Aadhar Card से पैसे कैसे निकालें और पैसे कैसे कमाएं

आज के डिजिटल इंडिया में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान का जरिया नहीं रह गया है बल्कि अब ये पैसे निकालने और कमाने दोनों का आसान रास्ता बन चुका है। चाहे आपको बैंक से पैसे निकालने हों बिना ATM कार्ड के या फिर खुद का छोटा बिज़नेस शुरू करके इनकम करनी हो आधार कार्ड इसमें आपकी मदद कर सकता है।

बहुत से लोग अभी भी नहीं जानते कि Aadhar Card के जरिए कमाई भी की जा सकती है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि Aadhar Card से पैसे कैसे निकालें और कैसे कमाएं चलिए फिर ज्यादा देर न करते हुए विस्तार से जानते हैं।

Aadhaar Card से पैसे कैसे निकालें :

अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है तो आप बिना ATM कार्ड या पासबुक के भी पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए Aadhaar Enabled Payment System (AePS)।

AePS एक डिजिटल सुविधा है जिससे आप सिर्फ अपना आधार नंबर, बैंक का नाम और फिंगरप्रिंट इस्तेमाल करके पैसे निकाल सकते हैं। आपको किसी भी नजदीकी बैंक मित्र, ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) या माइक्रो एटीएम वाले दुकानदार के पास जाना होगा।

वहां आप अपना आधार नंबर बताएंगे, बैंक का नाम बताएंगे और जितनी रकम निकालनी है वो बताकर फिंगरप्रिंट स्कैन करेंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो पैसे आपको तुरंत मिल जाते हैं।

इस प्रोसेस में OTP या कार्ड की जरूरत नहीं होती। यह सुविधा खासकर गांव और दूरदराज इलाकों में बहुत फायदेमंद है जहां ATM कम होते हैं। आधार कार्ड से पैसे निकालना आज के समय में न सिर्फ आसान है बल्कि सुरक्षित भी है।

Aadhaar से पैसे निकालने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले अपने नजदीकी Aadhaar Seva Kendra या Micro ATM वाले दुकानदार के पास जाएं।
  2. उन्हें अपना Aadhar Number बताएं।
  3. अपना बैंक का नाम बताएं जिसमें आपका अकाउंट है।
  4. जितने पैसे निकालने हैं, वो amount बताएं।
  5. अब मशीन पर अपना फिंगरप्रिंट स्कैन करें।
  6. Transaction successful होते ही आपको पैसे मिल जाएंगे और एक स्लिप भी मिलती है।

Note: इसमें कोई भी ATM या पासबुक की जरूरत नहीं होती।

Aadhaar Card से पैसे कैसे कमाएं :

बहुत से लोग आधार कार्ड से पैसे निकलते हैं ये तो जानते हैं लेकिन आधार कार्ड से पैसे भी कमा सकते हैं ये नहीं जानते तो चलिए अब में आपको बताता हूँ की Aadhaar Card से पैसे कैसे कमाए जा सकते हैं।

1. Aadhaar Enabled Banking Point खोलकर पैसे कमाएं :

अगर आप खुद का छोटा बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो Aadhaar Enabled Banking Point खोलकर आप पैसे कमा सकते हैं इसे AEPS Center या Mini Bank भी कहा जाता है। इस सेंटर के जरिए आप लोगों को आधार कार्ड से पैसे निकालने, भेजने, बैलेंस चेक करने, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भरने जैसी सुविधाएं दे सकते हैं।

इसके लिए आपको किसी AEPS सर्विस प्रोवाइडर जैसे PayNearby, Spice Money, Roinet, Fino या Bankit के साथ जुड़ना होता है। आपको सिर्फ एक एंड्रॉइड फोन, फिंगरप्रिंट डिवाइस (biometric machine), आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स की जरूरत होती है।

इन्हे भी जाने : Meesho से पैसे कैसे कमाएं

जब लोग आपके सेंटर पर पैसे निकालने या ट्रांजैक्शन करने आते हैं तो हर सर्विस पर आपको कमीशन मिलता है। हर ट्रांजैक्शन पर 5 से 15 रुपए तक की कमाई हो सकती है। यह सुविधा गांव या छोटे शहरों में बहुत कारगर साबित होती है और इससे हर महीने अच्छी कमाई की जा सकती है।

2. Common Service Center (CSC) खोलकर पैसे कमाएं :

अगर आप सरकारी सेवाओं से जुड़कर पैसा कमाना चाहते हैं तो Common Service Center (CSC) खोलना आपके लिए एक सही चीज है। CSC एक डिजिटल सेवा केंद्र होता है जहां लोग आधार अपडेट, नए आधार बनवाना, पैन कार्ड, वोटर ID, जन्म प्रमाणपत्र, बिजली बिल भरना, बैंकिंग, बीमा और सरकारी योजनाओं से जुड़ी कई सेवाएं लेने आते हैं।

ये केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत होते हैं और इन्हें खोलने के लिए आपको https://register.csc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता और एक छोटा सा ऑफिस स्पेस चाहिए होता है।

CSC से हर सर्विस पर आपको कमीशन मिलता है जैसे एक आधार अपडेट पर ₹10–₹30, बिजली बिल पर ₹5–₹10 आदि। अगर आपके एरिया में CSC कम हैं तो ये आपके लिए एक शानदार कमाई का जरिया बन सकता है और साथ ही समाज सेवा करने का मौका भी।

3. E-KYC सेवाएं देकर पैसे कमाएं :

E-KYC यानी Electronic Know Your Customer एक ऐसा डिजिटल प्रोसेस है जिससे कोई भी व्यक्ति बिना कागज़ी दस्तावेज़ दिए अपनी पहचान आधार कार्ड के जरिए वेरीफाई कर सकता है। आजकल बैंकों, मोबाइल कंपनियों, बीमा एजेंसियों और कई सरकारी योजनाओं में E-KYC की जरूरत होती है।

अगर आप एक अधिकृत E-KYC ऑपरेटर बन जाते हैं तो आप लोगों की डिजिटल पहचान सत्यापित करने की सेवा देकर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी रजिस्टर्ड कंपनी जैसे CSC, PayNearby या Spice Money के साथ जुड़ना होगा।

इन्हे भी जाने : Content Writing से पैसे कैसे कमाएं

आपको एक biometric डिवाइस (फिंगरप्रिंट स्कैनर), कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। जब भी कोई ग्राहक आपके पास KYC करवाने आएगा तो हर सफल वेरीफिकेशन पर आपको ₹10 से ₹25 तक का कमीशन मिलता है। ये काम गांवों, कस्बों और उन जगहों पर ज्यादा चलता है जहां लोग डिजिटल सर्विसेज लेने के लिए सेंटर पर आते हैं।

4. डिजिटल इंडिया से जुड़कर पैसे कमाएं :

डिजिटल इंडिया अभियान ने गांव-गांव तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं को पहुंचाने का काम किया है और इसी के साथ आम लोगों के लिए कमाई के नए रास्ते भी खोले हैं।

अगर आप डिजिटल इंडिया से जुड़कर काम करना चाहते हैं तो आप सरकारी योजनाओं जैसे PM Kisan Yojana, वृद्धावस्था पेंशन योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना आदि में लोगों का आधार कार्ड से वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन करके अच्छी कमाई कर सकते हैं।

इसके लिए आपको एक Common Service Center (CSC) या किसी डिजिटल सेवा प्रदाता से जुड़ना होता है। जब आप इन योजनाओं में लोगों का डेटा एंट्री, आधार सीडिंग या दस्तावेज़ सत्यापन करते हैं तो हर एक सर्विस के बदले में सरकार या कंपनी की ओर से आपको कमीशन मिलता है।

इन्हे भी जाने : फ्री में Blog कैसे बनाएं और पैसे कैसे कमाएं

यह काम गांवों और छोटे शहरों में ज्यादा चलन में है क्योंकि वहां के लोग ऑनलाइन फॉर्म खुद नहीं भर पाते और आपकी मदद लेते हैं। इससे आप सेवा भी करते हैं और कमाई भी करते हैं।

5. UIDAI की Authorized Franchise लेकर पैसे कमाएं :

अगर आप आधार से जुड़ी प्रोफेशनल सर्विस देना चाहते हैं तो UIDAI (Unique Identification Authority of India) की अधिकृत फ्रैंचाइज़ी लेकर एक आधार सेवा केंद्र खोल सकते हैं। इस केंद्र के ज़रिए आप लोगों को आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने, मोबाइल नंबर लिंक करने, नाम-पते में सुधार करने जैसी सेवाएं दे सकते हैं।

यह सर्विस हर उम्र के लोगों के लिए ज़रूरी होती है इसलिए इसका डिमांड हमेशा बना रहता है। फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको UIDAI से अप्रूव्ड रजिस्ट्रेशन एजेंसी के जरिए अप्लाई करना होता है और एक छोटा सा एग्जाम देकर “Aadhaar Supervisor” या “Operator” की परीक्षा पास करनी होती है।

इन्हे भी जाने : Student पैसे कैसे कमाएं

इसके बाद आप अधिकृत केंद्र चला सकते हैं। हर आधार अपडेट या नए रजिस्ट्रेशन पर आपको ₹20–₹50 तक का कमीशन मिलता है। यह एक भरोसेमंद और लॉन्ग टर्म इनकम का जरिया है खासकर उनके लिए जो सरकारी सेवा से जुड़कर कमाई करना चाहते हैं।

6. Bank Mitra बनकर पैसे कमाएं :

अगर आप गांव या कस्बे में रहते हैं और लोगों को बैंकिंग सेवाएं देना चाहते हैं तो Bank Mitra बनना आपके लिए काफी सही है। Bank Mitra एक तरह का बैंक प्रतिनिधि होता है जो बैंकों की तरफ से ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में लोगों को बैंकिंग सुविधाएं देता है।

इसमें आप खाता खोलना, पैसे जमा/निकासी, पेंशन वितरण, जनधन योजना, बीमा सेवाएं और आधार सीडिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

Bank Mitra बनने के लिए आपको किसी सरकारी बैंक (जैसे SBI, PNB) या CSP प्रोवाइडर कंपनी (जैसे VLE, PayNearby, Spice Money) से जुड़ना होता है।

इन्हे भी जाने : Social Media से पैसे कैसे कमाएं

आपको एक छोटा सा ऑफिस, इंटरनेट, लैपटॉप/मोबाइल और biometric डिवाइस की जरूरत होती है। हर ट्रांजैक्शन पर आपको कमीशन मिलता है जिससे हर महीने ₹10,000 से ₹25,000 तक की कमाई संभव है। यह काम ना सिर्फ आपको एक नियमित Income देता है बल्कि आपके समाज में एक पहचान भी बनाता है।

Important बात जो आपको पता होनी चाहिए :

  • Aadhar से पैसे निकालने के लिए आपका बैंक अकाउंट Aadhar से लिंक होना जरूरी है।
  • एक दिन में पैसे निकालने की लिमिट होती है (आमतौर पर ₹10,000 तक)।
  • AePS सर्विस के लिए आपके फिंगरप्रिंट का क्लियर होना जरूरी है।
  • Aadhaar से पैसे कमाने के लिए आपको कंपनी से अप्रूवल लेना होता है और कभी-कभी थोड़ी ट्रेनिंग भी जरूरी होती है।

अंतिम शब्द :

अब आपको पता चल गया कि Aadhar Card सिर्फ एक ID नहीं बल्कि कमाई का भी जरिया है। चाहें आप गांव में रहते हों या शहर में ये तरीके आपके लिए useful हैं। बस जरूरत है थोड़ी सी जानकारी, सही प्लेटफॉर्म और मेहनत की।

अगर आप पैसे कमाने के सीरियस मूड में हैं तो AePS या CSC जैसे ऑप्शन को जरूर ट्राय करें। और हां अगर आप खुद पैसे निकालना चाहते हैं तो अब आपको बैंक की लाइन में लगने की भी जरूरत नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

अपने मोबाइल से आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले जाते हैं?

मोबाइल से आधार कार्ड से पैसे निकालने के लिए आपको AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) वाले ऐप की जरूरत होती है जैसे PayNearby, Spice Money.. आप इनमें अपना आधार नंबर, बैंक का नाम और फिंगरप्रिंट लगाकर पैसे निकाल सकते हो लेकिन ये तभी मुमकिन है जब आप रिटेलर हों या किसी रिटेलर के पास जाओ। अन्यथा आप खुद आधार से पैसे नहीं निकाल सकते।

आधार कार्ड से 1 दिन में कितना पैसा निकाल सकते हैं?

आमतौर पर एक आधार नंबर से ₹10,000 तक प्रतिदिन AEPS के जरिए निकाले जा सकते हैं लेकिन ये लिमिट अलग-अलग बैंक के हिसाब से थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।

क्या आधार कार्ड से पैसे निकालना संभव है?

हां, बिल्कुल संभव है। AEPS सिस्टम की मदद से आप आधार नंबर और फिंगरप्रिंट की मदद से बिना ATM या डेबिट कार्ड के भी पैसे निकाल सकते हो।

क्या कोई आधार कार्ड से मेरा पैसा ले सकता है?

अगर किसी के पास आपका आधार नंबर और फिंगरप्रिंट पहुंच जाता है तो AEPS सिस्टम के जरिए पैसा निकाला जा सकता है। इसलिए कभी भी अपना फिंगरप्रिंट या आधार डिटेल्स अंजान लोगों के साथ शेयर ना करें

क्या मैं आधार कार्ड से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकता हूं?

AEPS सिस्टम से आप पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने या दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करने जैसे काम कर सकते हैं लेकिन कुछ लिमिट और कंडीशन के साथ। इसके लिए AEPS सपोर्ट वाला ऐप जरूरी है।

बिना बैंक खाते के आधार से पैसे कैसे निकाले जाते हैं?

अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है तो आप पैसे नहीं निकाल सकते क्योंकि AEPS सिस्टम में आधार आपके बैंक अकाउंट से लिंक होता है। बिना बैंक खाता लिंक हुए पैसे निकालना मुमकिन नहीं है।

आधार कार्ड से फ्रॉड कैसे होता है?

फ्रॉड तब होता है जब कोई आपका आधार नंबर और फिंगरप्रिंट किसी तरह हासिल कर लेता है और AEPS सिस्टम के जरिए आपके खाते से पैसे निकाल लेता है। इसलिए हमेशा सावधान रहें किसी अनजान को फिंगरप्रिंट न दें और मोबाइल OTP से जुड़ी डिटेल्स भी सुरक्षित रखें।

Leave a Comment