क्या आपके पास एक बाइक है? और क्या आप सोचते हैं कि इससे कुछ पैसे भी कमाए जा सकते हैं? तो भाई अब टाइम आ गया है अपनी बाइक को सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं बल्कि पैसे कमाने के लिए भी इस्तेमाल करने का! आजकल के डिजिटल जमाने में अगर आपके पास एक बाइक और थोड़ा समय है तो आप महीने के ₹10,000 से ₹30,000 तक आराम से कमा सकते हैं।
Table of Contents
इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे लगभग 8 ऐसे बेहतरीन तरीके जिनसे आप अपनी बाइक से पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं!
अपनी Bike से पैसे कमाने के तरीके :
आज समय एक ऐसा समय हैं जहाँ पैसे कमाने के तरीकों की कमी नहीं है चाहे Online हो या Offline हर तरीके से पैसे कमाना सम्भव है चलिए में आपको बाइक से पैसे कमाने के कुछ ऐसे तरीके बताता हूँ जिन्हे अगर आप करते हैं तो महीने की अच्छी कमाई कर सकते हैं।
1. Bike से Food Delivery करके पैसे कमाएं :
अगर आपके पास अपनी बाइक है और दिन में कुछ फ्री टाइम भी होता है तो Zomato या Swiggy जैसे Food Delivery Apps आपके लिए कमाई के एकदम बेहतरीनऑप्शन हैं।
आजकल ढेर सारे युवा कॉलेज या पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम में यही काम करके अच्छे पैसे कमा रहे हैं। इसमें करना कुछ खास नहीं होता बस ऐप डाउनलोड करो, रजिस्ट्रेशन करो और ऑर्डर उठाकर कस्टमर के घर तक डिलीवर करना होता है।
हर डिलीवरी के पैसे मिलते हैं ऊपर से इंसेंटिव भी मिलते हैं अगर ज़्यादा ऑर्डर कर लोगे। दिन में 4–6 घंटे भी दोगे तो ₹500–₹1000 आराम से बन जाते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि टाइम तुम खुद तय कर सकते हो जब मन करे तब App On कर लो और जब मन करे ऑफ। तो अगर बाइक है और थोड़ा-सा मेहनत करने का मूड है तो ये तरीका एकदम सही हो सकता है पैसे कमाने के लिए।
2. अपनी Bike को किराए पर देकर पैसे कमाएं :
अगर आपकी बाइक ज़्यादातर टाइम घर पर खड़ी रहती है और आप सोचते हो कि क्या इससे कुछ कमाई हो सकती है तो उसे किराए पर देना एक बढ़िया आइडिया है। आजकल Rentrip, Royal Brothers और ONN Bikes जैसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहाँ आप अपनी बाइक को लिस्ट कर सकते हो और लोग उसे कुछ घंटों या दिनों के लिए किराए पर ले जाते हैं।
आपसे बस बाइक के डॉक्युमेंट्स और फोटो माँगी जाती हैं और फिर लोग आपकी बाइक को रेंट करके घूमते हैं। हर बुकिंग पर आपको अच्छा पैसा मिल जाता है और अगर बाइक बार-बार रेंट पर जाती है तो महीने के ₹5,000 से ₹15,000 तक भी कमा सकते हो।
सबसे सही बात ये है कि आपको खुद कुछ करना नहीं होता बस बाइक देनी होती है और ऑनलाइन ट्रैकिंग से सबकुछ कंफर्म रहता है। इसलिए बाइक को धूल खाने से बेहतर है कि उससे पैसा बनाया जाए।
3. Bike से Package Delivery Job करके पैसे कमाएं :
अगर आप थोड़ा बहुत फिजिकल वर्क करने से नहीं डरते तो Amazon, Flipkart या Shadowfax जैसी कंपनियों के साथ पैकेज डिलीवरी जॉब करना काफी फायदेमंद हो सकता है।
इन कंपनियों को हर दिन हजारों पैकेज डिलीवर करने होते हैं और इसके लिए उन्हें भरोसेमंद डिलीवरी बॉय की जरूरत होती है। आप इनके पार्टनर बनकर अपने एरिया में ही डिलीवरी कर सकते हैं।
इन्हे भी पढ़ें : Facebook Ads से पैसे कैसे कमाएं
काम सिंपल होता है App से ऑर्डर उठाओ, सेंटर से पार्सल लो और सही पते पर पहुंचा दो। हर डिलीवरी का पेमेंट मिलता है साथ ही कुछ कंपनियां Per Delivery बोनस या इंसेंटिव भी देती हैं। अगर आप दिन में 6–8 घंटे काम करते हो तो ₹800–₹1200 तक भी आराम से कमा सकते हो।
इसमें टाइम फ्लेक्सिबल होता है और सबसे बड़ी बात नौकरी जैसा टेंशन भी नहीं रहता। पढ़ाई के साथ या खाली टाइम में ये काम करके अच्छी इनकम जनरेट की जा सकती है।
4. Parcel या Local सामान डिलीवर करके पैसे कमाएं :
अगर आप जल्दी पैसे कमाने का सीधा और सिंपल तरीका ढूंढ रहे हो तो Dunzo, Porter या Borzo जैसे ऐप्स पर लोकल सामान डिलीवरी का काम ट्राय कर सकते हो।
ये ऐप्स छोटे-मोटे पार्सल, ग्रॉसरी, गिफ्ट, मोबाइल या कोई जरूरी सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम देते हैं। आपको बस बाइक चाहिए, फोन में ऐप होना चाहिए और थोड़ा टाइम।
ऑर्डर मिलते ही सामान Pick करो और सही जगह डिलीवर कर दो – बस! हर डिलीवरी के पैसे मिलते हैं और अगर दिन में 10-15 डिलीवरी कर ली तो ₹500–₹1000 तक की कमाई भी हो सकती है।
इन्हे भी पढ़ें : ShareChat से पैसे कैसे कमाएं
कई स्टूडेंट्स, बेरोजगार युवा या पार्ट टाइम करने वाले लोग इस तरीके से अपना जेब खर्च निकाल रहे हैं। सबसे अच्छी बात टाइम आपके हाथ में है जब मन करे तब काम करो। तो अगर आपकी बाइक खाली पड़ी है और आप मेहनत से पीछे नहीं हटते तो ये काम आपके लिए एकदम बेस्ट है।
5. Bike से घूमाने की Service देकर पैसे कमाएं :
अगर आप किसी टूरिस्ट वाली जगह पर रहते हो जैसे मनाली, गोवा, उदयपुर या ऋषिकेश वगैरह और आपके पास बाइक है तो टूरिस्ट को बाइक से घुमाकर पैसे कमाना बहुत मस्त ऑप्शन है।
आजकल बाहर से आने वाले लोग लोकल गाइड और बाइक राइड एक्सपीरियंस दोनों एक साथ चाहते हैं। आप उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर आसपास की घूमने वाली जगहें दिखा सकते हो जैसे एक Local Tour Guide Plus Rider..
इन्हे भी पढ़ें : WhatsApp से पैसे कैसे कमाएं
इसके बदले आप एक फिक्स अमाउंट चार्ज कर सकते हो जैसे आधे दिन के ₹500–₹1000 या पूरे दिन के ₹1500 तक। अगर आप इंग्लिश या दूसरी भाषा थोड़ा बहुत बोल लेते हो तो विदेशी टूरिस्ट भी आपकी सर्विस ले सकते हैं।
आप सोशल मीडिया या Google पर खुद को प्रमोट भी कर सकते हो। तो अगर बाइक चलाना पसंद है और लोगों से बात करने में मजा आता है तो ये काम आपके लिए मजेदार भी है और कमाई वाला भी!
6. Bike Ads से पैसे कमाएं :
आजकल कई कंपनियाँ ऐसे लोगों को ढूंढती हैं जो अपनी बाइक पर उनके ब्रांड का Add लगवाने के लिए तैयार हों। आपको बस अपनी बाइक के साइड या बैक पर एक स्टिकर या छोटा सा होर्डिंग लगवाना होता है और कंपनी उसके बदले आपको हर महीने पैसे देती है।
कुछ प्लेटफॉर्म जैसे AdOnMo, WrapIndia या CashUrDrive वगैरह ऐसे ही ब्रांड्स से आपको कनेक्ट करते हैं। इससे आपकी बाइक बिल्कुल कैब की तरह एक चलते-फिरते Add Board बन जाती है।
इन्हे भी पढ़ें : Crypto से पैसे कैसे कमाएं
इससे महीने के ₹1000–₹3000 तक आराम से कमाए जा सकते हैं और इसमें कोई एक्स्ट्रा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती बस अपनी Daily Ride करो और पैसा कमाओ। हालाँकि कई जगहों पर चीज़ काम नहीं करती लेकिन अगर आप किसी बड़े शहर में रहते हैं तो Defiantly इससे पैसे कमा सकते हैं।
7. Bike Riding YouTube Channel शुरू करके पैसे कमाएं :
अगर आपको बाइक चलाना पसंद है और ट्रैवल का शौक है या बाइक के बारे में ढेर सारी बातें पता हैं तो अपना एक Bike YouTube Channel शुरू करना आज के टाइम में बहुत तगड़ा आइडिया है।
आप अपनी Riding Journey, Travel Vlogs, Bike Reviews, Bike Tips या Long Ride Experience शेयर कर सकते हो। बस अपने मोबाइल को हेलमेट या बाइक पर माउंट करो, वीडियो रिकॉर्ड करो और YouTube पर अपलोड कर दो।
इन्हे भी पढ़ें : App बनाकर पैसे कैसे कमाएं
धीरे-धीरे जब व्यूज़ और सब्सक्राइबर बढ़ेंगे तो Google AdSense से पैसे आने लगेंगे साथ ही ब्रांड्स भी Sponsorship देंगे। आप बाइक गियर, पार्ट्स या बाइक से जुड़ी चीज़ों का Affiliate Marketing करके भी अच्छी कमाई कर सकते हो।
सबसे मज़े की बात ये है कि आप अपना पैशन फॉलो कर रहे होते हो और साथ ही कमाई भी कर रहे होते हो। तो अगर आप में बोलने का कॉन्फिडेंस और बाइक के लिए प्यार है तो देर मत करो कैमरा ऑन करो और YouTube की दुनिया में घुस जाओ!
8. अपनी Bike से Freelance सर्विस देकर पैसे कमाएं :
अगर आपके पास कोई हुनर है जैसे Computer Repair, Mobile Repair, Makeup Artist, Photography, Fitting, Plumbing या ऐसा कोई भी स्किल तो अपनी बाइक के दम पर आप Freelance सर्विस देकर तगड़ी कमाई कर सकते हो।
आजकल लोग चाहते हैं कि सर्विस सीधे उनके घर पर मिले और यहीं पर आपकी बाइक काम आती है। आप Urban Company, Sulekha या JustDial जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हो और जब भी कोई बुकिंग आए अपनी बाइक से झटपट वहां पहुंच जाओ।
इन्हे भी पढ़ें : Computer से पैसे कैसे कमाएं
इसमें ना ऑफिस का टेंशन, ना बॉस की डांट आप अपने खुद के मालिक होते हो। हर सर्विस का अच्छा पैसा मिलता है और अगर दिन में 2–4 क्लाइंट भी मिल गए तो ₹1000–₹2000 तक की कमाई बहुत आसान है।
Bike से पैसे कमाने से पहले कुछ जरूरी बातें :
- बाइक का इंश्योरेंस और सर्विसिंग टाइम पर कराते रहो।
- बाइक से पैसे कमाने के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है।
- किसी भी कंपनी के साथ काम शुरू करने से पहले T&C ध्यान से पढ़ो।
अंतिम शब्द :
आप इन तरीकों में से जो भी आपके लिए सही लगे उसे आज़माइए और अपने खाली समय को इनकम में बदल डालिए।
अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर कीजिए। और हाँ, नीचे कमेंट करके बताना न भूलना कि आपको सबसे अच्छा तरीका कौन सा लगा!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
बाइक से पैसे कमाने के लिए कौन सा ऐप सबसे अच्छा है?
आजकल बाइक से पैसे कमाने के लिए उबर, ओला, स्विगी, जोमैटो जैसे ऐप्स सबसे बढ़िया हैं।
इनमें आप बाइक से डिलीवरी कर सकते हो या राइड शेयरिंग कर के अच्छी कमाई कर सकते हो।
अगर पार्ट टाइम या फुल टाइम काम करना है तो ये ऐप्स बढ़िया ऑप्शन हैं।
बाइक चलाने के क्या फायदे हैं?
फ्रीडम: आप कहीं भी आसानी से जा सकते हो ट्रैफिक में फंसे बिना।
कम खर्च: बाइक की पेट्रोल कॉस्ट कम होती है कार से।
कम रखरखाव: रख-रखाव खर्च भी कम होता है।
कमाई का जरिया: बाइक से आप डिलीवरी या कैब ड्राइविंग करके पैसे कमा सकते हो।
मजेदार: बाइक चलाना युवाओं को काफी मजेदार लगता है।
बाइक चलाने की सही उम्र क्या है?
भारत में बाइक चलाने की कानूनी उम्र 18 साल है।
18 साल से नीचे वालों को बाइक चलाने का लाइसेंस नहीं मिलता और चलाना भी गैरकानूनी है।
बाइक चलाने के लिए कौन सा लाइसेंस चाहिए?
बाइक चलाने के लिए मोटरसाइकिल ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए जिसे आप RTO से बनवा सकते हैं।
अगर आपकी बाइक की इंजन क्षमता 50cc से कम है तो आपको ‘मोपेड लाइसेंस’ लेना पड़ सकता है।
18 साल से ऊपर होना जरूरी है लाइसेंस के लिए।
बाइक की लाइफ कितनी होती है?
बाइक की लाइफ कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे मेंटेनेंस, मॉडल, और यूज़िंग पैटर्न।
आम तौर पर अच्छी देखभाल से एक बाइक 10 से 15 साल तक चल सकती है।
अगर आप रेगुलर सर्विस कराते रहो और अच्छी क्वालिटी का Oil यूज करो तो बाइक ज्यादा दिन तक टिकती है।