल-टाइम इनकम कमा रहे हैं।
कई लोग Tech, Travel, Food, Education या Finance जैसे niche में ब्लॉग बनाते हैं और लाखों की ऑडियंस तक अपनी पहुंच बनाते हैं। Blogging में सफलता पाने के लिए ज़रूरी है कि आप Consistent रहें, Quality Content दें और SEO यानी Search Engine Optimization को समझें ताकि आपकी पोस्ट गूगल में ऊपर रैंक हो सके।
आसान भाषा में कहें तो Blogging एक ऐसा माध्यम है जिससे आप अपनी बात पूरी दुनिया तक पहुंचा सकते हो और उसी के जरिए पैसे भी कमा सकते हो। यही वजह है कि आजकल लाखों लोग Blogging को एक शानदार करियर ऑप्शन के रूप में देख रहे हैं।
Free में Blog कहां और कैसे बनाएं :
अगर आप बिल्कुल शुरुआत कर रहे हैं और फ्री में ब्लॉग बनाना चाहते हैं तो आपके पास कुछ बेहतरीन प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं जैसे Blogger.com और WordPress.com हालाँकि WordPress की ज्यादातर सर्विसेज Paid हैं और Custom Domain के साथ WordPress पर Blog शुरू करने के लिए आपको Hosting भी खरीदनी पड़ती है जिसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ते हैं जबकि Blogger.com पूरी तरह फ्री है।
ये दोनों प्लेटफॉर्म नए ब्लॉगर के लिए बिल्कुल मुफ़्त और यूजर-फ्रेंडली हैं। सबसे पहले बात करें Blogger.com की तो यह Google का प्लेटफॉर्म है जहां आप सिर्फ अपने Gmail अकाउंट से लॉगिन करके कुछ ही मिनटों में फ्री ब्लॉग बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Social Media से पैसे कैसे कमाएं
यहां आपको एक फ्री subdomain (जैसे earnways.blogspot.com) और बेसिक थीम्स मिलती हैं। दूसरी तरफ WordPress.com भी बहुत पॉपुलर है खासकर उनके लिए जो थोड़ा प्रोफेशनल टच चाहते हैं।
इसमें भी आप फ्री प्लान के साथ ब्लॉग शुरू कर सकते हैं हालांकि कुछ एडवांस फीचर्स के लिए पेड प्लान भी होते हैं और जैसा मैंने आपको पहले बताया WordPress पर Custom Domain के लिए आपको Hosting खरीदनी ही पड़ेगी।
ब्लॉग बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक टॉपिक तय करना होता है फिर एक अच्छा सा नाम सोचना होता है और उसके बाद अपने ब्लॉग की डिजाइन सेट करनी होती है।
एक बार ये सब सेट हो जाए तो आप अपने कंटेंट लिखना शुरू कर सकते हैं। ध्यान रखें, शुरुआत में फ्री टूल्स ही काफी हैं जब ट्रैफिक बढ़ेगा तब आप चाहे तो Custom Domain और Hosting में भी अपग्रेड कर सकते हैं।
Blogger.com के साथ Blogging की शुरुवात कैसे करें :
क्यूंकि Blogger.com पूरी तरह फ्री है इसलिए मैं आपको इसके बारे में ही बताना चाहूंगा। Blogger.com, Google का एक फ्री blogging प्लेटफॉर्म है जहाँ आप कुछ ही मिनटों में ब्लॉग बनाकर अपनी बात पूरी दुनिया से शेयर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं
इसमें आप बिना पैसे लगाए ब्लॉगिंग की शुरुआत कर सकते हैं। पर हाँ, इसका default domain होता है yourblogname.blogspot.com जो थोड़ा कम प्रोफेशनल दिखता है। इसीलिए बहुत से लोग इसमें Custom Domain जोड़ लेते हैं।
Custom Domain क्या होता है?
Custom Domain मतलब होता है आपका खुद का एक नाम वाला डोमेन जैसे:
- www.kaisepaise.com
- www.earnways.in
इससे आपकी वेबसाइट का नाम छोटा, प्रोफेशनल और याद रखने लायक बन जाता है।
Blogger में Custom Domain कैसे Setup करें?
Step 1: Domain खरीदें
आप GoDaddy, Namecheap, BigRock या Google Domains से डोमेन खरीद सकते हैं। डोमेन की कीमत आमतौर पर ₹300 से ₹1000 सालाना होती है।
Step 2: Blogger में Domain जोड़ें
- Blogger Dashboard में जाएं
- “Settings” में जाएं
- “Publishing” सेक्शन में “Custom Domain” पर क्लिक करें
- अपने डोमेन का नाम टाइप करें (जैसे www.earnways.com)
- “Save” दबाएं — यहां Blogger आपको दो CNAME रिकॉर्ड देगा (Name और Destination) जो डोमेन प्रोवाइडर की DNS settings में जोड़ने होंगे।
Step 3: DNS Settings में CNAME और A Records जोड़ें
अपने Domain Provider (GoDaddy आदि) में लॉगिन करें
DNS Settings में जाकर:
- Blogger के दिए गए CNAME records add करें
- Google के 4 A Records भी जोड़ें (IP addresses):
Step 4: Verify और Save करें
DNS रिकॉर्ड अपडेट होने में कुछ मिनट से लेकर 24 घंटे तक लग सकते हैं। फिर आप Blogger में वापस जाकर Save दबाएं — और बस! आपका ब्लॉग अब आपके Custom Domain से लाइव हो जाएगा।
🔐 HTTPS Enable करना ना भूलें
Settings में HTTPS Redirect और HTTPS Availability दोनों को ON करें ताकि आपकी साइट सिक्योर दिखे (https:// से शुरू हो)।
Final Result:
अब आपका ब्लॉग इस तरह दिखेगा www.earnways.com
और लोग आपको एक प्रोफेशनल ब्लॉगर की नजर से देखेंगे!
Blog का Topic कैसे चुनें :
ब्लॉग का टॉपिक चुनना आपकी Blogging journey का सबसे जरूरी और पहला स्टेप होता है क्योंकि यही तय करता है कि आप कितने लंबे समय तक ब्लॉगिंग में टिक पाएंगे और आपकी साइट पर कितना ट्रैफिक आएगा। टॉपिक ऐसा होना चाहिए जिसमें आपकी खुद की रुचि (interest) हो, ताकि आप बिना बोर हुए लगातार उस पर कंटेंट लिख सकें।
इसके अलावा यह भी देखना जरूरी है कि उस टॉपिक की ऑडियंस इंटरनेट पर है या नहीं यानी लोग उस विषय को गूगल पर सर्च करते हैं या नहीं।
इसे भी पढ़ें : Student पैसे कैसे कमाएं
एक अच्छा ब्लॉग टॉपिक वही होता है जिसमें आपका knowledge हो, demand हो और जिसके बारे में आप लगातार कुछ नया लिख सकते हों। जैसे अगर आपको टेक्नोलॉजी पसंद है तो आप Mobile Reviews या Tech News पर ब्लॉग बना सकते हैं अगर आप स्टूडेंट हैं तो Education या Exam Tips पर लिख सकते हैं।
साथ ही आप “Google Trends” या “Answer the Public” जैसे टूल्स की मदद से यह भी देख सकते हैं कि कौन से टॉपिक्स trending हैं।
एक और बात — बहुत ज्यादा competition वाले टॉपिक से बचें, शुरुआत में थोड़ा niche (छोटे विषय) चुनें जिससे जल्दी grow करने का मौका मिले।
Evergreen Blog Niches :
- Cooking Recipes
- Health & Fitness Tips
- Travel Vlogs
- Education & Career Tips
- Movies/Web Series Reviews
- Mobile Gaming
ब्लॉग पर Content कैसे लिखें :
ब्लॉग पर कंटेंट लिखना सिर्फ लिखने भर का काम नहीं है बल्कि ये एक सोच-समझ कर की जाने वाली क्रिएटिव प्रोसेस है जिसमें आपको यूजर को value देनी होती है।
सबसे पहले आपको अपने टॉपिक पर अच्छे से रिसर्च करनी चाहिए ताकि आप जो भी लिखें वो सही और अपडेटेड जानकारी हो। कंटेंट की भाषा ऐसी होनी चाहिए जो आसान और बोलचाल की हो ताकि हर उम्र के लोग उसे समझ सकें।
ब्लॉग पोस्ट लिखते समय शुरुआत एक आकर्षक हेडिंग और इंट्रोडक्शन से करें जिससे रीडर की रुचि बनी रहे। इसके बाद कंटेंट को छोटे-छोटे पैराग्राफ्स में बांटें और बीच-बीच में Subheadings, Bullet Points और Images का भी इस्तेमाल करें ताकि पोस्ट visually appealing लगे।
इसे भी पढ़ें : Social Media से पैसे कैसे कमाएं
SEO का भी ध्यान रखें — जैसे कीवर्ड्स का सही इस्तेमाल करें, टाइटल और मेटा डिस्क्रिप्शन में target keyword डालें। साथ ही, पोस्ट के अंत में Call-to-Action (CTA) जरूर दें जैसे “अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो तो शेयर करें या कमेंट करें।
” याद रखिए, कंटेंट वही अच्छा होता है जो पढ़ने वाले को जानकारी देने के साथ-साथ उसे जोड़कर भी रखे। अगर आपका कंटेंट value देगा तो लोग खुद-ब-खुद बार-बार आपके ब्लॉग पर आएंगे।
Blog पर Traffic कैसे लाएं :
Blog बनाना तो पहला कदम है लेकिन असली सफलता तब मिलेगी जब आपके ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्रैफिक यानी Visitors आएंगे। ट्रैफिक लाने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप अपना कंटेंट Search Engine Optimized (SEO Friendly) बनाएं।
इसका मतलब है कि आपको सही Keywords का इस्तेमाल करना चाहिए अपनी पोस्ट के Title, Headings और Meta Description में Target Keywords डालने चाहिए।
इसे भी पढ़ें : ChatGPT से पैसे कैसे कमाएं
साथ ही, Image Optimization, Internal Linking और Fast Loading Speed का भी ध्यान रखें। इसके अलावा Social Media एक बहुत पावरफुल टूल है ट्रैफिक लाने के लिए। आप अपने हर नए ब्लॉग पोस्ट को Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करें।
साथ ही आप Quora, Reddit और Medium जैसी साइट्स पर जाकर लोगों के सवालों के जवाब देकर अपने ब्लॉग का लिंक दे सकते हैं। अगर आप वीडियो बना सकते हैं तो YouTube से भी अच्छा ट्रैफिक मिल सकता है खासकर जब आप Shorts या Tutorials शेयर करें।
इसे भी पढ़ें : App बनाकर पैसे कैसे कमाएं
शुरुआत में आप थोड़ा ट्रैफिक धीरे-धीरे पाएंगे लेकिन अगर आप consistently अच्छा कंटेंट और सही प्रमोशन करते रहे तो कुछ ही महीनों में आपकी साइट पर organic visitors आना शुरू हो जाएंगे। याद रखें “Content is King, but Promotion is Queen!”
ब्लॉग से कमाई कैसे होगी :
अब सवाल आता है कमाई की जो सबसे जरूरी है तो चलिए मैं आपको Blog से कमाई के तरीकों के बारे में भी बताता हूँ।
1. Google AdSense के जरिये Blog से पैसे कमाएं :
Google AdSense ब्लॉग से कमाई करने का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है खासकर उन लोगों के लिए जो Blogging की शुरुआत कर रहे हैं। AdSense एक विज्ञापन नेटवर्क है जो Google द्वारा चलाया जाता है।
जब आपके ब्लॉग पर अच्छा-खासा ट्रैफिक आने लगता है तो आप AdSense के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एक बार अप्रूवल मिल जाने के बाद Google आपके ब्लॉग पर ऑटोमेटिक Ads दिखाता है और जब कोई विज़िटर उन Ads को देखता या क्लिक करता है तो आपको उसका पैसा मिलता है।
इस मॉडल को Pay Per Click (PPC) कहा जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको किसी क्लाइंट से डील नहीं करनी पड़ती सारा सिस्टम ऑटोमैटिक होता है।
इसे भी पढ़ें : Website Design करके पैसे कैसे कमाएं
आप AdSense से हर महीने ₹1000 से लेकर ₹1 लाख या उससे ज्यादा भी कमा सकते हैं यह आपके ट्रैफिक और niche पर निर्भर करता है। AdSense बिल्कुल सुरक्षित है क्योंकि यह Google द्वारा मैनेज होता है और आपकी कमाई सीधे आपके बैंक अकाउंट में जाती है।
सबसे अच्छी बात यह है कि AdSense का इस्तेमाल करना बेहद आसान है और यह ब्लॉगिंग को एक प्रोफेशनल करियर में बदल सकता है। सही कंटेंट और SEO के साथ AdSense से Passive Income कमाना पूरी तरह मुमकिन है।
2. Affiliate Marketing से पैसे कमाएं :
आसान भाषा में कहें तो Affiliate Marketing का मतलब होता है किसी कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करना और जब कोई व्यक्ति आपकी दी गई लिंक से खरीदारी करता है तो आपको उसका कमीशन मिलता है।
यह कमीशन प्रोडक्ट की कीमत पर निर्भर करता है और कभी-कभी 5% से लेकर 50% तक भी हो सकता है। उदाहरण के लिए Amazon, Flipkart, Meesho, Bluehost जैसी कंपनियों के Affiliate Program होते हैं जिनसे जुड़कर आप उनके प्रोडक्ट्स को अपने ब्लॉग में रिव्यू, गाइड या लिस्टिंग के जरिए प्रमोट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Recharge करके पैसे कैसे कमाएं
इसके लिए आपको सिर्फ उस कंपनी से जुड़ना होता है फिर वे आपको एक यूनिक लिंक देते हैं जिसे आप अपने ब्लॉग पोस्ट्स में लगाते हैं। जब कोई उस लिंक पर क्लिक करके कुछ खरीदता है तो आपको पैसे मिलते हैं।
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको खुद कोई प्रोडक्ट नहीं बनाना या बेचने की झंझट नहीं होती। बस सही ऑडियंस को सही चीज़ सजेस्ट करनी होती है। इसलिए, Affiliate Marketing को Blogging की दुनिया में एक शानदार कमाई का ज़रिया माना जाता है।
3. Sponsored Posts से कमाई करें :
Sponsored Post का मतलब होता है कि कोई कंपनी या ब्रांड आपको पैसे देकर अपने प्रोडक्ट, सर्विस या वेबसाइट के बारे में आपके ब्लॉग पर एक आर्टिकल लिखवाती है या उसे पब्लिश करवाती है।
ये पोस्ट आमतौर पर प्रमोशनल होती हैं लेकिन उन्हें इस तरह लिखा जाता है कि वो ब्लॉग के रेगुलर कंटेंट में नेचुरली फिट हो जाएं। जब आपका ब्लॉग एक अच्छे लेवल पर पहुंच जाता है तो कई कंपनियां खुद आपसे संपर्क करती हैं या आप Influencer Platforms के जरिए ऐसे ब्रांड्स से जुड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Invest करके पैसे कैसे कमाएं
Sponsored पोस्ट के लिए मिलने वाली फीस आपके ब्लॉग की निच, ट्रैफिक और डोमेन अथॉरिटी पर निर्भर करती है यह ₹500 से लेकर ₹50,000 या उससे ज्यादा भी हो सकती है।
इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें आपको किसी चीज़ को बेचने या क्लिक करवाने की टेंशन नहीं होती, बस एक क्वालिटी आर्टिकल लिखना होता है। Sponsored Posts न सिर्फ एक अच्छी इनकम का जरिया होते हैं बल्कि आपके ब्लॉग को एक ब्रांड के तौर पर पहचान भी दिलाते हैं।
4. Digital Products बेचकर पैसे कमाएं :
Digital Products वो चीजें होती हैं जिन्हें एक बार बना लिया जाए तो उन्हें बार-बार बेचा जा सकता है जैसे E-books, Courses, Templates, Printables, Graphics, Music Tracks या Software Tools।
अगर आपको किसी टॉपिक पर अच्छी जानकारी है जैसे डिजिटल मार्केटिंग, फिटनेस, कुकिंग या एजुकेशन तो आप उस पर एक गाइड या कोर्स बना सकते हैं और अपने ब्लॉग के ज़रिए उसे बेच सकते हैं।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें प्रोडक्ट बनाते समय थोड़ी मेहनत लगती है लेकिन एक बार तैयार हो जाने के बाद यह पूरी तरह से Passive Income देने लगता है। इसमें न स्टॉक रखने की झंझट होती है न डिलीवरी की परेशानी।
इसे भी पढ़ें : 1 दिन में ₹5000 कैसे कमाएं
आप अपने डिजिटल प्रोडक्ट को Gumroad, Teachable या अपने खुद के ब्लॉग पर लैंडिंग पेज बनाकर सेल कर सकते हैं। इससे न केवल आपकी कमाई बढ़ती है बल्कि आपको एक एक्सपर्ट के रूप में पहचान भी मिलती है।
जो ब्लॉगर अपने ब्लॉग को एक ब्रांड की तरह Grow करना चाहते हैं उनके लिए Digital Products बेचना एक Long Term और प्रॉफिटेबल रास्ता है।
Blog से कितनी कमाई हो सकती है :
शुरुआत में हो सकता है कि आपको बहुत ज्यादा कमाई न हो कई बार पहले 3 से 6 महीने तक सिर्फ कंटेंट लिखना और ट्रैफिक लाना होता है लेकिन जैसे-जैसे आपके ब्लॉग पर visitors बढ़ते हैं वैसे-वैसे आपकी earning भी तेजी से बढ़ती है।
अगर आपका ब्लॉग एक अच्छे niche (जैसे finance, tech, health) पर है और उसमें SEO-friendly content है तो आप सिर्फ Google AdSense से ₹8,000 से लेकर ₹50,000 तक हर महीने कमा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Typing करके पैसे कैसे कमाएं
वहीं अगर आप इसके साथ Affiliate Marketing, Sponsored Posts और Digital Products भी जोड़ लेते हैं तो महीने की कमाई ₹1 लाख से ₹5 लाख या उससे भी ज्यादा हो सकती है। इंडिया में कई प्रोफेशनल ब्लॉगर्स हैं जो हर महीने ₹10 लाख+ तक कमा रहे हैं।
फर्क सिर्फ इतना है कि उन्होंने लगातार मेहनत की, सही niche चुना और smart तरीके से ब्लॉग को grow किया। इसलिए अगर आप इस फील्ड को सीरियसली लेते हैं और धैर्य के साथ काम करते हैं तो ब्लॉगिंग न सिर्फ एक साइड इनकम बल्कि एक फुल टाइम करियर भी बन सकता है।
अंतिम शब्द :
देखो दोस्तो अगर आप लंबे समय से सोच रहे हो कि “Blogging शुरू करूं या नहीं?”, तो मेरा सीधा जवाब है – शुरू तो करो यार! शुरुआत में सबको डर लगता है सब कुछ नया और थोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन जैसे-जैसे आप इसमें घुसते जाओगे सीखते जाओगे और करते जाओगे – वैसे-वैसे सब आसान होता जाएगा।
आज इंटरनेट की दुनिया में ब्लॉगिंग सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि एक शानदार करियर और कमाई का ज़रिया बन चुका है। आपको ना तो ऑफिस जाना है, ना बॉस की डांट सुननी है बस अपने पसंदीदा टॉपिक पर लिखना है और उसे दुनिया से शेयर करना है।
मेहनत करो, सीखते रहो और लगातार लिखते रहो। शुरुआत में भले कम ट्रैफिक आए लेकिन अगर दिल से काम किया तो रिज़ल्ट ज़रूर मिलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
क्या कोई ब्लॉग पूरी तरह से फ्री हो सकता है?
हां, बिल्कुल हो सकता है। आप Blogger.com जैसे प्लेटफॉर्म पर फ्री में ब्लॉग बना सकते हो। इनमें आपको डोमेन और होस्टिंग भी फ्री में मिल जाती है लेकिन उसमें आपकी साइट का नाम कुछ ऐसा दिखेगा: earnways.blogspot.com
क्या ब्लॉगर 100% फ्री है?
जी हां, Blogger (Blogspot) पूरी तरह से फ्री है। इसमें Google आपकी साइट को फ्री में होस्ट करता है और आप AdSense लगाकर कमाई भी कर सकते हो। बस डोमेन अगर कस्टम चाहिए तो थोड़ा खर्च (400 से 600 रूपए) आएगा वरना सब फ्री है।
खुद का ब्लॉग कैसे शुरू करें?
बहुत आसान है। सबसे पहले Blogger या WordPress पर अकाउंट बनाओ फिर एक अच्छा-सा नाम (URL) चुनो, कोई बढ़िया टॉपिक चुनो जिस पर तुम लिख सकते हो और फिर पोस्ट लिखना शुरू कर दो। ये काम आप मोबाइल से भी कर सकते हो!
क्या मैं बिना पैसे के ब्लॉगिंग शुरू कर सकता हूं?
हां, बिल्कुल! शुरुआत में आप बिना कोई पैसा खर्च किए ब्लॉगिंग शुरू कर सकते हो। जैसे Blogger या WordPress के फ्री वर्जन से। जब ट्रैफिक आने लगे तब प्रोफेशनल साइट बना सकते हो।
Blog से कमाई कैसे होती है?
Blog से कमाई के कई तरीके हैं जैसे Google AdSense, स्पॉन्सरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग और अपनी डिजिटल प्रोडक्ट या सर्विस बेचना। अगर कंटेंट अच्छा है और लोग पढ़ रहे हैं तो कमाई शुरू हो जाती है।